Responsive Scrollable Menu

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने के लिए ज्यादातर महिलाएं चेहरे की खूबसूरती पर अधिक फोकस करती हैं। लेकिन कई बार चेहरा तो खूबसूरत होता है, लेकिन हाथ और पैर पर मौजूद टैनिंग शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और टैनिंग को दूर करना चाहती हैं। तो किसी भी वीकेंड पर आप घर पर पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे आसानी से पेडिक्योर किया जा सकता है।

ऐसे बनाएं अपने पैरों को खूबसूरत

ज्यादातर महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर में जाकर पेडिक्योर करवाती हैं। इसका जेब खर्च पर भी असर दिखने लगता है। अगर आप भी घर पर पेडिक्योर करने की सोच रही हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम खर्चे में आसानी से घर पर पेडिक्योर कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

फॉलो करें ये स्टेप्स

घर पर पेडिक्योर करने के लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लें।
जब तक पानी गर्म हो, तब तक अगर आपके पैरों में नेलपेंट लगी है, तो इसको रिमूव कर दें।
फिर हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, शैंपू, आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें।
इसमें एप्पल साइडर विनेगर भी मिला लें।
फिर पैरों को 30 मिनट तक पानी में रखें।
अब हल्के हाथों से पैरों की मसाज करें।
स्क्रब का इस्तेमाल करके पैरों की मसाज कर सकती हैं।
मसाज के दौरान नाखून, एड़ी और तलवों की सफाई करें।
अच्छे से सफाई के बाद अपने पैरों को दूसरे टब में रखें औऱ साफ पानी से पैरों को धो लें।
 

पैर धोने के बाद करें ये काम

पैरों को साफ पानी से धो लें और इनको साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
आप चाहें तो किसी खास तेल की मदद से पैरों की मसाज भी कर सकती हैं।
इसके बाद नाखूनों को शेप में काटकर नेलपेंट लगाएं।
नेलपेंट लगने के बाद आप पैरों पर अच्छी फुट क्रीम या लोशन लगा सकती हैं।

Continue reading on the app

LIVE: LaGuardia plane collision investigators to give more details at press conference | BBC News

The National Transportation Safety Board are to give details from their initial investigation into a fatal collision that took place between an Air Canada flight and a fire truck at New York's LaGuardia airport. Investigators are reviewing the cockpit voice recording and what was happening in the control tower moments before the crash. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #LaGuardia #AirCanada #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. Tue, 24 Mar 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

Are US and Iran talks actually happening? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:05:00+00:00

Quadruple amputee and professional athlete facing murder charge. #Cornhole #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:32:16+00:00

Gold Price Today : अभी-अभी सोने-चांदी की कीमतों पर बड़ी खबर! | N18V | Top News |Silver Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:00:33+00:00

Iran America War Update: ट्रंप थाम लें सांसें, 24 घंटे में बर्बादी शुरू! | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers