Ashtami And Navami 2026 Date: क्या एक ही दिन है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? नोट कर लें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि
Ashtami And Navami 2026 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है. इन दोनों दिनों पर भक्त माता की पूजा करते हैं. कई लोग इन तिथियों पर कन्या पूजन करके व्रत का पारण भी करते हैं. आमतौर पर अष्टमी और नवमी अलग-अलग दिन आती हैं, लेकिन साल 2026 में स्थिति अलग है. इस बार दोनों तिथियां एक ही दिन पड़ रही हैं. इसी कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि पूजा किस दिन करना शुभ रहेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
क्या अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं? (Ashtami And Navami 2026 Date)
पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026 को अष्टमी तिथि सुबह 11:47 बजे तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. यानी एक ही दिन में दोनों तिथियों का संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसी स्थिति में 26 मार्च को ही अष्टमी और नवमी दोनों मनाना शुभ माना जा रहा है.
अष्टमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 06 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करना बेहद फलदायी माना जाता है.
नवमी और राम नवमी 2026 का मुहूर्त
नवमी तिथि भी 26 मार्च को ही शुरू हो जाएगी. राम नवमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा. राम नवमी पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. मध्याह्न का खास क्षण दोपहर 12 बजकर 27 मिनट माना गया है. हालांकि नवमी तिथि 27 मार्च की सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक बनी रहेगी.
कब मनाई जाएगी राम नवमी?
कुछ लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं. ऐसे में वे 27 मार्च 2026 को भी राम नवमी मना सकते हैं. इस दिन भी पूजा का समय लगभग वही रहेगा, यानी सुबह 11:13 से 01:41 बजे तक.
क्यों होता है ऐसा कन्फ्यूजन?
यह भ्रम तिथियों के बदलने के समय के कारण होता है. जब एक तिथि दिन के बीच में खत्म हो जाती है और दूसरी शुरू हो जाती है, तब तय करना मुश्किल हो जाता है कि पर्व कब मनाया जाए. इस साल भी अष्टमी और नवमी के बीच यही स्थिति बनी है. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, जब दोनों तिथियां एक ही दिन पड़े तो उसी दिन पूजा करना ज्यादा शुभ माना जाता है.
कन्या पूजन का सही समय
कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. जो लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, उन्हें 26 मार्च को सुबह 11:47 बजे से पहले पूजा कर लेनी चाहिए. जो लोग नवमी पर कन्या पूजन करते हैं, वे 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे से पहले यह अनुष्ठान पूरा करें. इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Durga Ashtami Kab Hai: 25 या 26 मार्च, कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर, जानें क्यों फिल्म को बैन करने की उठी मांग?
Dhurandhar 2 Ban Demand: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए हैं. इस फिल्म ने पांचवे दिन भी बड़ा कलेक्शन किया है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड धराशायी कर सकती है. हालांकि, फिल्म के मेकर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. जिससे फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है. आइए जानते है क्या है वो खबर-
तमिलनाडु में बैन करने की मांग
दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 जहां एक तरफ भारत के कई हिस्सों और दुनियाभर में दमदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं, तमिलनाडु में इस फिल्म को लेकर बवाल हो गया है. यहां तक कि फिल्म को इस राज्य में बैन करने की मांग उठ रही है. मद्रास हाई कोर्ट में तत्काल याचिका दायर की गई है, जिसमें धुरंधर 2 पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस याचिका में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लागू 'आचार संहिता' को लेकर चिंताओं का हवाला दिया गया है.
फिल्म बैन करने के लिए किसने की मांग?
तमिलनाडु के एक वकील ने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. ए. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की पीठ के समक्ष अपनी याचिका दायर की है. साथ ही फिल्म को बैन करने की मांग करते हुआ कहा कि यह फिल्म राजनीतिक विषयों पर बेस्ड है. इसलिए इसे आगामी चुनावों के मुद्देनजर तमिलनाडु में रिलीज नहीं किया जाना चाहिए. इस फिल्म की वजह से विवाद पैदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh BO Collection: 'धुरंधर 2' के सामने मुंह के बल गिरी पवन कल्याण की फिल्म, 5वें दिन की इतनी कमाई
कोर्ट ने क्या कहा?
मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में एक औपचारिक रिट याचिका दायर करे और उसके बाद सुनवाई की मांग करे. फिल्म की रिलीज पर बैन लगेगा या नहीं इस पर फैसला तभी होगा. जब कोर्ट इस मामले में की सुनाई करेगा.
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
भारत समेत दुनियाभर में 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. फिल्म को रिलीज हुए अभी पांच दिन ही हुए हैं और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 519 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है. जबकि दुनिया भर में इसने अबतक 210 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, इसके कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें इसने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म कमाई के मामले में दंगल, बाहुबली और आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ सकती है अगर ऐसा ही प्रदर्शन लगातार कर रही है. हालांकि अब आगे देखने होगा कि यह फिल्म कितना कमाल कर पाती है.
फिल्मी सितारों ने की फिल्म की तारीफ
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की तारीफ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों भी कर रहे हैं. धुरंधर 2 को देखने के बाद अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू से लेकर निर्देशक एस.एस राजमोली ने जमकर तारीफ की है. वहीं, अब रजनीकांत ने भी धुरंधर 2 देखने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर निर्देशक आदित्य और रणवीर के काम की प्रशंसा की. उन्होंने आदित्य धर को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' बताया. साथ ही 'ए मस्ट वॉच' फिल्म कहा है. आदित्य धर ने रजनीकांत का आभार जताते हुए कहा, 'सर, हम आपकी फिल्मों को देखर बड़े हुए हैं. आपकी फिल्मों ने दशकों से हमें हंसाया, रुलाया और 'लार्जन देन लाइफ' फील कराया. ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सुपरस्टार वाला मोमेंट है.'
ये भी पढ़ें: 'छोड़ो...मत करो' बोलती रही जन्नत जुबैर, फिर भी घटिया हरकत करता रहा ये एक्टर, वीडियो देख भड़के लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















