Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल पर क्यों घटाई एक्साइज ड्यूटी? सरकार ने बताया, आम जनता को कितना फायदा

मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 24 और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का भारी घाटा हो रहा था। टैक्स में इस कटौती से इन कंपनियों के घाटे को कम करने में मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन? आ गया सरकार का बयान, PM मोदी आज करेंगे बैठक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 जैसे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं, क्योंकि मध्य पूर्व में गहराते संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार इस तरह के किसी कदम पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से कई पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मच गई और एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी आ गई, जिसके चलते देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, पुरी ने आश्वस्त किया कि भारत की ऊर्जा स्थिति सुरक्षित है क्योंकि केंद्र सरकार ऊर्जा और ईंधन की आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे नागरिकों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हम उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने “वैश्विक अनिश्चितताओं के सामने लचीलापन दिखाया है” और आने वाले समय में भी इसी तरह कार्य करता रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ही नहीं, Rohit भी 'Impact Player' के खिलाफ, BCCI पर बढ़ा नियम बदलने का दबाव

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को आईपीएल में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम पर चिंता जताते हुए कहा कि यह ‘खेल से कौशल और चुनौती की अहमियत को कम करता है।’ इस नियम पर पहले भी भारतीय खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है, जिनमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल शामिल हैं। मुंबई में बुधवार को हुई आईपीएल कप्तानों की बैठक में गिल सहित अधिकांश कप्तानों ने बीसीसीआई से इस नियम की समीक्षा करने की मांग की।

यह नियम 2023 में लागू किया गया था और इसे कम से कम 2027 तक बढ़ाया गया है। गिल ने कहा, “मेरे व्यक्तिगत विचार से ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नहीं होना चाहिए। क्रिकेट सामान्यतः 11 खिलाड़ियों का खेल है। इसमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज जोड़ने से खेल की वास्तविक चुनौती और खिलाड़ी की कौशल का महत्व कम हो जाता है।” उन्होंने कहा, “खेल में एक निश्चित कौशल होता है। अगर आपकी कुछ मुख्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाएं, तो टीम को अच्छी स्कोर तक पहुंचाने के लिए रणनीति और कौशल की जरूरत होती है। लेकिन इस एक अतिरिक्त खिलाड़ी से खेल का झुकाव एकतरफाहो गया है। इससे चुनौती भी कम हो गई है। मेरे लिए आसान पिच पर 220 रन का पीछा करने से ज्यादा रोमांच चुनौतीपूर्ण पिच पर 180 या 160 रन का पीछा करने में है।”

बीसीसीआई इस नियम पर अंतिम फैसला 2027 के बाद ही ले सकेगा। गिल ने कहा, “यह नियम 2027 तक लागू रहेगा। कप्तानों की बैठक में हमने इस पर चर्चा की थी। मुझे समझ है कि यह खेल को थोड़ी मनोरंजक बनाता है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे यह पसंद नहीं है। फैसला बीसीसीआई का होगा।

Fri, 27 Mar 2026 10:27:33 +0530

  Videos
See all

Israel-Iran War Update: होर्मुज स्ट्रेट में थाई जहाज पर हुआ हमला | Strait Of Hormuz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T06:43:12+00:00

Israel Iran Conflict:इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला|Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T06:41:55+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha| क्या Iran ने Abraham Lincoln पर दागीं मिसाइलें ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T06:35:02+00:00

Middle East Conflict | News Ki Pathshala | तेल संकट नहीं तो पब्लिक बेचैन क्यों?|#ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T06:35:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers