Responsive Scrollable Menu

उम्मीदों का बोआओ फोरम फॉर एशिया सम्मेलन

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। जिस तरह स्विटजरलैंड के दावोस में हर साल विश्व आर्थिक फोरम की बैठक होती है, कुछ उसी तर्ज पर चीन के शहर बोआओ में हर साल एशिया के गैर सरकारी संगठनों की बैठक होती है, जिसे बोआओ फोरम फॉर एशिया कहा जाता है, इसलिए बोआओ को एशिया के दावोस के रूप में भी जाना जाता है।

Continue reading on the app

एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट:भारतीय तीरंदाजों ने जीते 2 ब्रोंज मेडल;मेंस रिकर्व और विमेंस कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंची; कजाकिस्तान से होगा मुकाबला

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रहे एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट (स्टेज-1) के दूसरे दिन भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने बुधवार को दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने मेंस रिकर्व और विमेंस कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। विमेंस कंपाउंड टीम: थाईलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 229-226 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चिकिता तनिपार्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की टीम अब खिताबी मुकाबले में तीसरे नंबर की सीड कजाकिस्तान से भिड़ेगी। पिछले साल टीम ने ब्रॉन्ज जीता था। मेंस कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में हारी पुरुष कंपाउंड टीम को सेमीफाइनल में वियतनाम से 233-234 से हार का सामना करना पड़ा। टीम के पास बढ़त थी, लेकिन आखिरी पलों में मुकाबला हाथ से निकल गया। हालांकि टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में भूटान को 234-232 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कंबोज की अनुभवी टीम अपना खिताब डिफेंड करने में नाकाम रही। सेमीफाइनल में वियतनाम के खिलाफ एक समय भारतीय टीम 5 पॉइंट की बढ़त पर थी, लेकिन दूसरे और तीसरे एंड में वियतनाम ने परफेक्ट 60 का स्कोर कर वापसी की और भारत को 234-233 से हरा दिया। हालांकि, बाद में ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने भूटान को 234-232 से हराकर पदक पक्का किया। मेंस रिकर्व टीम: मलेशिया को 5-1 से दी शिकस्त पुरुष रिकर्व टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार की टीम ने बिना कोई सेट गंवाए जीत दर्ज की और अब फाइनल में कजाकिस्तान से मुकाबला होगा। पहले सेट को भारत ने 53-50 और दूसरे को 53-52 से जीता। तीसरे सेट में मुकाबला 56-56 की बराबरी पर रहा, जो भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी था। वहीं, महिला रिकर्व टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिधि फोर की टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों अचानक पहुंचे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस? क्या है BCCI का प्लान

Jasprit bumrah bcci coe: आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर है। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस  पहुंचे हैं। 

ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि बुमराह मुख्य रूप से स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम करने का प्लान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस साल जुलाई में भारत के इंग्लैंड के व्हाइट बॉल दौरे को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जहां वे 5 T20 और तीन वनडे खेलेंगे। 

बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे
समझा जाता है कि बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग जारी रखेंगे और जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे ताकि वे आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हो सकें, जो 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ होम गेम है।

बुमराह ने टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की थी
बुमराह ने हाल ही में भारत के घर में टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने में अहम रोल निभाया था। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने फाइनल 96 रन से जीता था, जिसमें बुमराह ने अपने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

बुमराह, जो अपने आईपीएल करियर में सिर्फ़ मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं, ने 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं और मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा से सिर्फ़ 9 विकेट पीछे हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है क्योंकि वे रिकॉर्ड छठा आईपीएल टाइटल जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने पिछली बार 2020 में ट्रॉफी जीती थी और 2013 में पहली बार टाइटल जीतने के बाद से यह उनका सबसे लंबा इंतज़ार है।

Wed, 25 Mar 2026 16:07:13 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Funeral: हरीश राणा का किया गया अंतिम संस्कार | #delhinews #harishrana #funeral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:14:35+00:00

Avimukteshwaranand Bail Live: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को HC से मिली जमानत | Breakiing | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:14:34+00:00

Himachal Pradesh: Chamba नगर निकाय चुनाव...11 वार्डों में एससी-एसटी और महिला आरक्षण तय | Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:15:00+00:00

LPG Crisis in India: तेल संकट पर पंप संचालक ने कह दी बड़ी बात । #lpgcrisisindia #indore #lpgshortage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers