Maa Katyayani Chalisa: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जरूर पढ़ें चालीसा, मिलेगा फल
Maa Katyayani Chalisa: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है. देवी कात्यायनी मां दु्र्गा का छठा स्वरूप है. उन्हें अत्यंत दयावान और दिव्य माना जाचा है. इनका स्वरूप स्वर्ण से चमकीला होता है और वें शेर की सवारी करती है. माता की चार भुजाएं हैं. दाहिने हाथ अभय और वरद मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. वहीं, बाएं हाथों में तलवार और कमल धारण किए हुए हैं. माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में सफलता आती है.
आज के दिन माता कात्यायनी की पूजा करते समय हमें माता की चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिे. इस भजन का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसके पाठ से पूजा का फल संपूर्ण रूप से मिलता है.
मां कात्यायनी की चालीसा (Maa Katyayni Chalisa Lyrics)
दोहा
जय कात्यायनी माँ, जय महिषासुर मारिणी।
सुर नर मुनि आराधित, जय मंगल करिणी॥
चौपाई
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय महिषासुर घातिनी दानी॥
ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी ध्यावैं।
शक्ति शक्ति सब जगत बनावैं॥
रक्तदंतिका और अन्नपूर्णा।
माँ कात्यायनी हैं सम्पूर्णा॥
कात्यायन ऋषि मुनि के आश्रय।
कात्यायनी मां सबके बासय॥
भय, संकट हरिणी तुही माता।
भक्तों के दुःख हरती आपा॥
जो कोई तुझको शरण में आवे।
मनवांछित फल वह नर पावे॥
ध्यान धार जो कोई नारी।
कात्यायनी पूर्ण सुखकारी॥
कुमारी पूजा जो नित ध्यावे।
अविवाहित जीवन न बितावे॥
हर युग में माँ तू सहाय।
जो भी भक्त करें मन लाय॥
कात्यायनी माँ तेरी महिमा।
सतयुग त्रेता हो या द्वापर॥
सिंह सवारी मां भवानी।
जय जय जय अंबे भवानी॥
मां कात्यायनी से जुड़ी पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषि कात्यायन देवी मां के महान भक्त थे. उन्होंने मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मां भगवती ने उन्हें वरदान दिया कि वे उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लेंगी. समय आने पर आदिशक्ति मां परंबा ने महर्षि कात्यायन के घर पुत्री रूप में अवतार लिया, इसी कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा.
मां कात्यायनी को महिषासुर का वध करने के कारण महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है. वे अपने भक्तों के शत्रुओं का नाश करने वाली शक्तिशाली देवी मानी जाती हैं. मान्यता है कि भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने की इच्छा से ब्रज की गोपियों ने यमुना तट पर मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की थी. इसी कारण उन्हें ब्रज की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है.
माता कात्यायनी के मंत्र
चैत्र नवरात्रि के छठें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करने के बाद सबसे पहले एक माला नवार्ण मंत्र की जप करें. इसके बाद मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करें. मां कात्यायनी के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें. मंत्र का उच्चारण ठीक रहना बेहद जरुरी है.
- ऊं ह्रीं नमः
- ऊं देवी कात्यायन्यै नमः
- चंद्रहासोज्जवलकराशाईलवरवाहना, कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी.
- कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी, नन्दगोपसुतं देवी पति मे कुरु ते नमः
मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग
मां कात्यायनी की पूजा करने के बाद उन्हें विशेष रुप से शहद का भोग लगाना होता है. इसके साथ ही मां कात्यायनी को हलवा, गुड़ या शहद डले पान का भोग भी प्रिय होता है. इन चीजों का भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रुप में बांट सकते हैं. साथ ही इसे स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
यह भी पढ़ें: Durga Ashtami Kab Hai: 25 या 26 मार्च, कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Ustaad Bhagat Singh BO Collection: 'धुरंधर 2' के सामने मुंह के बल गिरी पवन कल्याण की फिल्म, 5वें दिन की इतनी कमाई
Ustaad Bhag Singh Box Office Ccollection Day 5: साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म का जलवा खत्म होता नजर आ रहा है.19 मार्च को रणवीर सिंह (Ranveer Signh) की धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. हालांकि इस फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वीकेंड (Weekend) पर इसका कमाई पर तगड़ा असर देखना मिला था. अब ताजा कलेक्शन यानी पांचवे दिन की बात करें तो उसमे 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. अब तक इस फिल्म ने कुल कमाई सिर्फ 83.47 करोड़ रुपये की है. आइए आपको बताते हैं कि उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कैसा रहा है.
पांचवे दिन का कलेक्शन
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. फिल्म रिलीज होते है ही टिकट पहले ही सोल्ड आउट हो जाते हैं. ये हम पहले भी देख चुके हैं. 'दे कॉल हिम ओजी' फिल्म इसका जीता जागता उदाहरण है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े थे. हाालंकि पवन की 'उस्ताद भगत सिंह' वो जलवा बरकरार रखने में नाकामयाब दिख रही हैं क्योंकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से कम होता जा रहा है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (Opening Day) पर 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और ये 46,00 स्क्रीन पर लगी थी. इसी के साथ पांचवे दिन यानी 23 मार्च तक इसकी कमाई में 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का अंतर हैं. इंडिया में उस्ताद भगत सिंह ने पांचवे दिन सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का बिजनेज किया है. ऐसे में ये मेकर्स के लिए काफी चौंकाने वाला हो सकता है. इतना ही नहीं इसके शो भी आधे हो गए हैं.
पहले दिन से लेकर अबतक का कलेक्शन
उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके 46,00 से ज्यादा शो लगे थे. वहीं, ऑक्यूपेंसी 69 फीसदी थी. वहीं, दूसरे और तीसरे दिन कमाई में तीन गुना से ज्यादा गिरावट देखने मिली थी. इसके अलावा चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. अब पांच दिन कमाई धड़ाम से नीचे आ गई है. फिल्म ने अपने पांच दिन 1.96 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा इसकी स्क्रीन में भी कमी आई है जो 2,715 रह गई है. ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फिल्म अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही प्रदर्शन करती रही तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है.
कुल कितनी कमाई हुई?
उस्ताद भगत सिंह ने दुनियाभर से अबतक कुल 83.47 रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये है. जबकि नेट कलेक्शन 62.26 करोड़ रुपये रहा है. वहीं. ओवरसीज ग्रॉस कमाई 10.12 करोड़ रुपये है. सब जोड़कर ये 83.47 करोड़ रुपये होता है.
धुरंधर के सामने मुंह के बल गिरी!
उस्ताद भगत सिंह फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के सामने मुंह के बल गिर गई है. इस मूवी से जो उम्मीद की जा रही थी. अब वो कमाल करती नहीं दिख रही है. धुरंधर 2 ने अपने पांचवे दिन भारत में 65 करोड़ रुपये कमाई की है जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी अचीवमेंट हैं. वहीं उस्ताद भगत सिंह का 1.96 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्शाता है कि धुरंधर 2 ने इसे कमाई के मामले में पटकनी दे दी है.
फिल्म के बारे में
उस्ताद भगत सिंह एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. इसमें पवन कल्याण और श्रीलीला मेन लीड में हैं. जबकि राशि खन्ना का भी इसमें अहम रोल है. फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पर बेस्ड है जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी और हल्का-फुल्का रोमांस भी है.
ये भी पढ़ें: पंडित के कहने पर इस मुस्लिम एक्टर ने बदला था अपना नाम, 'मर्डर' कर मिला फेम, तो 'Kiss' के चलते हो गया बदनाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















