Responsive Scrollable Menu

Ground Report: सायरन बजते ही बंकर की दौड़! मधुरेंद्र कुमार ने दिखाया कैसे इजराइल में डर के साए में जी रहे लोग

Ground Report: इजराइल में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. वहां मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की इस वीडियो में देखा भी जा सकता है कि जैसे ही मिसाइल अलर्ट बजता है, लोग तुरंत अपने घरों और बाजारों को छोड़कर बंकर (बॉम्ब शेल्टर) की ओर भागने लगते हैं. यह घटना कारमेल मार्केट के पास की बताई जा रही है, जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. 

छोटे बच्चों-पालतू जानवरों संग बंकर की तरफ बढ़ते दिखे लोग

मधुरेंद्र कुमार की वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही खतरे का सायरन बजता है, वहां मौजूद लोग घबराए हुए लेकिन सतर्क तरीके से बंकर की तरफ बढ़ते हैं. कुछ लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर भाग रहे हैं, तो कुछ अपने पालतू जानवरों को भी साथ ले जा रहे हैं. यह दृश्य बताता है कि वहां के लोगों की जिंदगी अब पूरी तरह से ऐसे हमलों के खतरे के बीच जीने को मजबूर हो गई है.

क्या होता हैं बंकर?

बता दें कि बंकर यानी बॉम्ब शेल्टर खास तौर पर लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं. ये जमीन के नीचे होते हैं और इनमें मजबूत लोहे के दरवाजे लगे होते हैं, ताकि मिसाइल या बम के हमले से बचाव किया जा सके. हमारे संवाददाता ने अपने कैमरे के जरिए में यह भी दिखाया है कि लोग कैसे सीढ़ियों से नीचे उतरकर इन शेल्टर में जाते हैं और अंदर जाकर खुद को सुरक्षित करते हैं.

मिनटों में हो जाती भीड़

मधुरेंद्र कुमार के मुताबिक हालात इतने गंभीर हैं कि ये बंकर कुछ ही मिनटों में पूरी तरह भर जाते हैं. बड़ी संख्या में लोग एक साथ अंदर आ जाते हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ जाती है. फिर भी, लोगों के पास यही एक सुरक्षित विकल्प बचता है. बाहर रहना बहुत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि किसी भी समय मिसाइल गिर सकती है या उसके टुकड़े (फ्रैगमेंट) आसपास नुकसान पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Iran Vs Israel US War: पर्ल हार्बर का जिक्र कर डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया

हर समय डर के साए में जी रहे लोग

इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो जाता है कि इजराइल में आम लोगों की जिंदगी कितनी कठिन हो गई है. हर समय डर का माहौल बना रहता है. लोगों को अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर बार-बार बंकर में जाना पड़ता है. यह स्थिति सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसी तरह का माहौल देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी-इजरायली हमले अस्वीकार्य: रूस

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हालात में सबसे जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और जैसे ही अलर्ट मिले, तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं कि वे अलर्ट सिस्टम पर भरोसा करें और समय पर कार्रवाई करें. पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए देखें वीडियो...

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: Haifa में Ground Zero से रिपोर्टर दिखाया इजरायल से डराने वाली तस्वीर

यह भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिकी हमलों के बीच ईरान के खिलाफ इस मुस्लिम देश का बड़ा एक्शन, उठाया ये सख्त कदम

Continue reading on the app

Baati Chokha Recipe : घर पर कुछ अलग खाने का कर रहा हो मन, झटपट ऐसे तैयार करें बाजार वाला बाटी-चोखा

Baati Chokha Recipe in Hindi : हर दिन एक ही तरह का खाना खाकर हर कोई ऊब जाता है. अक्सर समझ में भी नहीं आता है क्या बनाया जाए, क्या न बनाया जाए. ऐसे लोगों की कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम लेकर आए हैं खास बाटी चोखा रेसिपी, जिसको आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. गारंटी के साथ ये सभी को इतना पसंद आएगा कि हर दूसरे दिन बनाने को कहेंगे. लोकल 18 ने इस बारे में यूपी के बहराइच में बाटी चोखा बेचने वाले कैलाश से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

हनुमान भक्त हैं हार्दिक पंड्या, करोड़ों की फरारी में भी सुनते हैं हनुमान चालीसा, ये है वजह

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बताया है कि वह हाल ही ही खरीदी अपनी करोड़ों की फरारी कार में भी हनुमान चालीसा सुनते हैं. हार्दिक ने इसकी बड़ी वजह बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के एक कार्यक्रम में यह कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Tue, 24 Mar 2026 00:09:52 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: दुनिया के तेल में ईरान ने आग लगा दी | #iranisraelwar #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:44:48+00:00

The scene of an arson attack on Jewish charity ambulances in Golders Green, London. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:30:13+00:00

Budgam में लोगों ने iran के लिए किया बड़ा दान | #kashmir #iranisraelwar #wanews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:45:00+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान ने तेल अवीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें! | Netanyahu | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T22:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers