Responsive Scrollable Menu

ऐश्वर्या राय का इस हिट फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म से कटा पत्ता, पति और ससूर संग नजर नहीं आएंगी एक्ट्रेस

Aishwarya Rai Exit From Ram Gopal Varma Film: फेमस निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) की 'सरकार' (Sarkar) फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित राजनीतिक क्राइम फ्रेंचाइजी मानी जाती है. ये फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच अलग पहचान रखती है. इस फिल्म की सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और किरदारों के जरिए लोगों पर बड़ा प्रभाव छोड़ा है. इस सीरीज के पार्ट-4 को लेकर भी चर्चा तेज है कि सरकार 4 कब रिलीज होगी. इतना ही नहीं इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी कई तरह की अटलकलें सामने आती रही हैं कि इसकी अगली सीरीज का एश्वर्या राय बच्चचन हिस्सा होंगी या नहीं. अब इन्हीं अटकलों के बीच फिल्म के निर्देशक ने खुद सामने आकर बड़ा खुलासा किया है.  

Aishwarya को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

गौरतलब है कि काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर ‘सरकार’ के अगले भाग में नजर आ सकती हैं. खासकर ‘सरकार राज’ में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर उम्मीदें बढ़ गई थीं. लेकिन अब निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने इस पर पूरी तरह विराम लगा दिया है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'एश्वर्या फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी.' इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म के सरकार 4 ऐश्वर्या की वापसी नहीं होने वाली है. उनके इस बयान ने लंबे समय से चल रही अटकलों को खत्म कर दिया है.

फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू

इसके अलावा फिल्म को लेकर एक और अहम जानकारी भी सामने आई है. रामगोपाल वर्मा ने बताया कि ‘सरकार 4’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जा सकती है. 

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि लंबे समय बाद इस फ्रेंचाइजी की वापसी होने जा रही है. निर्देशक ने यह भी संकेत दिया है कि इस बार फिल्म का स्तर और स्केल पहले से बड़ा होगा.

क्या होगा ‘सरकार 4’ में नया

रामगोपाल वर्मा ने फिल्म की कहानी और उसके विस्तार को लेकर भी संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, 'सरकार 4 की कहानी इस बार अलग और उसका बजट बहुत एक्सपेंसिव होगा.' इसका मतलब साफ है कि इस बार कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा और इसमें कई नई चीजों देखने को मिल सकती हैं. फिल्म का फोकस सिर्फ किरदारों तक लिमिटेड नहीं रहेगा, बल्कि इसके पीछे की राजनीति और घटनाओं को भी बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के ऑन-स्क्रीन बेटे को डेट कर रही प्रतिभा रांटा, साल भर से चुपचुके लड़ा रही इश्क

किन स्टार्स की हो सकती है वापसी

जहां ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी, वहीं यह खबर सामने आई है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आ सकते हैं. ‘सरकार’ सीरीज में अमिताभ बच्चन का किरदार सबसे अहम रहा है, जिसने इस फ्रेंचाइजी को पहचान दिलाई. ऐसे में उनकी वापसी से फिल्म को मजबूती मिलने की उम्मीद है. अभिषेक बच्चन का किरदार भी फिल्म में बहुत अहम रहा है. 

‘सरकार’ फ्रेंचाइजी के बारे में

‘सरकार’ फिल्म सीरीज इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिन्होंने राजनीति और अपराध की दुनिया को अलग अंदाज में पेश किया. यह सीरीज एक मजबूत लीडर और उसके प्रभावशाली नेटवर्क की कहानी पर बेस्ड है.

पहली फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था, जबकि इसके बाद आए सीक्वल को मिला-जुला रिएक्शन मिला था. इसके बावजूद इस फ्रेंचाइजी की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बन गई है.

क्यों खास है ‘सरकार 4’

‘सरकार 4’ सिर्फ एक और सीक्वल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी फिल्म है जिससे पूरी फ्रेंचाइजी की दिशा तय हो सकती है. पिछली फिल्मों को मिले मिक्स रिएक्शन के बाद इस बार मेकर्स पर ज्यादा जिम्मेदारी है कि वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरें.

रामगोपाल वर्मा ने जिस तरह से बड़े बजट यानी और एक्सपेंसिव फिल्म की बात कही है, उससे साफ है कि इस बार फिल्म को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे सोने नहीं दिया, 10 बार टच किया', मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया शोषण का आरोप

Continue reading on the app

केवल बाहरी सौंदर्य ही नहीं, भीतर स्थिरता और संतुलन लाने में मदद करता है कमल का फूल

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। कमल को पूज्यनीय फूलों में गिना जाता है क्योंकि यह महालक्ष्मी को बहुत प्रिय है। मां लक्ष्मी की आराधना कमल के फूल से की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल का फूल औधषीय गुणों से भरपूर है।

फूलों में सबसे सुंदर दिखने वाला कमल शुद्धता, शीतलता और संतुलन का प्रतीक है। आयुर्वेद में कमल को शीतल, मन को शांत और त्वचा और पेट को शांति देने वाला फूल माना जाता है।

आयुर्वेद के मुताबिक कमल केवल बाहरी सौंदर्य नहीं बढ़ाता बल्कि भीतर की स्थिरता और संतुलन का भी स्मरण कराता है। कीचड़ में जन्म लेने के बाद भी कमल में कई औषधीय गुण विद्यमान होते हैं, जो इसे बाकी सुंदर फूलों से अलग बनाते हैं। कमल पित्त को संतुलित करता है और शरीर में रक्त का संचार को भी ठीक करता है, जिससे हृदय पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। गर्मियों में पाचन की गड़बड़ी और ज्यादा तेलीय और तीखा खाने की वजह से पेट से जुड़े समस्याओं परेशान करने लगती है।

गर्मियों में अतिसार की परेशानी आम है। ऐसे में कमल के पत्तों का ताजा रस पेट को ठंडक देकर अतिसार को रोकता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लाभकारी है। बवासीर की परेशानी में भी कमल का उपयोग लाभकारी माना गया है। आयुर्वेद में कमल के पत्तों का चूर्ण या कंद के चूर्ण को ठंडे दूध में मिलाकर दिन में दो बार लेना चाहिए। इससे पेट में शीतलता बनी रहती है और बवासीर की वजह से होने वाला मल से रक्त का रिसाव भी कम हो जाता है। हालांकि उसका इस्तेमाल शुरुआती स्टेज में ही करें। गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक के पास जरूर जाएं।

गर्मियों में तापमान बढ़ने की वजह से उच्च रक्तचाप की परेशानी आम है। इसके लिए कमल के फूल से बनी औषधि बाजार में आसानी से मिल जाती है। औषधि के साथ (चिकित्सक की सलाह पर) दूध का सेवन भोजन से पहले करें। औषधि का सेवन बिना चिकित्सक की सलाह के न करें।

गर्मियों में यूटीआई और जलन की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। दूषित पानी पीने या फिर कम पानी पीने की वजह से यूटीआई की परेशानी होती है। ऐसे में गुलकंद और दूध का सेवन यूटीआई में होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है।

--आईएएनएस

पीएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार- कहा, खिताबी जीत ने भरी नई जान, दुनिया में कहीं भी जीतने को तैयार है भारत

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी निगाहें अब आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर है. हरमनप्रीत की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस खिताबी जीत से टीम इंडिया में एक नई जान मिली है. Wed, 25 Mar 2026 22:02:19 +0530

  Videos
See all

Sitapur: आखिरी विदाई! सऊदी में मौत, यूपी में टूटा परिवार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:20:08+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: UN में Saudi Arabia और Qatar ने की निंदा | #warnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:19:07+00:00

लिफ्ट यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान! #shortsvideo #viral #LiftAccident #LiftFailure #PublicSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:21+00:00

Gold Silver Price Crash: 2 बजते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट? | Gold Silver Rate | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers