बचपन में ही पिता के निधन ने तोड़ा, नदी पार कर जाना पड़ता था स्कूल, जानिए बिहार के सेकंड टॉपर की सफलका की कहानी
Chandradeep Kumar success story: सदायबिगहा गांव स्थित मुद्रिका सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र चंद्रदीप कुमार ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के कला संकाय में पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. चंद्रदीप ने अपनी तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. रोजाना 5 से 6 घंटे की मेहनत के बाद उसने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. चंद्रदीप ने बताया कि उसके परिवार में आर्थिक चुनौतियां थी, लेकिन उसके बावजूद भी उसने हार नहीं मानी.
Congress vs BJP: पाकिस्तान बना 'मिडलमैन'? जयराम रमेश के इस बयान पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला!
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान से सियासत गरमा गई है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान एक अहम कड़ी बन रहा है. जयराम रमेश ने इसे भारत के लिए बड़ा झटका बताया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की कूटनीति भारत से बेहतर नजर आई है.उन्होंने ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की मुलाकातों का भी जिक्र किया. कहा कि इससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है.कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस बयान पर बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है.उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक हालात और देश की एनर्जी सिक्योरिटी पर साफ बात रखी. उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए. कहा गया कि जब भी बड़े मुद्दों पर चर्चा होती है, राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं रहते.बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रुख देश के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार सरकार और सेना पर सवाल उठाती है.साथ ही यह भी कहा गया कि कांग्रेस के बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करता रहा है.फिलहाल इस बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)





