Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार के पास सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए बचा सिर्फ इतना वक्त, पार्टी में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की राजनीति पर इन दिनों सबकी नजरें टिकी हुई हैं. क्योंकि यहां पर नीतीश कुमार जो प्रदेश की सियासत के सुशासन बाबू के नाम से मशहूर हैं वह अपनी दूसरी पारी की तैयारी में जुटे हैं. ये दूसरी पारी है राज्यसभा जाने की. हाल में उन्होंने राज्यसभा का चुनाव जीत लिया है. वहीं इस बीच नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं. यह फैसला पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और सर्वस्वीकृत नेतृत्व को दर्शाता है. नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके अलावा किसी अन्य नेता ने दावेदारी पेश नहीं की, जिसके चलते उनका चयन सर्वसम्मति से तय हो गया. नीतीश को जेडीयू में एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिल गई है. लेकिन उनके पास प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए काफी कम वक्त बचा है. 

इस दिन नीतीश कुमार के देना होगा इस्तीफा

बता दें कि नीतीश कुमार दोहरे पद पर काम नहीं कर सकते हैं. राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. ऐसे में उनके पास सीएम पद से रिजाइन करने के लिए 30 मार्च तक का वक्त बचा है. तब तक अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उनकी राज्यसभा सदस्यता जा सकती है. दरअसल सदन के सदस्य चुने जाने के 14 दिन के अंदर दूसरे सदन की सदस्यता छोड़ना होती है. ऐसे में नीतीश कुमार के पास 30 मार्च तक का ही वक्त बचा है. 

नामांकन प्रक्रिया और औपचारिक घोषणा

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम समयसीमा 24 मार्च 2026, सुबह 11 बजे निर्धारित थी. तय समय बीतने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा.

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े की ओर से उनके निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया. 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे. नामांकन दाखिल करने के समय भी इन नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ खड़े होकर अपनी एकजुटता दिखाई थी.

राजनीतिक पृष्ठभूमि और बदलाव

दिसंबर 2023 में राजीव रंजन सिंह के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाली थी. उस समय जेडीयू इंडिया अलायंस का हिस्सा थी और महागठबंधन के साथ मिलकर राजनीति कर रही थी. 

हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने रणनीतिक बदलाव करते हुए एनडीए में वापसी कर ली. यह कदम भारतीय राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना गया, जिसने बिहार की सियासी दिशा को प्रभावित किया.

नई जिम्मेदारियां और बदलते समीकरण

हाल ही में नीतीश  कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. अब उनके पास पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है, जिससे उनकी भूमिका और अधिक व्यापक हो गई है.

उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में उनके बेटे निशांत कुमार की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है. माना जा रहा है कि वे राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, यहां तक कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी मिल सकती है.

भविष्य की राजनीति पर असर

जेडीयू में नीतीश कुमार का निर्विरोध अध्यक्ष बनना यह संकेत देता है कि पार्टी में फिलहाल कोई आंतरिक विरोध नहीं है. साथ ही, यह निर्णय आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है.

अब सबकी नजर बिहार के नए नेतृत्व और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर टिकी है. मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे आने वाले समय में राज्य की राजनीति और भी दिलचस्प हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आए जेल से बाहर, अब 120 किमी लंबे रोड शो की तैयारी

Continue reading on the app

अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले करने वाले दानिश इकबाल ने 'Dhurandhar 3' को लेकर दिया अपडेट, कहा- 'धुरंधर 3 आने वाली है...'

Dhurandhar 3 Update: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और इसने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बज बना हुआ था कि बड़े साहब कौन होंगे. तो फिल्म में दिखाया गया है कि बड़े साहब अंडरवर्ल्ड डॉन (Underworld Don) दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) है. फिल्म में ये रोल  एक्टर दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने निभाया है. अब हाल ही में दानिश ने न्यूज नेशन से दाऊद का रोल निभाने को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने धुरंधर 3 को लेकर भी अपडेट दिया. 

क्या दाऊद का रोल कर घबराए दानिश?

धुरंधर 2 में एक्टर दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया है. ऐसे में जब एक्टर से सवाल किया गया कि अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले करने पर क्या वो घबराए हुए थे. तो इसे लेकर एक्टर ने कहा- 'वो एक्टिंग हैं, मैं एक एक्टकर हूं और इसके नाते मेरे पास जो भी चैलेंजिंग रोल आएगा उसे में निभाऊंगा, इसमें कुछ पर्सनल नहीं है. लोगों को मेरा रोल इतना पसंद आया. ये काफी डरावना था, तो ये मेरे लिए एक कॉपलिमेंट है. तो मुझे अच्छा लगा की लोगों को रोल पसंद आया. वहीं, डरने के बारे में तो मैंने सोचा नहीं.'

क्या धुरंधर 3 आएगी?

बातचीत के दौरान दानिश इकबाल ने धुरंधर 3 (Dhurandhar 3) को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा- 'धुरंधर 3 आने वाली है...क्या?  ये आप के साथ-साथ हम भी सोच रहे हैं. फिल्म से जुड़े कई लोगों के मन में ये सवाल है.' एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म में कई किरदार हैं जो अभी जिंदा है.' एक्टर ने आगे हंसते हुए कहा कि अगर धुरंधर 3 बनती है तो उसमें मारने के लिए अभी बहुत लोग जिंदा हैं. लेकिन सच कहूं तो मुझे इस बारे में नहीं पता.' वहीं, एक्टर ने ये भी कहा कि जब उन्हें ये नहीं पता था कि वो ही बड़े साहब है तो उन्हें ये कैसे पता हो सकता है कि धुरंधर 3 आएगी या नहीं. 

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल

बड़े साहब का कब पता चला?

वहीं, इकबाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें नहीं पता था कि वो ही बड़े साहब है. एक्टर ने कहा कि फिल्म की कुछ डबिंग्स के दौरान जब लोगों ने उनसे बड़े साहब कहा और ये कहा कि लोग उनके ढूंढ रहे हैं. तब उन्हें पता चला कि दाऊद इब्राहिम ही बड़े साहब हैं. एक्टर ने आगे ये भी कहा कि पहले कई बड़े नाम सामने आ रहे थे तो उन्हेंने नहीं सोचा था कि वो ही बड़े साहब होंगे. लेकिन अब वो हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग उनके किरदार को पसंद कर रहे हैं.

दानिश इकबाल का करियार

दानिश इकबाल (Danish Iqbal) के करियर की बात करे तो वो एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर  रह चुके हैं. उन्हें खास पहचान वेब सीरीज ‘महारानी 2’ से मिली थी. वहीं, वो नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ और हाल ही में यामी गौतम और इमराम हाशमी की 'हक' में भी नजर आए थे. दानिश थिएटर आर्टिस्ट भी हैं और थिएटर की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है. वहीं, अब धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल प्ले कर हर ओर बस उनकी ही चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान में किसी पर भरोसा नहीं', रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' का 'पाक' में असर देख घबराए शाहिद अफरीदी

Continue reading on the app

  Sports

बिक गई Rajasthan royals, जानें कौन है फ्रेंचाइजी का नया मालिक?

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक ही बार खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कीमत में अपने नाम किया है। इस सौदे में काल सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन मिला है। 

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक, आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है। लेकिन कागजी औपचारिकताएं आईपीएल 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। टीम को बेचने की बात आज से नहीं बल्कि 6 महीने पहले से ही चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स थे, जिसका नेतृत्व भारतीय ब्रिटिश व्यवसायी मनोज बदाले कर रहे थे।  

वहीं राजस्थान रॉयल्स 1 अरब डॉलर में बिकने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। इससे पहले संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को 94 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती कीमत बहुत कम थी। जब 2008 में ये टीम आई थी तब इसे सिर्फ 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गा था। 
Tue, 24 Mar 2026 18:22:36 +0530

  Videos
See all

Bhaarat की ओर बढ़ा LPG जहाज | #viralnews #viralvideo #lpgcrisis #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:06:56+00:00

Goonj: क्या मौजूदा दौर में सियासत सबसे ऊपर है और जनता? | #modi #rahulgandhi #parliamentsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:02+00:00

Colombia में बड़ा aircras | #southamerica #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:05:27+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : भैयाजी ने सियासतदानों क्या सलाह दी?| Iran War |Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers