Responsive Scrollable Menu

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है, लेकिन सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी तरह की घबराने वाली स्थिति नहीं है।

बता दें कि नई दिल्ली में हुई अंतर-मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें।

मौजूद जानकारी के अनुसार, रसोई गैस के घरेलू उत्पादन को भी बढ़ाया गया है, हालांकि वैश्विक हालात के कारण इसकी आपूर्ति कुछ हद तक प्रभावित हुई है। इसके बावजूद सरकार ने आश्वस्त किया है कि बड़ी मात्रा में गैस की खेप रास्ते में है और किसी भी वितरण केंद्र पर कमी की स्थिति सामने नहीं आई है।

सरकार ने शहरों में गैस वितरण कंपनियों को निर्देश दिया है कि जहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है, वहां पांच दिनों के भीतर आवासीय स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक रसोई और आंगनबाड़ी केंद्रों को पाइप से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। गौरतलब है कि सोमवार को ही करीब 7500 नए घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन दिए गए हैं।

वहीं, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के किसी भी बंदरगाह पर भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है और समुद्री व्यापार बिना किसी रुकावट के जारी है। मौजूद जानकारी के अनुसार, भारतीय ध्वज वाले दो गैस वाहक जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और देश की ओर बढ़ रहे हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में गैस लाई जा रही है।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि 28 फरवरी से अब तक करीब चार लाख से अधिक लोग खाड़ी देशों से भारत लौट चुके हैं और आज भी संयुक्त अरब अमीरात से भारत के लिए बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत की है। उन्होंने अमेरिका और श्रीलंका के अपने समकक्षों से चर्चा कर पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके वैश्विक आर्थिक प्रभाव, खासकर ऊर्जा सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया है।

इसके अलावा नई दिल्ली में खाड़ी देशों के राजदूतों के साथ भी बैठक की गई, जिसमें मौजूदा संकट और वहां रह रहे भारतीयों के हितों को लेकर चर्चा हुई। सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और देश के भीतर ऊर्जा आपूर्ति को पूरी तरह स्थिर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

क्या पहले ही ईशा से शादी कर चुके थे बाहशाह? अब तक छिपाकर रखी थी सच्चाई, वेडिंग फोटोज से मिला हिंट

Badshah Isha Rikhi Wedding: रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) कुछ दिन पहले अपने गाने 'टटीरी' को लेकर बड़े विवाद में गिर गए थे. इसके बाद से ही रैपर सुर्खियों में हैं, ये मामला ठंठा हुआ नहीं कि उससे पहले बादशाह एक और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार मामला किसी विवाद से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि शादी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर बादशाह की पंजाबी मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) के संग कई कथित तौर पर शादी की तस्वीर वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने दूसरी शादी कर ली है. हालांकि इस मामले में दोनों में से किसी ने स्टेटमेंट नहीं दिया है कि दोनों ने शादी की है या नहीं. बहरहाल, इन वायरल पिक्चर्स से कुछ हिंट मिले हैं, जिससे लगता है कि ये शादी लंबे समय से छुपाकर रखी गई है. आइए आपको बताते हैं कि वो हिंट क्या हैं-

किसने शेयर की ये तस्वीरें?

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें ईशा रिखी की मां पूनम रिखी (Poonam Rikhi) ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल हैंडल से शेयर की हैं. आपको बता दें कि पूनम रिखी ने एक नहीं बल्कि 9 तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और ईशा रिखी ने मांग में सिंदूर भी लगा रखा है. जिससे पता लगता है कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, इसके साथ एक वीडियो भी अटैच है. जिसमें दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहना रहे है और फेरे भी लेते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर समझ आता है कि दोनों ने पूरे-रीति-रिवाज से शादी की है. 

क्या हिंट मिले?

पूनम रिखी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों काफी मोटो नजर आ रहे हैं. हालांकि, बादशाह फिलहाल की अपनी इंस्टग्राम पोस्ट में काफी पतले और फिट नजर आ रहे हैं. वहीं, ईशा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से जो पोस्ट की हुईं हैं उनमे वो काफी पतली नजर आ रही हैं. यानी कहा जा सकता है ये फोटो और वीडियो काफी पुराना है और उनकी मां ने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर बादशाह और रिखी की शादी का खुलासा किया है. हालांकि पूमन ने इंस्टाग्राम पर किसी तरह का संकेत नहीं दिया है कि उनकी शादी हो गई है. बस कैप्शन में हार्ट का इमोजी शेयर किया है. लेकिन वीडियो में दोनों शादी करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:YRKKH: बेटी के मुंह से कड़वाहट सुन टूट जाएगी अभीरा, अरमान को संभालते देख चिढ़ेगी मायरा

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

बादशाह और रिखी की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने रिएक्शन दिए हैं. एक ने लिखा, 'बादशाह ने दूसरी शादी कर ली और किसी को बताया भी नहीं. बहरहाल दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई.' वहीं. दूसरे ने कहा, 'चलो अच्छी बात है कि बादशाह ने शादी कर ली- दोनों को बधाई.' इसके अलावा भी कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं.

14 साल पहले की थी पहली शादी

बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन मसीह (jasmine masih) से शादी की थी. हालांकि ये शादी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों 8 साल बाद 2020 में अलग हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी टूटने का कारण दोनों का कल्चर अलग-अलग बताया जाता है क्योंकि जैस्मीन लंदन में पली-बढ़ी थी. इसलिए वो बादशाह के साथ ज्यादा तालमेल नहीं बिठा पाई थीं. वहीं. बादशाह का कहना था कि उन्होंने इस शादी को बचाने की बहुत कोशिश की. लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है और वो अपनी के मां के साथ रहती हैं. अब तलाक के 6 साल बादशाह दूसरी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि ये खबर अभी कंफर्म नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर हैं सीएम योगी', 'Dhurandhar 2' को लेकर सियासी घमासन शुरू, पूर्व सपा नेता ने की तारीफ

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. Tue, 24 Mar 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ट्रंप थाम लें सांसें, 24 घंटे में बर्बादी शुरू! | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:30:25+00:00

Quadruple amputee and professional athlete facing murder charge. #Cornhole #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:32:16+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | Donald Trump-PM Modi की बात-चीत के मायने क्या हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:58:38+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | महायुद्ध के बीच Oil-Gas Crisis पर बड़ी खबर आने वाली है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T22:42:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers