RBSE 10th Topper Jaipur: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना जयपुर टॉपर! वरूण महावर ने 10वीं में 98.33% लाकर रचा इतिहास
RBSE 10th Topper Jaipur: जयपुर के वरूण महावर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. एक साधारण परिवार से आने वाले वरूण के पिता ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. स्कूल के प्रिंसिपल ने वरूण की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखने के लिए डिजिटल डिस्टर्बेंस से बचना जरूरी है. वरूण की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि सही दिशा में मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है.
Rubika Liyaquat Show: ईरान-इजराइल जंग में भारत का रुख क्या है? फैक्ट से साथ देखें सच्चाई
Rubika Liyaqaut Show: पश्चिम एशिया में हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में देश को जानकारी दी. 23 मार्च को लोकसभा और आज राज्यसभा में उन्होंने हालात और सरकार की तैयारियों पर विस्तार से बताया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के पास तेल और गैस का पर्याप्त स्टॉक है. उन्होंने लोगों से घबराने से बचने की अपील की. बीते दशक में भारत ने कच्चे तेल का भंडार और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व तैयार किया है. सरकार ने कहा कि जमाखोरी रोकने के लिए क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. पीएम ने देशवासियों से टीम इंडिया की तरह एकजुट रहने का भी आग्रह किया. विपक्ष ने विदेश नीति पर सवाल उठाए. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जंग के दौरान स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मूज़ से जहाजों की आवाजाही में वैश्विक असर पड़ा है, न कि सिर्फ भारत के लिए. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत वास्तविक परिस्थितियों के हिसाब से विदेश नीति बना रहा है और देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





