Responsive Scrollable Menu

भारत और मिस्र ने डिजिटल सेवाओं में निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा की: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और मिस्र ने दोतरफा निवेश बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के व्यापार को आसान बनाने के उपायों पर चर्चा की है।

पीयूष गोयल ने मिस्र के निवेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह के साथ हुई बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। यह बैठक ब्रिक्स इंडिया 2026 व्यापार एवं उद्योग मंत्रियों की बैठक के इतर आयोजित की गई।

गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच निवेश प्रवाह को बढ़ाने और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के व्यापार को अधिक सरल और सुगम बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रिक्स इंडिया 2026 व्यापार एवं उद्योग मंत्रियों की बैठक के दौरान मिस्र के निवेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह के साथ बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को सशक्त बनाने और डिजिटल सेवाओं के व्यापार को सुगम बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

भारत और मिस्र के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार को देखते हुए डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इस बीच, पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का बड़ा अवसर है।

गुरुवार को जयपुर में भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के तहत आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सदस्य देशों के बीच औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने की आवश्यकता है।

गोयल ने इस अवसर पर भारत की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने, स्टार्टअप नवाचार को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करने और तकनीक-आधारित लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Major Gaurav Arya: "पाकिस्तान की भीख मांगने आदत तो पहले से ही थी" #pakistan #asimmunir #pokprotest

Major Gaurav Arya: "पाकिस्तान की भीख मांगने आदत तो पहले से ही थी" #pakistan #asimmunir #pokprotest डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, ram mandir donation controversy, us iran war, paper leak case, weather news, kanwar yatra, charkhi dadri firing, independence day 2026, lucknow kanpur expressway sinks, jharkhand student protest

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | 13 अगस्त तक संसद में महा-संग्राम! Modi Govt का क्या है प्लान? Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:04:21+00:00

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP-RSS पर बड़ा हमला #mallikarjunkharge #bjp #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers