Responsive Scrollable Menu

Open Interest क्या है? जानें Futures और Options Trading में कैसे आता है काम

अगर आप Share Market में ट्रेडिंग करते हैं, तो आपने ओपन इंटरेस्ट (Open Interest) या OI शब्द जरूर सुना होगा. अगर आप निवेश में नए हैं, तो यह समझना जरूरी है कि ओपन इंटरेस्ट क्या है. फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) में ट्रेडिंग करते समय केवल यह देखना काफी नहीं है कि शेयर की कीमत बढ़ रही है या घट रही है यह समझना भी उतना ही जरूरी है कि कितने ट्रेडर्स ने पोजिशन ले रखी है और किसी खास कॉन्ट्रैक्ट में कितनी एक्टिविटी हो रही है. कीमत और वॉल्यूम के साथ-साथ ओपन इंटरेस्ट का एनालिसिस करने से आपको बाजार के ट्रेंड्स को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है.

Open Interest क्या है?

ओपन इंटरेस्ट (OI) उन सभी बकाया फ्यूचर्स या ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल संख्या को दिखाता है जिन्हें अभी तक बंद, एक्सपायर या सेटल नहीं किया गया है. आसान शब्दों में कहें तो ट्रेडर्स इसका इस्तेमाल मार्केट में एक्टिव कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या और किसी खास स्टॉक या इंडेक्स में ट्रेडर्स की भागीदारी का पता लगाने के लिए करते हैं. आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं: अगर ट्रेडर A और ट्रेडर B एक नया फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट बनाते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट एक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ जाता है. इसके उलट अगर इस पोजीशन को बाद में बिना किसी नए कॉन्ट्रैक्ट के बंद कर दिया जाता है, तो ओपन इंटरेस्ट कम हो जाता है. इस तरह नए कॉन्ट्रैक्ट बनने पर OI बढ़ता है और मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट बंद होने पर घटता है. हालांकि ओपन इंटरेस्ट एक उपयोगी डेरिवेटिव्स इंडिकेटर है लेकिन आपको अपने ट्रेडिंग के फैसले सिर्फ इसी के आधार पर नहीं लेने चाहिए, बल्कि आपको इसे प्राइस एक्शन, वॉल्यूम, सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल, RSI, MACD और दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर्स के साथ मिलाकर एनालाइज करना चाहिए. साथ ही, स्टॉप-लॉस स्ट्रेटेजी और रिस्क मैनेजमेंट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है.

Open Interest और Volume में क्या अंतर है?

कई नए ट्रेडर्स ओपन इंटरेस्ट और ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं, जबकि ये दोनों काफी अलग-अलग चीजें हैं. वॉल्यूम से पता चलता है कि एक खास समय में कितने कॉन्ट्रैक्ट खरीदे और बेचे गए, जबकि ओपन इंटरेस्ट से यह पता चलता है कि कितने कॉन्ट्रैक्ट अभी भी ओपन हैं. इसके अलावा एक ही कॉन्ट्रैक्ट को एक दिन में कई बार खरीदा और बेचा जा सकता है जिससे वॉल्यूम तो बढ़ जाता है लेकिन जरूरी नहीं कि ओपन इंटरेस्ट भी उसी अनुपात में बढ़े. 

Breakout और Breakdown क्या हैं, जानें ट्रेडिंग में इनका क्या है मतलब?

Open Interest बढ़ने का क्या मतलब है?

अगर ओपन इंटरेस्ट (OI) लगातार बढ़ रहा है तो आम तौर पर इसका मतलब है कि मार्केट में नई पोजीशन बन रही हैं और उस कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडर्स की भागीदारी बढ़ रही है. हालांकि OI में बढ़ोतरी से यह तय नहीं होता कि शेयर मार्केट ऊपर जा रहा है या नीचे आपको कीमत में होने वाले बदलाव पर भी ध्यान देना चाहिए.

Price और Open Interest को एक साथ कैसे समझें?

अगर कीमत और ओपन इंटरेस्ट (OI) दोनों में बढ़ोतरी होती है, तो इसे अक्सर Long Build-Up माना जाता है. इसका मतलब है कि नए खरीदार कीमत बढ़ने की उम्मीद में अपनी पोजीशन बना रहे हैं. इसके उलट अगर कीमत गिरती है और OI बढ़ता है, तो इसे Short Positions माना जाता है, जिससे पता चलता है कि नई शॉर्ट पोजीशन बन रही हैं. अगर कीमत बढ़ती है और OI गिरता है, तो इसे Short Covering से जोड़ा जा सकता है. इसका मतलब है कि कुछ शॉर्ट सेलर्स अपनी पोजीशन बंद कर रहे हो सकते हैं. आखिर में अगर कीमत और OI दोनों गिरते हैं, तो इसे अक्सर  Long Unwinding कहा जाता है. इससे संकेत मिल सकता है कि लॉन्ग पोजीशन रखने वाले ट्रेडर्स अपनी पोजीशन बंद कर रहे हैं.

शेयर में निवेश से पहले Balance Sheet को समझना क्यों है जरूरी?

Open Interest के फायदे

ओपन इंटरेस्ट ट्रेडर्स को कई बड़े फायदे देता है. पहला, यह फ्यूचर और ऑप्शंस में मार्केट की भागीदारी को समझने में मदद करता है. इससे नई पोजिशन बनने और मौजूदा पोजिशन के बंद होने के बारे में जानकारी मिलती है. साथ ही यह प्राइस ट्रेंड की मजबूती का अंदाजा लगाने में भी मदद करता है. ट्रेडर्स ऑप्शंस में अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस पर हो रही एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं और इस डेटा को प्राइस और वॉल्यूम के साथ मिलाकर मार्केट के सेंटीमेंट का विश्लेषण कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षु आरक्षित डॉक्टरों की अधिकतम संख्या बढ़ाई

कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर प्रशिक्षु आरक्षित श्रेणी में रखे जा सकने वाले डॉक्टरों की अधिकतम अनुमत संख्या बढ़ा दी है।

पहले यह संख्या 477 थी, लेकिन राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार अब से प्रशिक्षु आरक्षित श्रेणी में रखे जा सकने वाले सेवारत डॉक्टरों की संख्या बढ़ाकर 662 कर दी जाएगी।

प्रशिक्षु आरक्षित श्रेणी के डॉक्टर सेवारत सरकारी चिकित्सा अधिकारी होते हैं, जिन्हें सरकारी प्रायोजित स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने के लिए अस्थायी रूप से उनके नियमित कर्तव्यों से मुक्त किया जाता है, लेकिन वे सेवा में बने रहते हैं। यह सुविधा मुख्य रूप से ग्रामीण या दूरस्थ चिकित्सा चौकियों में तैनात चिकित्सा अधिकारियों को दी जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में राज्य द्वारा संचालित चिकित्सा प्रणाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य सेवा, पश्चिम बंगाल लोक स्वास्थ्य प्रशासनिक सेवा और पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य शिक्षा सेवा के चिकित्सा अधिकारियों को इस प्रशिक्षु आरक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है।

पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से अधिक डॉक्टरों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

एक फोरम प्रतिनिधि ने कहा कि पहले, यदि ‘प्रशिक्षु आरक्षित’ श्रेणी की सीमा पूरी हो जाती थी, तो कई डॉक्टर योग्य होने के बावजूद एमडी या एमएस जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के अवसर से वंचित रह जाते थे। अब, अधिक संख्या में डॉक्टर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवकाश ले सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप, पश्चिम बंगाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि होगी। भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। ‘प्रशिक्षु आरक्षित’ श्रेणी में संख्या बढ़ने से स्नातकोत्तर सीटों के व्यर्थ होने की संभावना भी समाप्त हो जाएगी।

राज्य में विभिन्न चिकित्सा चिकित्सकों के मंचों द्वारा लंबे समय से ‘प्रशिक्षु आरक्षित’ श्रेणी के डॉक्टरों के लिए सीमा बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी। उनका तर्क था कि इस वृद्धि से चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर सीटों की बर्बादी को रोकने या कम से कम कम करने में मदद मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद, नई राज्य सरकार ने इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG: राशिद खान ने अकेले उड़ा दिए 6 विकेट, 9 साल बाद हुआ ये कमाल, अफगानिस्तान की बड़ी जीत

ODI क्रिकेट में ये कोई पहली बार नहीं है जब राशिद खान ने एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे ज्यादा बार ये कमाल सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी पेसर वकार यूनुस ने किया है. Sat, 08 Aug 2026 01:52:36 +0530

  Videos
See all

Pentagon releases a fresh batch of declassified UFO files. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:45:00+00:00

Weather Update : बारिश से हाहाकार! देश के कई शहर पानी-पानी! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T23:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers