Responsive Scrollable Menu

हिमाचल की फाइनेंशियल कंडीशन का मुद्दा कर्नाटक विधानसभा में गूंजा:बीजेपी MLA सुरेश ने सैलरी डेफर पर उठाए सवाल, पहाड़ी राज्य जैसे हालात की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति अब राज्य की सीमाओं से बाहर निकलकर अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी चर्चा का विषय बन गई है। कर्नाटक विधानसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान सोमवार को हिमाचल का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जहां विपक्ष ने बढ़ती सब्सिडी और आर्थिक प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े किए। विधानसभा में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक वी सुनील कुमार ने कहा कि कर्नाटक में करीब 14 प्रतिशत बजट सब्सिडी योजनाओं पर खर्च हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही स्थिति जारी रही, तो राज्य को हिमाचल प्रदेश जैसी आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि ‘गारंटी योजनाओं’ पर एक लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो चुका है, जिससे 'सब्सिडी कल्चर' बढ़ रहा है। एस सुनील कुमार ने हिमाचल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस सरकार को गारंटी योजनाओं के चलते वेतन में कटौती और भुगतान स्थगित करने जैसे कदम उठाने पड़े। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी राज्य के लिए चिंताजनक है और कर्नाटक को इससे सबक लेना चाहिए। हिमाचल सरकार ने 3% से 50% तक सैलरी डेफर की दरअसल, हिमाचल में हाल ही में सरकार ने वित्तीय दबाव के चलते बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का 50 प्रतिशत वेतन छह महीने के लिए डेफर किया है। इसके अलावा, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की 30 प्रतिशत और विधायकों की 20 प्रतिशत सैलरी डेफर की गई है। इसी तरह राज्य सरकार ने 2025-26 की तुलना में 2026-27 में 4 हजार 577 करोड़ रुपए कम का बजट पेश किया है। साल 2025-26 में राज्य के बजट का आकार 58 हजार 514 करोड़ रुपए था, जबकि इस बार घटकर 54 हजार 928 करोड़ रुपए रह गया है। इस वजह से भी दूसरे राज्यों में हिमाचल के आर्थिक हालात को लेकर चर्चा हो रही है। हिमाचल सीएम ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर फोड़ा ठीकरा इसी वजह से कर्नाटक विधानसभा में भी यह मामला गूंजा। वहां विपक्ष हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मुद्दा बनाकर सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेर रहा है। वहीं हिमाचल सीएम का कहना है कि संघीय ढांचे में केंद्र का रवैया ठीक नहीं है। पहले GST कंपनसेशन बंद किया गया। इसके बाद NPS के अंगेस्ट मिलने वाला लोन और फिर राज्य की लोन लेने की सीमा 5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी की। अब राज्य को हर साल मिलने वाली लगभग 10 हजार करोड़ की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट भी बंद कर दी गई है। कर्नाटक सरकार ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया वहीं, कर्नाटक सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा ने कहा कि उनकी सरकार वित्तीय चुनौतियों को लेकर पूरी तरह सजग है और कर्नाटक की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि राज्य की विकास दर 11 प्रतिशत है, जो महाराष्ट्र और गुजरात से अधिक है। गौड़ा ने यह भी कहा कि सब्सिडी को नकारात्मक रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, ‘डिमांड-साइड इकोनॉमिक्स’ के तहत लोगों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता से बाजार में मांग बढ़ती है और इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं। उन्होंने “मल्टीप्लायर इफेक्ट” का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों के हाथ में दिया गया पैसा कई बार खर्च होता है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। कुल मिलाकर, हिमाचल की वित्तीय स्थिति अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनती जा रही है। कर्नाटक विधानसभा में उठा यह मुद्दा संकेत देता है कि छोटे राज्यों की आर्थिक नीतियों और उनके प्रभाव पर देशभर में नजर रखी जा रही है।

Continue reading on the app

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, कई घायल

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, कई घायल

Continue reading on the app

  Sports

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी फिल्म देखने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता राकेश बेदी से टिकट का इंतजाम करने की बात कही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, राकेश बेदी ने खुद इस बात का जिक्र एक वीडियो के जरिए किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को न सिर्फ व्यावसायिक सफलता मिली है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी अपील की कि लोग फिल्म के अहम सीन, खासकर अंत के हिस्से को सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे अन्य दर्शकों का अनुभव प्रभावित होता है।

बताते चलें कि फिल्म की कमाई के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। रिलीज के पांचवें दिन तक फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का शुद्ध संग्रह कर लिया है, जबकि कुल वैश्विक कमाई 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे कुल कमाई लगातार बढ़ रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फिल्म कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और अब 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार किया जा सकता है।

इस तरह देखा जाए तो धुरंधर 2 सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि लोकप्रियता के लिहाज से भी इस समय सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है और इसका असर हर वर्ग के दर्शकों पर साफ दिखाई दे रहा है।
Tue, 24 Mar 2026 22:15:11 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:16+00:00

तेल की कीमत में खेल करके क्या Trump दोस्तों और परिवार के लिए नोट छाप रहे..| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:27:53+00:00

World News Live: ईरान तो दनादन मारता चला जा रहा है! | Iran News | PM Modi | USA | Pakistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:39:27+00:00

Bengal Elections 2026: बंगाल में Owaisi और Humayun Kabir की जोड़ी करेगी Mamata को चोट? Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers