Responsive Scrollable Menu

अरे रुकिए! पेट्रोल-डीजल खत्म नहीं हुआ...सरकार ने दिया भरोसा, 5 दिन में PNG कनेक्शन

Petrol-Diesel Stock: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है. पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और देशभर के 1 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर सप्लाई सामान्य है. घरेलू एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया गया है और कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 50% तक बढ़ाया गया है. स्कूल, कॉलेज और कैंटीन को 5 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण कुछ जगहों पर लोग घबराकर ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि पैनिक में खरीदारी न करें, क्योंकि सप्लाई सामान्य और पर्याप्त है.

Continue reading on the app

Urad Cultivation: रबी कटाई के बाद करें उड़द की खेती, 70 दिन में तैयार होगी फसल, देगी अच्छा मुनाफा

Urad Dal Cultivation: रबी फसलों की कटाई के बाद किसान उड़द की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता के अनुसार मार्च से अप्रैल के पहले सप्ताह तक उड़द की बुवाई करना सबसे उपयुक्त रहता है. इसके लिए प्रति हेक्टेयर करीब 20-30 किलो बीज की जरूरत होती है. किसान PU-94, T-9 और पंत-31 जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते है. यह फसल करीब 70-75 दिनों में तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है. उड़द को पूरे खेत में या गन्ने जैसी फसलों के बीच खाली जगह में भी लगाया जा सकता है. यह दलहनी फसल मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाकर भूमि की उर्वरता सुधारती है. कम पानी और कम लागत में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए अच्छा मुनाफा देने वाली साबित हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

100 विकेट का कीर्तिमान और दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी, फिर भी अर्शदीप सिंह को है इस एक मौके का इंतजार

Arshdeep Singh wants to make splash in Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 और वनडे के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना चाहते हैं. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि वह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले पेसर बने हैं. Wed, 25 Mar 2026 20:47:21 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Germany ने आज Iran पर American हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:37:32+00:00

Mathura: पूजनीय मोहन भागवत जी का अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण पर स्पष्ट संदेश | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:45:02+00:00

Khabardar: Iran में Donald Trump किससे बात कर रहे हैं? | US-Iran Talks | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:35:48+00:00

Khabardar: जंग के बीच आज Iran ने एक AI Video जारी कर America को दी चुनौती | Israel AI Video | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:40:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers