IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ केएल राहुल ने बनाया है ये कीर्तिमान, क्या उसे तोड़ पाएंगे निकोलस पूरन
IPL 2026: आईपीएल में केएल राहुल अब कप्तानी नहीं करते हैं. हालांकि उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है. अब राहुल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. भले ही केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग से हो गए हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल ने बनाया है. हालांकि इस बार निकोलस पूरन केएल राहुल का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
केएल राहुल ने बनाए हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन
लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनी थी. उसी सीजन LSG ने केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा था और टीम का कप्तान बनाया था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोटी रकम खर्च कर राहुल को टीम में शामिल किया था. एलएसजी ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा था. राहुल 3 सीजन LSG का हिस्सा रहे थे. इन 3 सीजन के दौरान राहुल ने लखनऊ टीम के लिए 38 मैचों में कुल 1410 रन बनाए थे.
निकोलस पूरन तोड़ सकते हैं केएल राहुल का रिकॉर्ड
केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यह रिकॉर्ड अभी उनके नाम है. जबकि वो एक सीजन से फ्रेंचाइजी टीम से अलग हैं. वहीं लखनऊ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर हैं. पूरन ने 43 मैचों में खेलते हुए कुल 1381 रन बनाए हैं. IPL 2023 में वो लखनऊ का हिस्सा बने थे.
RCB से केएल राहुल ने की थी IPL की शुरुआत
केएल राहुल ने आईपीएल 2013 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद IPL 2018 में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा बने. वो लंबे समय तक पंजाब किंग्स के लिए खेले और कप्तानी की. इसके बाद IPL 2002 में वो नए फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े. इसके बाद केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए. यानी राहुल आईपीएल में अब तक कुल 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं.
ऐसा है केएस राहुल का आईपीएल करियर
केएल राहुल ने आईपीएल के 150 मैचों में खेलते हुए कुल 5242 रन बनाए हैं. उन्होंने 45.58 के औसत और 135.98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में राहुल का बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: केकेआर को मिला आकाशदीप का रिप्लेसमेंट, सनराइजर्स हैदराबाद में हुई डेविड पायने की एंट्री
मौसम बदलते ही बढ़ती है सूखी खांसी, जानें इसके आसान उपाय
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवाएं... इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। इससे नाक, गला और फेफड़ों में संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी मौसम में अक्सर लोग सूखी खांसी की समस्या से जूझते हैं। सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है। कुछ सरल उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं।
गुनगुना पानी: गले की सूजन और सूखी खांसी के लिए गुनगुना पानी पीना सबसे आसान उपाय है। गुनगुना पानी गले का सूखापन कम करता है और म्यूकस को पतला करके खांसी को नियंत्रित करता है। अगर इसमें हल्का सा नमक मिलाकर गरारे किया जाए तो यह गले की अंदरूनी जलन को तुरंत कम करता है।
शहद: आयुर्वेद में शहद को रोग नाशक माना गया है। यह न सिर्फ खांसी को शांत करता है, बल्कि गले में एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है। विज्ञान के अनुसार, शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप सोने से पहले एक चम्मच शहद खा सकते हैं या गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह रातभर खांसी को कम कर गहरी नींद लेने में मदद करता है।
भाप: स्टीम इनहेलेशन। आयुर्वेद में इसे श्वसन सुधारक” कहा जाता है। भाप गले और श्वसन मार्ग की जलन को कम करती है, म्यूकस को पतला करती है और सांस को आसान बनाती है। आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसकी भाप धीरे-धीरे सांस के माध्यम से अंदर लें। चाहें तो इसमें कुछ बूंदें तुलसी या पुदीने के तेल की डालें, जिससे गले और नाक दोनों की सफाई होती है और ठंडी खांसी का खतरा कम होता है।
प्रदूषण से बचाव: धूल, धुआं और प्रदूषण से बचाव भी बेहद जरूरी है। जब खांसी हो तो स्मोकिंग और धुएं वाले इलाकों के पास जाने से बचना चाहिए। प्रदूषण और धूल गले को और ज्यादा जलाते हैं और खांसी को बढ़ा देते हैं। घर में हवा साफ रखने के लिए वेंटिलेशन सही रखें और नमी के लिए हल्की ह्यूमिडिटी बनाए रखें।
ज्यादा तला हुआ खाना: आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि आहार और दिनचर्या भी बहुत अहम हैं। ज्यादा तला हुआ, बहुत ठंडा या मसालेदार खाना खांसी को बढ़ा सकता है। इसके बजाय हल्का, पोषक और गर्म खाना लें। अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियां गले की सूजन और खांसी कम करने में मदद करती हैं। हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय रात में पीने से खांसी जल्दी शांत होती है और नींद अच्छी आती है।
--आईएएनएस
पीके/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















