Responsive Scrollable Menu

ईरान ने कल्स्टर वॉरहेड से इस्राइल को दिया एक और जख्म, ग्राउंड जीरो से राहुल डबास ने बताए हालात

इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है. युद्ध को आज 26 दिन हो गए हैं. 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध अब तक जारी है. युद्ध की मार अब पूरे मिडिल ईस्ट तक पहुंच गई है. ईरान इस्राइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. न्यूजनेशन संवाददाता राहुल डबास मौके पर मौजूद हैं, वे हमें पल-पल के अपडेट दे रहे हैं. आइये जानते हैं इस्राइल-अमेरिका और ईरान की ग्राउंड रिपोर्ट….

इस बीच, सेंट्रल इस्राइल के इलाकों में आज हड़कंप मच गया क्योंकि, ईरान द्वारा दागी गई बैलेस्टिक मिसाइलों में से एक में क्लस्टर वॉरहेड होने की पुष्टि हुई है. मौके की कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट और छर्रों के असर दिखाई दिए हैं.

 

Continue reading on the app

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर 3-2 से जीती सीरीज, कॉनर एस्टरहुइजन ने ठोका तूफानी अर्धशतक

NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मैच आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान जेम्स नीशम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनर एस्टरहुइजन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर मात्र 154 रन बना पाई और 33 रनों से मुकाबला हार गई. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड को अपने घर में ही साउथ अफ्रीका की बी टीम से 3-2 से सीरीज गंवानाी पड़ गई है. इस सीरीज के शुरुआत 3 मैचों में से 2 न्यूजीलैंड ने जीते थे, इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ गया. 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

साउथ अफ्रीका के जीत के लिए मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम को ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए केटीन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन आए. क्लार्क 2 और रॉबिन्सन 25 रन बनाकर आउट हो गए. डेन क्लीवर ने टीम के लिए 22 रन बनाए, जबकि निक केली ने 14 रनों की योगदान दिया. 

टीम को पांचवां घटका बेवॉन जैकब्स के पूर में लगा. बेवॉन 19 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 36 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान जेम्स नीशम 24 रन बनाकर आउट हो गए. तो वहीं जोश क्लार्कसन ने 13 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के बाद कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम को हार नसीब हुई. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्ज़ी, वियान मुल्डर और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट हासिल किए.

कॉनर एस्टरहुइजन ने मचाया तूफान

इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए टोनी डी जोरजी और वियान मुल्डर आए. टोनी ने 12 और मुल्डर ने 29 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली. रुबिन हरमन ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया और 31 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रनों की पारी खेली. 

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कॉनर एस्टरहुइजन ने बनाए. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कॉनर ने 35 बॉल में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 227.27 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 75 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके अलावा डियान फॉरेस्टर ने 1 चौके और 1 छक्के के साथ 13 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. तो वहीं जैक फाउल्केस और जोश क्लार्कसन को 1-1 विकेट हासिल हुआ.

ये भी पढ़ें : IPL vs PSL विवाद के बीच आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों, छिड़ी जुबानी जंग, कहा- 'पैसे में ताकत होती...'

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल शुरू होने से दिल्ली कैपिटल्स को पहले धोखा देकर भागा अंग्रेज खिलाड़ी, टीम का आया पहला रिएक्शन

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट मे इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने का फैसला लिया. टीम को इस तरह से धोखा देने की वजह से उनके ऊपर बीसीसीआई दो साल का प्रतिबंध लगा सकता है. डकेट को लेकर दिल्ली की तरफ से पहले प्रतिक्रिया भी आई गई है. Wed, 25 Mar 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

मिडिल ईस्ट की लड़ाई..WATER-WAR पर आई | Middle East Crisis | Hormuz Strait | Global Impact #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:13:03+00:00

Cricketer Kuldeep Yadav Banke Bihari मंदिर पहुंचे, पत्नी Vanshika संग किए दर्शन | Mathura | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:09:02+00:00

Fuel Crisis News |:Petrol-Diesel पर अफवाह या असली संकट? सरकार ने सब सच बता दिया | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:06:57+00:00

Nishikant Dubey on Rahul Gandhi: “राहुल गांधी को कोई नहीं लेता सीरियस” | #leaderofopposition #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:05:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers