Responsive Scrollable Menu

Fact Check: इजरायल में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट की इमारतों पर ईरान के हमले के दावे से AI वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। वीडियो में जलती हुई इमारत और […]

The post Fact Check: इजरायल में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट की इमारतों पर ईरान के हमले के दावे से AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Healthy समझकर गन्ने का रस पी रहे हैं? इन 5 Health Problems में यह बन सकता है 'जहर'

समर सीजन में सबसे ज्यादा गन्ने का रस पिया जाता है। यह एक प्रकार ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और भरपूर एनर्जी मिलती है। हालांकि इसका जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। आमतौर पर कई महिलाएं इसको नेचुरल और हेल्दी जानकर बिना-समझे इसको पी लेते हैं। लेकिन उनको इसके नुकसान नहीं पता। अगर आप गन्ने के रस को अधिक मात्रा में पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। जिन लोगों को कुछ हेल्थ कंडीशन्स हैं, तो आप गन्ने का रस आपके लिए परेशानी बन जाएगा। आइए आपको बताते हैं इसके नुकसान।

डायबिटीज

यदि आप डायबिटीज के मरीज है, तो आप गन्ने का रस अधिक न पिएं। वहीं, डॉक्टर की बिना सलाह के गन्ने का रस न पिएं। क्योंकि गन्ने के रस में लगभग 40-50 ग्राम शुगर होती है। इसका ग्लाइसेमिक लोड हाई(20-25) होता है। इसके सेवन से तेजी से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा।

वेट लॉस

अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है और मोटापा कम करने की कोशिश में लगे हुए है, तो आपको गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। इसमें 150-180 कैलोरी होती है। असल में गन्ने के जूस में लिक्विड शुगर होने के कारण पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख लगती है और वजन बढ़ सकता है। 

फैटी लिवर

गन्ने के रस में सुक्रोज मौजूद होता है, जो शरीर में जाकर ग्लूकोज और फ्रक्टोज में टूटता है। ज्यादा फ्रक्टोज लिवर में फैट के रुप में जमा हो जाता है। अधिक गन्ने के जूस के सेवन से फैटी लिवर की समस्या बढ सकती है। इसलिए फैटी लिवर से परेशान महिलाओं को गन्ने का रस रेगुलर पीने से बचना जरुरी है।

किडनी से जुड़ी समस्या

जिन लोगों को किड़नी से जुड़ी समस्याएं हैं, वो लोग डॉक्टर से पूछे बिना गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। एक गिलास में लगभग 250-300 mg पोटैशियम होता है। किडनी की समस्या होने पर यह शरीर में जमा हो जाता है। यह हार्ट और मसल्स पर असर डालता है। 

इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम (IBS)

आमतौर पर यह एक क्रोनिक डिजीज है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। जब आप गन्ने का रस पीते हैं, तो आपका पेट दर्द, ऐंठन, सूजन, गैस और दस्त या कब्ज जैसे लक्षण शामिल हैं। ज्यादा शुगर आंतों में osmotic effect उत्पन्न करते हैं। जिससे ब्लोटिंग, गैस या लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील है उनको यह ट्रिगर कर सकता है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है तो इसे पीने से बचना चाहिए। 

सावधानी

- गन्ने का रस नेचुरल होने का यह मतलब नहीं है कि हर किसी के लिए सुरक्षित है।

- इसके साथ ही मात्रा और आपकी हेल्थ कंडीशन दोनों बहुत मायने रखते हैं।

- कभी-कभार और सीमित मात्रा में पिएं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। जो बेंगलुरु के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है। 

आरसीबी की मजबूती और कमजोरी
मजबूती- आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं। जबकि उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणा पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है। 

कमजोरी- आरसीबी की कमजोरी गेंदबाजी है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं। टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है। वहीं डेथ ओवर्स में यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जैकब बैथेल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

आरसीबी का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH- बेंगलुरू
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- बेंगलुरू
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026- RCB vs MI- मुंबई
Tue, 24 Mar 2026 19:06:52 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Resign News: ईरान जंग के बीच ट्रंप का इस्तीफा तय? | Iran America War Update | N18G |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:13:14+00:00

Colombia Air Force Plane Crash: कोलम्बियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:07:21+00:00

Ghaziabad Viral Video : खाने से पहले ये वीडियो देखें! आलू टिक्की बनाने का खौफनाक सच ! | Street Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:15:07+00:00

Kashmir से Iran को मदद, सोना चांदी और कैश से #shorts #viralnews #viralvideo #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:06:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers