Responsive Scrollable Menu

न पानी, न खाद... फिर भी रोशन करेगा खेत! पाली में ‘सोलर ट्री’ का कमाल, कम जगह में ज्यादा बिजली

Agriculture News Hindi : क्या आपने कभी ऐसे पेड़ के बारे में सोचा है, जो बिना पानी और खाद के भी आपके घर और खेत को रोशन कर सके? पाली में ‘सोलर ट्री’ ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है. काजरी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह तकनीक किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है. पारंपरिक सोलर पैनल जहां खेत की जमीन घेर लेते थे, वहीं सोलर ट्री कम जगह में अधिक बिजली उत्पादन करता है और खेती को प्रभावित नहीं होने देता. इसकी ऊंची संरचना के नीचे फसलें भी आसानी से उगाई जा सकती हैं. करीब 3.5 लाख की लागत वाले इस सिस्टम पर सरकार की कुसुम योजना के तहत सब्सिडी भी मिलती है. रोजाना लगभग 24 यूनिट बिजली उत्पादन करने वाला यह सोलर ट्री किसानों की सिंचाई और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रहा है.

Continue reading on the app

बड़ा चौधरी बनने चला था पाकिस्‍तान, लात मारकर भगा दिया ईरान, भारत की देखादेखी मांग रहा था मोहलत, मिली जिल्‍लत

Iran vs Pakistan : पाकिस्‍तान ने एक बार फिर भारत की नकल करने की कोशिश की अपनी बेइज्‍जती करा ली. पाकिस्‍तान ने पहले तो ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता कराने की पेशकश की जिसे ईरान ने ठुकरा दिया और अब भारत की तर्ज पर अपने जहाजों को होर्मुज से गुजारने की कोशिश की, जिसे भी ईरान ने यह कहते हुए बैरंग लौटा दिया कि पहले अनुमति लेकर आओ.

Continue reading on the app

  Sports

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अभ्यास सत्रों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए हैं और फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपने साथी सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को गेंदें डालीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पिछले सीजन में टीम की सफलता का बड़ा कारण रही थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई, जिसमें सॉल्ट आक्रामक भूमिका निभाते थे, जबकि कोहली पारी को संभालने का काम करते थे।

बताते चलें कि दोनों बल्लेबाजों ने साथ मिलकर 13 पारियों में 565 रन जोड़े थे, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुए। खासकर कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबले में दोनों ने तेज साझेदारी करते हुए लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि जयपुर में राजस्थान के खिलाफ भी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनकी सलामी साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई थी।

हालांकि हाल के समय में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने इन चिंताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि सॉल्ट अब भी सीमित ओवर प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका है।
Wed, 25 Mar 2026 22:08:16 +0530

  Videos
See all

Sitapur: आखिरी विदाई! सऊदी में मौत, यूपी में टूटा परिवार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:20:08+00:00

Gold Silver Price Crash: 2 बजते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट? | Gold Silver Rate | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:05+00:00

Humayun Kabir ने Owaisi को बड़ा भाई बताया, ये बात Mamata Banerjee को नहीं पच रही होगी! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:58:47+00:00

US 'very close' to meeting goals in Iran, White House says, as Tehran rejects peace plan | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:40:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers