घरेलू मसालों से बने चप-पकौड़ी ने दिल जीता, बिहार से यूपी तक के लोग हैं दीवाने
छपरा जिले के एकमा बाजार में रोहित कुमार का चप-पकौड़ी स्टॉल इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है. यहां मिलने वाले आलू चप और पकौड़ी के स्वाद के कारण दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. रोहित बताते हैं कि उनके यहां सभी व्यंजन घरेलू मसालों से तैयार किए जाते हैं, जिससे स्वाद लाजवाब होता है. चप और पकौड़ी बनाने में लहसुन, गरम मसाला, हल्दी, प्याज जैसे मसालों का उपयोग किया जाता है, जो वे खुद तैयार करते हैं. इसके साथ ही अदरक, हरी मिर्च, आंवला और धनिया पत्ता की चटनी भी परोसी जाती है, जो स्वाद को और बढ़ा देती है. स्टॉल पर गोभी, आलू, बैंगन और लौकी के चप के अलावा ब्रेड पकौड़ा, चना दाल पकौड़ी और प्याज बेसन पकौड़ी जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं.
ट्रंप का शांति राग और नेतन्याहू का महाविनाश वाला अल्टीमेटम, भारत में इजरायली राजदूत ने बताया पूरा वॉर प्लान
भारत में इजरायली राजदूत रूविन अज़ार ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए यह सप्ताह विनाशकारी होगा. News18 इंडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि ट्रंप की शांति पहल के बावजूद इजरायल अपना सैन्य अभियान तब तक नहीं रोकेगा, जब तक ईरान का परमाणु और मिसाइल खतरा खत्म नहीं होता. अज़ार ने संकट समाधान में भारत की कूटनीतिक भूमिका का स्वागत करते हुए उसे पश्चिम एशिया का अहम साझीदार बताया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























