"अश्विन कौन है बकवास कर रहा...", जानें अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आपस में क्यों भिड़ गए योगराज सिंह और पूर्व भारतीय दिग्गज
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गया है. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी. सभी टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. वहीं लीग शुरू होने से पहले बयानबाजी का दौरान भी जारी है. हाल में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अर्जुन तेंदुलकर को शायद ही लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. इसपर अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भड़क गए हैं.
अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिया था बड़ा बयान
आर अश्विन ने हाल में कहा था "अर्जुन तेंदुलकर तो खेलेंगे ही नहीं, इस बारे में तो बात ही न करें. मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल है क्योंकि इस टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं. इतने सारे तेज गेंदबाज हैं, वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि जब तक बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल न हो जाएं, तब तक उनके खेलने की कोई गुंजाइश है."
युवराज सिंह के पिता ने आर अश्विन की लगाई क्लास
अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने आर अश्विन के इस बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा "अश्विन बकवास कर रहा है, इस आदमी को क्या कहते हैं, अश्विन, जो भी हो, उसे पता होना चाहिए कि किसी के बारे में क्या बोलना है. कोई टीवी पर बैठा है और कह रहा है कि वह यह नहीं कर सकता, तुम कौन हो… तुम क्या हो?
अर्जुन तेंदुलकर दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे - योगराज सिंह
योगराज सिंह ने यह भी कहा "अर्जुन तेंदुलकर को मेरे पास भेजो. मैंने पूरी दुनिया को चुनौती दी है कि अर्जुन तेंदुलकर मेरे साथ 6 महीने बिताकर दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं अपनी दाढ़ी कटवा लूंगा."
???? MASSIVE STATEMENT BY YOGRAJ SINGH ON YOUTUBER RAVICHANDRAN ASHWIN ????
— Harshit (@I_am_Harshit_17) March 25, 2026
Ashwin said Arjun Tendulkar wouldn’t make it into the playing 11 of LSG and that didn’t go down well with Yograj Singh, who reacted quite strongly.
Yograj Singh Ashwin is talking bullshit, this guy what do… pic.twitter.com/xknG1hO4aG
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में नहीं मिला ज्यादा मौका
बता दें कि आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अर्जुन तेंदुलकर को लेकर ट्रेड हुआ था. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को देकर लखनऊ से शार्दुल ठाकुर को लिया था. अर्जुन को आईपीएल में अब तक ज्यादा मौका नहीं मिला है. अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया था. उस सीजन उन्हें सिर्फ 4 मुकाबले खेलने का मौका मिला था. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट लिया था. इसके बाद आईपीएल 2024 में अर्जुन को पूरे सीजन में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था और वो एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए थे.
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका
अर्जुन तेंदुलकर अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. वो काफी पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप से जुड़ गए थे और जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. अर्जुन पंत के साथ भी प्रैक्टिस करते नजर आते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत और टीम मैनेजमेंट अर्जुन को प्लेइंग 11 में मौका देती है या नहीं. क्योंकि अब तक आईपीएल में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें: "ऋषभ पंत को टी20 खेलने का तरीका नहीं...", IPL 2026 से पहले फाफ डू प्लेसिस ने LSG के कप्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात
मध्य पूर्व से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या में लगातार हो रहा सुधार: केंद्र
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। यूएई से लगातार नॉन-शेड्यूल उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा है और अलग-अलग एयरपोर्ट्स से 80 के करीब उड़ानें बुधवार को भारत आने की उम्मीद है। यह जानकारी विदेशी मंत्रालय द्वारा दी गई।
बयान में कहा गया, सऊदी अरब और ओमान से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। कतर का हवाई क्षेत्र भी आंशिक रूप से खुला होने के कारण, कतर एयरवेज द्वारा बुधवार को भारत के लिए लगभग नौ नॉन-शेड्यूल कमर्शियल उड़ानें संचालित किए जाने की उम्मीद है।
कुवैत और बहरीन के हवाई क्षेत्र अभी भी बंद हैं। सऊदी अरब से जजीरा एयरवेज और गल्फ एयर जैसी एयरलाइंस द्वारा स्पेशल नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जिससे भारतीय नागरिकों को भारत आने में सुविधा हो रही है।
बयान में कहा गया है कि ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते भारत आने में सहायता दी जा रही है। भारतीय दूतावास की सहायता से 717 छात्रों और 326 भारतीय नागरिकों सहित 1,043 लोग ईरान से बाहर निकल चुके हैं।
इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को जॉर्डन के रास्ते भारत आने की सुविधा दी जा रही है। कुवैत, बहरीन और इराक में लगे प्रतिबंधों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते आवाजाही की सुविधा जारी है।
28 फरवरी से अब तक लगभग 4,26,000 यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। इस दौरान, इस क्षेत्र से भारत के लिए भारतीय और विदेशी एयरलाइंस की शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानों सहित कुल 2,149 उड़ानें संचालित हुईं।
मंत्रालय भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाने में भी सहायता प्रदान कर रहा है। बयान में कहा गया है कि 18 मार्च को रियाद में दिवंगत हुए एक भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर भारत वापस लाया गया है और सरकार परिवार के साथ लगातार संपर्क में है।
बयान में आगे कहा गया है कि ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास लापता और मृत भारतीय नागरिकों के संबंध में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश वापस लाने में सहायता कर रहे हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















