लो अब RCB भी बिक गई, जिस खिलाड़ी को नहीं मिला IPL में डेब्यू का मौका; वो होगा इस टीम का चेयरमैन
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB 16,705 करोड़ रुपये में बिक गई है. यानी आरसीबी अब आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है. आईपीएल 2026 से ठीक पहले आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (BXPE, Blackstone) के कंसोर्टियम ने मिलकर आरसीबी को खरीद लिया है.
आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बनी RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के ठीक पहले भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक आदित्य बिरला ग्रुप समेत द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी के कंसोर्टियम ने मिलकर फ्रेंचाइजी को खरीदा है. आरसीबी 16705 करोड़ रुपये में बिकी है. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है.
???? RCB HAS BEEN SOLD TO BIRLAS. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2026
- A consortium of Aditya Birla Group, American sports investor David Blitzer, US private equity firm Blackstone has acquired RCB. (Money Control). pic.twitter.com/O8xTvQW3ML
2008:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2026
Rajasthan Royals was sold for 320cr.
RCB was sold for 450cr.
2026:
Rajasthan Royals is sold for 15,300cr.
RCB is sold for 16,705cr.
THE POPULARITY OF IPL WILL BE UNIMAGINABLE IN THE COMING DECADE…!!! ???? pic.twitter.com/BCfm3Hlvyk
RCB के चेयरमैन होंगे आर्यमन बिरला
???? RCB HAS BEEN SOLD TO BIRLAS. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2026
- A consortium of Aditya Birla Group, American sports investor David Blitzer, US private equity firm Blackstone has acquired RCB. (Money Control). pic.twitter.com/O8xTvQW3ML
राष्ट्रपति ट्रंप से वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित और सुलभ बनाने पर दिया जोर
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई फोन वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और उसकी निरंतर सुगमता को वैश्विक हित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी भारत ने स्पष्ट किया कि वह कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने के पक्ष में है और इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा।
दोनों नेताओं ने क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति एवं स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
बता दें कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को करीब 25 दिन हो चुके हैं। ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में हमले और ब्लॉकेज की वजह से वैश्विक तेल-गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत इस क्षेत्र से 60 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल और गैस आयात करता है, इसलिए संकट सीधे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है।
यह पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली टेलीफोनिक बातचीत है। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) में सुरक्षित और खुला नौवहन बनाए रखने पर जोर दिया। यह क्षेत्र वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम रूट है और हालिया संघर्ष के चलते यहां तनाव बढ़ गया है।
पिछले नवंबर में, ट्रंप ने कहा था कि उनका इरादा इस साल भारत की यात्रा करने का है क्योंकि क्वाड शिखर सम्मेलन के सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा अपेक्षित है।
क्वाड समूह, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक समन्वय के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















