ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास! 10वीं में 94.33% से चमकी, ‘मन की बात’ से मिली सक्सेस की उड़ान
Rajasthan Board 10th result Priya Chaudhary success story : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं परिणाम घोषित होते ही प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस बार भी कई छात्रों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शानदार सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है. जोधपुर जिले के बनाड़ क्षेत्र के खोखरिया गांव की प्रिया चौधरी ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. एक साधारण परिवार से आने वाली प्रिया के पिता ड्राइवर हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, नोट्स बनाने की आदत और सकारात्मक सोच को दिया है. खास बात यह रही कि वह प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर बिना तनाव के पढ़ाई करती रही. उसकी यह उपलब्धि आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.
वृद्धावस्था पेंशन योजना के नियमों में बदलाव, यहां जानिए अब कौन से दस्तावेज होंगे मान्य
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करते समय आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि को अब मान्यता नहीं दी जाएगी बल्कि इस संबंध में आवेदक के आयु के प्रमाण के रूप में अब परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या शैक्षिक प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि मान्य होगी. इस संबंध में शासन स्तर से सभी जिलों को नए निर्देश जारी किया गया है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















