Video: क्या आप 'फबिंग' के शिकार हैं? अपनों के बीच रहकर भी अकेले कर देगी ये डिजिटल नशा
Digital Addiction Tips: क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन अब केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि न्यू स्मोकिंग बन चुका है? वर्ल्ड बुक फेयर में चर्चा का केंद्र बनी डॉ. प्रकाश धवान की पुस्तक डिजिटल डाइट: डिस्कनेक्ट टू कनेक्ट ने आधुनिक समाज की इस खतरनाक लत पर कड़ा प्रहार किया है. डॉ.धवान का मानना है कि हम फोन नहीं चला रहे, बल्कि फोन हमें ऑटो पायलट मोड पर चला रहा है. प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में सेल्फी का कीड़ा, पासवर्ड में बंद जिंदगी और फबिंग (अपनों के बीच बैठकर मोबाइल चलाना) जैसे 20 चुभते हुए विषयों को उठाया गया है. डॉ.धवान चेतावनी देते हैं कि 18-18 घंटे स्क्रीन पर बिताना हमारी याददाश्त और मानसिक सेहत को दीमक की तरह चाट रहा है. इस लत से मुक्ति के लिए उन्होंने डिजिटल फास्टिंग का मंत्र दिया है. उनका कहना है कि जैसे हम शरीर के लिए व्रत रखते हैं. वैसे ही हफ्ते में एक दिन स्क्रीन फ्री सन्नाटा अनिवार्य होना चाहिए. यह किताब केवल एक रचना नहीं, बल्कि याददाश्त बचाने और रिश्तों को फिर से जोड़ने का एक सामाजिक आंदोलन है.
श्री श्री रविशंकर को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जमीन कब्जा मामले में FIR की रद्द
कर्नाटक हाई कोर्ट ने बुधवार (25 मार्च 2026) को एक अहम फैसले में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया। यह FIR बेंगलुरु में जमीन कब्जे (अतिक्रमण) के आरोपों को लेकर दर्ज की गई थी। यह फैसला जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकल पीठ ने सुनाया है। हालाँकि कोर्ट […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
OpIndia


















