Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Board 10th Result Out 2026: किसान की बेटी प्रियांशी बनी राजस्थान टॉपर, अचीव की 99.83 प्रतिशत

Rajasthan Board 10th Result Out 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके साथ ही लाखों स्टूडेंट का इंतजार भी खत्म हो गया है. हर बार की तरह इस बार भी शिक्षा नगरी सीकर के स्कूलों ने सफलता का परचम लहराया है. यहां के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है. 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया. सीकर जिले में परीक्षा के लिए 46601 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे. इनमें से 25 हजार 966 लड़के और 20 हजार 635 लड़कियां रजिस्टर्ड थी. इनमें से 25 हजार 591 लड़के और 20 हजार 452 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए. कुल 46043 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए.

कैसा रहा सीकर में रिजल्ट

सीकर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा. सीकर के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने 99 प्रतिशत नंबर अचीव किए हैं. छात्रा प्रियांशी ने बताया कि उसने निरंतर मेहनत की, जिसकी बदौलत सफलता हासिल हुई है. वह किसान की बेटी है, मेहनत करना जानती है, आगे वह आईआईटी कर जीवन में आगे बढ़ना चाहती है. प्रियांशी ने बताया कि मन लगाकर पढ़ना ज्यादा जरूरी है, कितने घंटे पढ़ते हैं ये मैटर नहीं करता है.  इस दौरान छात्रा प्रियांशी का साफा और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया. 

चेष्ठा शर्मा ने हासिल किए 99 प्रतिशत

वहीं 10वीं बोर्ड रिजल्ट में सीकर स्थित प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं. मूलतः धौलपुर शहर की निवासी चेष्टा शर्मा के पिता देवेन्द्र कुमार शर्मा एवं माता नीलेश दोनों सरकारी शिक्षक हैं. इस सफलता के लिए चेष्टा ने प्रिंस स्कूल के छात्रावास में रहकर प्रतिदिन 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी की. चेष्टा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं प्रिंस स्कूल के शिक्षकों को दिया है. पढ़ाई के साथ चेष्टा को डांस एवं क्रिकेट का भी शौक है. चेष्टा भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. इस हेतु चेस्टा ने पीसीपी, प्रिंस में नीट की तैयारी शुरू कर दी है. प्रिंस स्कूल के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा और डॉ. पियूष सुण्डा ने छात्रा चेष्टा सहित उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले छात्र छात्राओं का साफा -माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया.

ऐसे तैयार हुआ रिजल्ट

इस बार परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह केंद्रीकृत प्रणाली अपनाई गई. पूरे राज्य में कुल 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए, जहां विभिन्न स्कूलों से उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित की गईं. इसके बाद इन कॉपियों को जांच के लिए संबंधित शिक्षकों तक पहुंचाया गया. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगभग 30,915 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि समय पर और निष्पक्ष तरीके से परिणाम घोषित किया जा सके. इस संगठित व्यवस्था के कारण रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सटीक रही.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद “RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें. जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा. भविष्य के उपयोग के लिए छात्र अपने परिणाम का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं या उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं.

अगस्त में होनी है कम्पार्टमेंट परीक्षा

जिन छात्रों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है या जो एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए भी चिंता की कोई बात नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को एक और अवसर प्रदान करता है, जिसे कम्पार्टमेंट परीक्षा कहा जाता है. यह परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और अपने शैक्षणिक वर्ष को बचा सकते हैं. इस तरह, बोर्ड ने सभी छात्रों को आगे बढ़ने का एक और मौका दिया है.

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94.20 रहा पास परसेंटेज

Continue reading on the app

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर टोल की बात बेबुनियाद, हमारे 6 एलपीजी जहाज रवानगी को तैयार: भारत सरकार

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के 6 एलपीजी जहाज रवानगी को तैयार हैं। भारत सरकार घरेलू और वैश्विक स्तर पर बातचीत के जरिए समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी गई।

मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री और श्रीलंका के विदेश मंत्री से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति, उसके वैश्विक आर्थिक प्रभाव और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की। इस दौरान भारत ने ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और मिशन सागर को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नई दिल्ली में खाड़ी देशों के राजदूतों के साथ भी हालात पर विचार-विमर्श किया।

ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी सरकार ने स्थिति साफ की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर चल रही हैं और कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी रिटेल आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है।

अफवाहों के चलते हुई पैनिक बाइंग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। साथ ही पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को तेज किया गया है और जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है। जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव राजेश सिन्हा ने जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में कोई भी समुद्री घटना सामने नहीं आई है। रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते हुए दो भारतीय एलपीजी वाहक जहाज—पाइन गैस और जग वसंत—सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से एक जहाज 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मंगलौर पोर्ट की ओर आ रहा है, जबकि दूसरा लगभग 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है।

वहीं, एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने बताया कि 6 एलपीजी जहाज रवाना होने के लिए तैयार हैं और होर्मुज पार करते समय ईरान की तरफ से कोई टोल नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा, इस तरह की कोई भी बात बेबुनियाद है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

पिछले साल हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब बेंगलुरु में क्रिकेट मुकाबलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और इस बार खास तैयारियां की गई हैं।

बता दें कि आरसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने जानकारी दी है कि स्टेडियम और उसके आसपास भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह फैसला 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के बाद लिया गया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस सीजन में टीम अपने घरेलू मैदान पर पांच मुकाबले खेलेगी, जिसकी शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से होने जा रही है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेडियम में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी प्रणाली लगाई गई है, जिसके तहत पूरे परिसर, गलियारों और आसपास के इलाकों में निगरानी की जाएगी। यह प्रणाली वास्तविक समय में भीड़ की संख्या और स्थिति की जानकारी देगी, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते संभाला जा सके।

इसके अलावा कई नए बैग जांच उपकरण और नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन निगरानी प्रणालियों की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी सीधे पहुंचेगी, जिससे समन्वय बेहतर रहेगा।

बताते चलें कि इस बार टीम का लोकप्रिय प्री-सीजन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य दर्शकों को सुरक्षित और सहज अनुभव देना है।

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्नाटक सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा तय किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। नए समझौते के तहत अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और टीम मिलकर आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगे और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करेंगे।

स्टेडियम में प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी पूरी तरह बदला गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, दर्शकों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए नए रास्ते बनाए गए हैं और सभी गेट मैच से चार घंटे पहले खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही टिकट धारकों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिलेगा और पार्किंग की व्यवस्था पहले से तय की जा सकेगी।

इस तरह देखा जाए तो पिछले साल की घटना से सीख लेते हुए इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक बदलाव किए गए हैं, ताकि दर्शकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
Tue, 24 Mar 2026 22:05:29 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:28:34+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 साल के दूल्हा का 30 की दुल्हन से शादी | Bilaspur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:33:54+00:00

आतंकियों को संसद भेजेगी कांग्रेस ? Umar Khalid | Rahul Gandhi | Parliament Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:04+00:00

Iran America War: 10 बजते ही युद्ध के बीच होर्मुज़ पर आई बड़ी खबर ! | N18G | Iran vs America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers