Responsive Scrollable Menu

एशिया में सतत विकास का नया इंजन बना डिजिटल परिवर्तन : बीएफए रिपोर्ट

हैनान, 24 मार्च (आईएएनएस)। डिजिटल परिवर्तन एशिया में सतत विकास के लिए एक नए इंजन के रूप में उभरा है। यह जानकारी बोआओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

एशिया ने डिजिटल तकनीकों के माध्यम से भविष्योन्मुखी विकास मॉडल खोजने की पहल की है और अपनी विविध आर्थिक संरचनाओं को समग्र प्रतिस्पर्धात्मकता और क्षेत्रीय मजबूती में बदलने का प्रयास किया है। यह बात सतत विकास: एशिया और विश्व वार्षिक रिपोर्ट 2026, वैश्विक बदलाव के बीच एशिया में सतत विकास शीर्षक वाली रिपोर्ट में कही गई है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल अर्थव्यवस्था एशिया में आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक बन गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक एशिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था 27 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई, जो जीडीपी का 46 प्रतिशत है।

विशेष रूप से, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एशिया में सामाजिक और आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण प्रेरक बन गई है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एआई के व्यापक उपयोग और विभिन्न उद्योगों में इसके अनुप्रयोग उत्पादकता संरचनाओं को बदल रहे हैं, छोटे और मध्यम उद्यमों की उत्पादकता बढ़ा रहे हैं, रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं और सार्वजनिक सेवाओं में सामाजिक लचीलापन मजबूत कर रहे हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट एशिया के सतत विकास में डिजिटल लचीलापन से जुड़े एक अन्य रुझान को भी उजागर करती है, जिसमें हरित डिजिटल तकनीकें कम-कार्बन परिवर्तन का नेतृत्व कर रही हैं।

डिजिटलाइजेशन से प्रेरित हरित विनिर्माण और स्मार्ट फैक्ट्रियां एशिया-प्रशांत में औद्योगिक उन्नयन का मुख्य आधार बन गई हैं, जो ऊर्जा दक्षता में सुधार और सतत विकास को आगे बढ़ा रही हैं।

साल 2001 में स्थापित बीएफए एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने और एशियाई देशों को उनके विकास लक्ष्यों के करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक साझा भविष्य को आकार देना: नई गतिशीलता, नए अवसर, नया सहयोग थीम के साथ बीएफए वार्षिक सम्मेलन 2026, 24 मार्च से 27 मार्च तक चीन के दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान के तटीय शहर बोआओ में आयोजित किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, देखें संभावित प्लेइंग 11 और फुल शेड्यूल

आईपीएल 2026 के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। वहीं इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऐसी बल्लेबाजी है जो 300 का आंकड़ा छू सकती है। लेकिन गेंदबाजी के मामले में टीम को नुकसान हो सकता है।
 
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स ने अपने स्क्वॉड में लियाम लिविंगस्टोन को जोड़ा। राहत की खबर ये है कि लंबे कयासों के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ेंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती
सनराइजर्स हैदराबाद के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ये खिलाड़ी टॉप चार में दाएं और बाएं हाथ संयोजन देते हैं। पावरप्ले में काफी तेजी से रन बना सकते हैं। इसके बाद टीम के पास नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत शर्मा और लिमाय लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी काफी तेजी से रन बना सकते हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोरी
वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी उतनी ही कमजोर है जितनी बल्लेबाजी मजबूत है। पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा और शिवम मावी वैरायटी देते हैं, लेकिन कमिंस के अलावा ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो अनुशासित गेंदबाजी कर पाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियमा लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी।

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- SRH vs RCB- बेंगलुरु
2 अप्रैल 2026- SRH vs KKR- कोलकाता
5 अप्रैल 2026- SRH vs LSG- हैदराबाद
11 अप्रैल 2026- SRH vs PBKS- मुल्लांपुर

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. Tue, 24 Mar 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

Iran America Ceasefire: 1 बजते ही ईरान ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्तें! | N18G | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:30:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: हरीश राणा की इच्छामृत्यु से मौत! #shorts #ytshorts #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:34:10+00:00

Iran Vs Israel: ट्रंप का हर दावा ईरान ने किया खारिज! #shorts #ytshorts #trump #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:35:27+00:00

Iran Vs Israel: अमेरिकियों के साथ बातचीत हमेशा के लिए खत्म-ईरानी विदेश मंत्री #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:36:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers