हरियाली पोहा है स्वाद और सेहत का खजाना, जानिये इसको बनाने का झटपट और आसान तरीका
पालक, हरा धनिया और पुदीना से बना हरियाली पोहा हल्का, झटपट और पौष्टिक नाश्ता है, जो तड़के, मूंगफली और नींबू के स्वाद से और भी लाजवाब बनता है. तो इस बार आप इसको बनाकर जरूर ट्राई करें.
कौन सी 2 टीमें खेलेंगी IPL 2026 का फाइनल, जानें किन 8 टीमों को टूर्नामेंट से पहले ही दिग्गज ने किया बाहर
IPL 2026 : अब से सिर्फ 3 दिन बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. भारत में 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का धूम-धड़ाका देखने के लिए मिलने वाला है. इस सीजन में कुल 10 टीमें आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी. उससे पहले ही भारतीय दिग्गज ने ये बता दिया है कि, किन 2 टीमों के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस बारे दिग्गज क्रिकेटर ने खुलकर बात की है.
कौन सी 2 टीमें इस सीजन की टॉप 2 होने वाली हैं. तो वहीं उन्होंने अपनी टॉप 2 चुनकर ये भी साफ कर दिया है कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कौन सी वो 8 टीमें हैं, जो बाहर हो जाएंगी. ये दिग्गज कौन है. उन्होंने क्या बयान दिया है. आइए इस बारे में हम आपको बताते हैं.
Inching closer to #TATAIPL 2026 ⏳
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2026
Describe your excitement in 3⃣ words ????✍️ pic.twitter.com/ajYenfPT28
कौन होंगी आईपीएल 2026 की टॉप 2 टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी आईपीएल 2026 की टॉप 2 टीमों के नाम बता दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टॉप 1 टीम भी पिक कर ली है और उनके खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से चर्चा की है.
रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल में जगह पक्का बनाने वाली हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स को टॉफी जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना है. इसके साथ अश्विन ने आईपीएल 2026 की टॉप 2 टीमों में पंजाब किंग्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस में से किन्हीं दो को चुना है.
अश्विन ने किन टीमों को दिखाया बाहर का रास्ता
आर अश्विन ने कहा कि, पंजाब किंग्स पक्का प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मुंबई इंडियंस और PBKS में से कोई दो टॉप 2 में होंगी'. इसके साथ ही अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स समेत बाकी सभी टीमों को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
पंजाब किंग्स की तारीफ में अश्विन ने पढ़े कसीदे
अश्विन ने आगे बात करते हुए कहा, 'जब दिल्ली कैपिटल्स में श्रेयस की जगह पंत को कप्तान बनाया गया, तो पोंटिंग इससे ठीक नहीं थे. मुझे कोई शक नहीं है कि श्रेयस अपना स्थान पा लेंगे. रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर में पंजाब के लिए जादू है. श्रेयस का फॉर्म पक्का तय करेगा कि पंजाब के साथ क्या होता है. अय्यर, शशांक और वढेरा पंजाब किंग्स के इंजन हैं. अगर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करते हैं, तो यह पिछले साल जैसा ही हो सकता है. मुझे लगता है कि चहल अपने विकेट लेने वाले फॉर्म में वापस आ जाएंगे. पंजाब के लिए कूपर कॉनॉली एक जेनरेशनल टैलेंट हैं',
????R Ashwin believes Punjab Kings❤️ will definitely make it to Playoffs ????
— AkCricTalks???????????? (@AKCricTalks) March 23, 2026
????Two out of RCB, MI, and PBKS will be in the Top 2.
R Ashwin????️: "When Shreyas was replaced by Pant as Captain at Delhi Capitals, Ponting wasn't okay with it".
???? I have no doubt that Shreyas will find… pic.twitter.com/9wK43nflk9
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 की जीत की प्रबल दावेदारों में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें भी शामिल हैं लेकिन सभी दिग्गज अपने हिसाब से और अपनी बुद्धि विवेक के साथ अपनी-अपनी टॉप 2 टीमें चुन रहे हैं. इसके साथ ही कई दिग्गज अपनी टॉप 4 भी पिक कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स को 15,000 करोड़ में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं, जानें उनका भारत कनेक्शन और नेटवर्थ?
ये भी पढ़ें : कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला, जिन्होंने करोड़ों खर्च कर खरीदी टीम, जानिए उनका क्रिकेट कनेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation























