क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए नए वायरस ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की उम्मीद
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए नए वायरस ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की उम्मीद
दिल्ली-NCR में भारी जाम, बारिश के कारण सड़कों पर रेंग रहे वाहन, जानें ट्रैफिक एडवाइजारी
Delhi Rain Traffic Jaam Red Alert: मॉनसून की बारिश ने गर्मी से राहत दी है. मगर दिल्ली-NCR में लोगों जाम की मार झेलनी पड़ रही है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत पूरे NCR में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं. इस बीच IMD यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आगे के लिए भी जलभराव का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार को लगातार बारिश के बाद दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम है. गुरुग्राम की बात की जाए तो पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव के हालात बने हुए हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Slow traffic movement on Noida–Greater Noida Expressway, following heavy rainfall in the Delhi-NCR. pic.twitter.com/8k0BrUf4qK
— ANI (@ANI) August 7, 2026
दिल्ली-नोएडा में जलभराव और ट्रैफिक जाम?
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों जोरदार एंट्री की है. बारिश के कारण दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में जलभराव के हालात बने हुए हैं. दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में जलभराव के हालात हो गए हैं. देवली रोड पर भी कई जगह पानी भरा हुआ है. नोएडा में सेक्टर-95 अंडरपास के नीचे भी भारी जलभराव है.
#WATCH | Haryana: Traffic snarl on Delhi–Jaipur Road in Gurugram, following heavy rainfall in the Delhi-NCR. pic.twitter.com/B8sd0HNkms
— ANI (@ANI) August 7, 2026
महमाया फ्लाईओवर के नीचे काफी पानी जमा हो चुका है. महामाया फ्लाईओवर के नीचे जमे गहरे पानी में एक एंबुलेंस फंस गई. इससे ट्रैफिक जाम लगा. बारिश की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार पर असर दिखा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation









