युद्ध में हो रहे नुकसान से डरे ट्रंप, अब दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा, भारी नुकसान के बाद इजरायल को मनाने में लगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब डिनायल मोड में पहुंच चुके हैं. वे अब अपनी गलतियों को ठिकरा दूसरों पर फोड़ने लगे हैं. ईरान के साथ युद्ध को लेकर अब उनके स्वर बदल रहे हैं. पहले जहां वह यह कहते फिर रहे थे कि ईरान बातचीत को तैयार है, मगर अब देर हो चुकी है. वहीं अब वह युद्ध को खत्म करने के लिए तरह-तरह के फैसले ले रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध अब 24 वें दिन को पार कर चुका है. ईरान की से ओ रहे हमले ने अमेरिका को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है. उसके कई एयर बेस पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं. ईरान को हल्के में ले रहे ट्रंप के लिए हालात से निपटना कठिन हो चुका है. ईरान अब पीछे हटने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि वह अपनी शर्तों के आधार पर बातचीत करेगा. उसने अपने हमले काफी तेज कर दिए हैं. खाड़ी देशों के उर्जा स्रोत पर हमला किया है. इससे पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है. इन हालातों के जिम्मेदार ट्रंप अब बलेम गेम खेल रहे हैं.
वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को जिम्मेदार ठहराया
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के लिए वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने कहा, 'पीट, मुझे लगता है कि सबसे पहले आवाज उठाने वाले आप ही थे. आपने कहा था, चलो, इसे करते हैं.' ट्रंप ने कहा कि वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ ने सबसे पहले उन्हे युद्ध के लिए उकसाया था. ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि युद्ध को रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की इशारा करते हुए कहा,'पीटर, मुझे लगता है कि आप सबसे पहले बोलने वाले शख्स थे. आपने कहा था- 'चलिए, यह (हमला) करते हैं.'
काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत हो रही
बताया जा रहा है कि ट्रंप इजरायल को भी मनाने में लगे हैं. उनका कहा कि ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोक दिया जाए. ट्रंप ने कहा कि वे तेहरान के साथ “काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत” कर रहे हैं. तनाव खत्म करने की कोशिश जारी है. हालांकि ईरान इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर रहा है. दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि वह ईरान पर पहले की तरह हमले जारी रखने वाले हैं.
ईरान कर रहा बड़े हमले
इजरायली सेना ने आज यानि मंगलवार की सुबह के वक्त देश के नागरिकों को चेताया है कि ईरान की ओर से मिसाइल हमले किए हैं. एक बड़ा मिसाइलों का जत्था इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. होम फ्रंट कमांड ने सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत सुरक्षित जगहों यानि बंकरों में पहुंच जाएं.
युद्ध में भारी खामियाजा उठाना पड़ रहा
रक्षा विशेषज्ञ राजेश पवार का कहना है कि अमेरिका के लिए युद्ध काफी भारी होगा. उन्हें यह लग रहा था कि वेनेजुएला की तरह उन्हें इस युद्ध में भी बड़ी सफलता मिलेगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. ईरान काफी ताकतवर देश है.वह युद्ध की बहुत पहले से तैयारी कर रहा था. अब अमेरिका को युद्ध में भारी खामियाजा उठाना पड़ रहा है. ट्रंप ने युद्ध को लेकर निराश हैं. युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कराने में मूड में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में धमाका, भीषण आग के बाद आसमान में छाया काला धुआं
Maa Katyayani Chalisa: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जरूर पढ़ें चालीसा, मिलेगा फल
Maa Katyayani Chalisa: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है. देवी कात्यायनी मां दु्र्गा का छठा स्वरूप है. उन्हें अत्यंत दयावान और दिव्य माना जाचा है. इनका स्वरूप स्वर्ण से चमकीला होता है और वें शेर की सवारी करती है. माता की चार भुजाएं हैं. दाहिने हाथ अभय और वरद मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. वहीं, बाएं हाथों में तलवार और कमल धारण किए हुए हैं. माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में सफलता आती है.
आज के दिन माता कात्यायनी की पूजा करते समय हमें माता की चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिे. इस भजन का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसके पाठ से पूजा का फल संपूर्ण रूप से मिलता है.
मां कात्यायनी की चालीसा (Maa Katyayni Chalisa Lyrics)
दोहा
जय कात्यायनी माँ, जय महिषासुर मारिणी।
सुर नर मुनि आराधित, जय मंगल करिणी॥
चौपाई
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय महिषासुर घातिनी दानी॥
ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी ध्यावैं।
शक्ति शक्ति सब जगत बनावैं॥
रक्तदंतिका और अन्नपूर्णा।
माँ कात्यायनी हैं सम्पूर्णा॥
कात्यायन ऋषि मुनि के आश्रय।
कात्यायनी मां सबके बासय॥
भय, संकट हरिणी तुही माता।
भक्तों के दुःख हरती आपा॥
जो कोई तुझको शरण में आवे।
मनवांछित फल वह नर पावे॥
ध्यान धार जो कोई नारी।
कात्यायनी पूर्ण सुखकारी॥
कुमारी पूजा जो नित ध्यावे।
अविवाहित जीवन न बितावे॥
हर युग में माँ तू सहाय।
जो भी भक्त करें मन लाय॥
कात्यायनी माँ तेरी महिमा।
सतयुग त्रेता हो या द्वापर॥
सिंह सवारी मां भवानी।
जय जय जय अंबे भवानी॥
मां कात्यायनी से जुड़ी पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषि कात्यायन देवी मां के महान भक्त थे. उन्होंने मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मां भगवती ने उन्हें वरदान दिया कि वे उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लेंगी. समय आने पर आदिशक्ति मां परंबा ने महर्षि कात्यायन के घर पुत्री रूप में अवतार लिया, इसी कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा.
मां कात्यायनी को महिषासुर का वध करने के कारण महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है. वे अपने भक्तों के शत्रुओं का नाश करने वाली शक्तिशाली देवी मानी जाती हैं. मान्यता है कि भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने की इच्छा से ब्रज की गोपियों ने यमुना तट पर मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की थी. इसी कारण उन्हें ब्रज की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है.
माता कात्यायनी के मंत्र
चैत्र नवरात्रि के छठें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करने के बाद सबसे पहले एक माला नवार्ण मंत्र की जप करें. इसके बाद मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करें. मां कात्यायनी के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें. मंत्र का उच्चारण ठीक रहना बेहद जरुरी है.
- ऊं ह्रीं नमः
- ऊं देवी कात्यायन्यै नमः
- चंद्रहासोज्जवलकराशाईलवरवाहना, कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी.
- कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी, नन्दगोपसुतं देवी पति मे कुरु ते नमः
मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग
मां कात्यायनी की पूजा करने के बाद उन्हें विशेष रुप से शहद का भोग लगाना होता है. इसके साथ ही मां कात्यायनी को हलवा, गुड़ या शहद डले पान का भोग भी प्रिय होता है. इन चीजों का भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रुप में बांट सकते हैं. साथ ही इसे स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
यह भी पढ़ें: Durga Ashtami Kab Hai: 25 या 26 मार्च, कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















