टेलीकॉम सेक्टर में हलचल! सुनील मित्तल छोड़ेंगे पद, अब किसको मिली जिम्मेदार ?
एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) में बड़ा लीडरशिप बदलाव होने जा रहा है, जहां सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) जुलाई 2026 में चेयरमैन पद से रिटायर होंगे। उनकी जगह गोपाल विट्ठल (Gopal Vittal) नए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। यह बदलाव कंपनी की सक्सेशन प्लानिंग का हिस्सा है।
पिता मंदिर में बनाते हैं प्रसाद, बेटे की मेहनत लाई रंग! अमन के 99.17% अंक, संघर्ष से सफलता की प्रेरक कहानी
Karauli student Aman Rajouria scores 99.17 percent : करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र के छात्र अमन राजौरिया ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर एक प्रेरक मिसाल पेश की है. साधारण परिवार से आने वाले अमन के पिता कैलादेवी मंदिर में प्रसाद बनाने का काम करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद अमन ने अपनी मेहनत और अनुशासन से बड़ी सफलता पाई. लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के छात्र अमन ने रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस रखा. उन्होंने अपने नोट्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के अभ्यास को सफलता का मंत्र बताया. अमन अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं. उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों को भी यह संदेश मिलता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18



















