MP Board RSKMP, 5th & 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड का 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित, rskmp.in लिंक पर करें डायरेक्ट चेक
MP Board RSKMP, 5th & 8th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं. जो छात्र इस साल इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल rskmp.in, vimarsh.mp.gov.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद यहां पर छात्रों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करके आसानी से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. इसलिए, वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की संभावना है. इस साल करीब 23 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी.
ये भी पढ़ें- राजस्थान 10वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा, रजनी और कनिका ने किया टॉप
रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं होमपेज पर '5th & 8th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी कक्षा (5वीं या 8वीं) का चयन करें.
- रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
Digilocker से एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- स्टेप 1- डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2- Results के लिंक को क्लिक करें.
- स्टेप 3- अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2026 के लिंक पर जाएं.
- स्टेप 4- अब मांगी गई डिटेल्स फील करके रजिस्ट्रेशन कर लें.
- स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित रिजल्ट
इस बार भी कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किए गए हैं. छात्रों को A, B, C और D ग्रेड दिए जाते हैं. MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर्स लाना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र 1 या फिर 2 विषयों में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. मगर 2 से ज्यादा सबजेक्ट्स में फेल होने पर छात्र को फेल ही घोषित कर दिया जाएगा.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाएं. राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें और फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद होमपेज पर 'Class 5th & 8th Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें. अपनी जानकारी भरें, समग्र आईडी और रोल नंबर सब्मिट करें. इसके बाद 'Submit' या 'View Result' ऑप्शन पर क्लिक करें. रिजल्ट आपकी फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें आपके अंक और ग्रेड्स दिखेंगे. भविष्य के लिए इस रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें. यहां आपको डाउनलोड करने का भी ऑप्शन मिल जाता है.
महत्वपूर्ण जानकारी
रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है. सभी छात्रों को मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी संबंधित स्कूल से मिलेगी. छात्र मार्कशीट में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर छात्र स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- किस्मत नहीं, हिम्मत लिखती है कहानी, 99% लाकर चंद्रिका ने परिवार पर लगे 'कलंक' को मिटाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























