Responsive Scrollable Menu

3 महीने में करा लें PNG कनेक्शन, वरना घर नहीं आएगा LPG सिलेंडर; सरकार का सख्त आदेश

जिन इलाकों में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां 3 महीने के भीतर कनेक्शन न लेने पर LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जानिए पेट्रोलियम मंत्रालय की इस नई गाइडलाइन और नियमों से जुड़ी पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

PSL: 'मैं फालतू वीडियो शूट नहीं करूंगा...' जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान सुपर लीग की उड़ाई खिल्ली

Jason gillespie viral video: आईपीएल 2026 से पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने अपनी नई टीम के साथ जुड़ते ही साफ कर दिया है कि उनका फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा, किसी तरह की फालतू एक्टिविटी पर नहीं।

दरअसल, गिलेस्पी अब PSL फ्रेंचाइज़ी हैदराबाद किंग्समेन के कोच के रूप में जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने टीम के अराइवल वीडियो शूट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कैमरे पर कहा, 'मैं नीचे नहीं आ रहा हूं। मुझे बहुत काम करना है। मैं ये बेकार के अराइवल वीडियो नहीं करने वाला।'

गिलेस्पी ने वीडियो शूट करने से किया इनकार
गिलेस्पी का यह बयान उनके सख्त और प्रोफेशनल रवैये को दिखाता है। आमतौर पर टी20 लीग्स में टीम होटल पहुंचते ही खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ फैंसी वीडियो शूट किए जाते हैं, लेकिन गिलेस्पी ने इसे समय की बर्बादी बताया।

पीएसएल की हैदराबाद टीम के हैं कोच
हालांकि, अपने इस सख्त रुख के बावजूद गिलेस्पी पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर उत्साहित भी हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह हैदराबाद किंग्समेन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ फिर से जुड़ने का मौका उन्हें अच्छा लग रहा है।

पाकिस्तान के टेस्ट कोच रह चुके हैं गिलेस्पी
गौरतलब है कि गिलेस्पी का पाकिस्तान क्रिकेट से पिछला अनुभव काफी विवादों भरा रहा था। उन्होंने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। यह फैसला उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक पहले लिया था, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।

बाद में जेसन गिलेस्पी ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बिना उन्हें बताए सीनियर असिस्टेंट कोच को हटा दिया, जो उनके लिए पूरी तरह अस्वीकार्य था। उन्होंने यह भी कहा कि कई और मुद्दों ने उन्हें अपमानित महसूस कराया।

उन्होंने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी पर भी निशाना साधा था। गिलेस्पी के मुताबिक, एक अहम कनेक्शन कैंप में नक़वी खुद मौजूद नहीं थे, जबकि बाकी कोचिंग स्टाफ अलग-अलग देशों से आकर शामिल हुआ था।

अब PSL में नई भूमिका के साथ गिलेस्पी एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। उनका साफ संदेश है कि टीम का ध्यान सिर्फ प्रदर्शन पर होना चाहिए, ना कि सोशल मीडिया या दिखावे पर।

उनका यह रवैया टीम के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में फोकस और तैयारी ही सबसे बड़ा हथियार होती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिलेस्पी का यह “नो-नॉनसेंस” अप्रोच हैदराबाद किंग्समेन को कितनी सफलता दिला पाता है।

Continue reading on the app

  Sports

वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन, 54 साल से नहीं टूटा लॉरेंस रो का महारिकॉर्ड

5 batsman Most runs in debut Test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है. लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे सूरमा हुए जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच से रनों का अंबार लगा दिया. लॉरेंस रो के ऐतिहासिक 314 रनों से लेकर काइल मेयर्स के करिश्माई दोहरे शतक तक.क्रिकेट जगत के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड कायम कर सनसनी मचाई. Wed, 25 Mar 2026 16:24:13 +0530

  Videos
See all

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

Harish Rana Last Video: पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा | #delhinews #harishrana #funeral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers