Responsive Scrollable Menu

40 की हुईं कंगना रनौत, इतनी चमकदार त्वचा और बालों का क्या है सीक्रेट, जानें डाइट रूटीन

क्या आपने कभी सोचा है कि 40 की उम्र पार करने के बाद भी कैसे कुछ सेलिब्रिटीज इतनी यंग, ग्लोइंग और फिट दिखती हैं. इसी लिस्ट में शामिल हैं Kangana Ranaut, जिनका फिट और फ्रेश लुक हर किसी को हैरान कर देता है. उनके यंग और ग्लोइंग स्किन का राज किसी महंगे ट्रीटमेंट में नहीं, बल्कि एक बेहद सिंपल और देसी डाइट में छिपा है. आइए जानते हैं कैसे...

Continue reading on the app

पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में छात्र को लापता करने का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने की निंदा

क्वेटा, 23 मार्च (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में युवाओं को गायब किए जाने और बिना मुकदमे के हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और छात्र के गायब होने का मामला सामने आया है। सोमवार को एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने इसके ल‍िए पाक‍िस्‍तान सेना की न‍िंदा की।

सूत्रों के हवाले से, पांक (बलूच नेशनल मूवमेंट का मानवाधिकार विभाग) ने बताया कि मुमताज़ बलोच को केच जिले के तुरबत के अब्सार इलाके से पाकिस्तान के फ्रंटियर कॉर्प्स के कर्मियों ने जबरन गायब कर दिया। मुमताज़ यूनिवर्सिटी ऑफ बलूचिस्तान के बलोची भाषा और साहित्य विभाग के छात्र है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मुमताज़ को बिना किसी कानूनी वारंट या विधिक प्रक्रिया के हिरासत में लिया गया, और उनका ठिकाना अभी तक अज्ञात है।

पांक के अनुसार, मुमताज़ बलोच आवारान जिले के ज़ीक गेशकोर का निवासी है और अपने साथियों के बीच बलोची भाषा और साहित्य के संरक्षण और प्रचार के प्रति समर्पित छात्र के रूप में जाना जाता है। उनका गायब होना बलूचिस्तान में जारी उस चिंताजनक पैटर्न को दर्शाता है, जहां बुद्धिजीवियों, छात्रों और आम नागरिकों को अक्सर मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जाता है और लापता कर दिया जाता है।

मानवाधिकार संगठन ने कहा, “ऐसी कार्रवाइयां न केवल मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि बौद्धिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भी दबाती हैं। जबरन गुमशुदगी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें मनमानी हिरासत के खिलाफ सुरक्षा और निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार शामिल हैं।”

पांक ने पाकिस्तानी अधिकारियों से मुमताज के ठिकाने का तुरंत खुलासा करने, उसकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने या यदि कोई आरोप है तो उसे अदालत में पेश करने की मांग की। साथ ही, बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी की प्रथा समाप्त करने और इस गैरकानूनी कृत्य के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की भी मांग की।

मानवाधिकार संगठन ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह (जबरन या अनैच्छिक गुमशुदगी), से इस मामले पर तुरंत ध्यान देने और पाकिस्तानी अधिकारियों पर अपने मानवाधिकार दायित्वों का पालन करने के लिए दबाव बनाने की अपील की।

पांक ने मानवाधिकार उल्लंघनों का दस्तावेजीकरण जारी रखने और पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्याय की वकालत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “ऐसे मामलों में लगातार चुप्पी और निष्क्रियता केवल अपराधियों को बढ़ावा देती है और बलूचिस्तान में मानवाधिकार संकट को और गहरा करती है।”

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

20 गेंद में तूफानी फिफ्टी... रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 25 करोड़ी ने भी खोले गेंद के धागे, KKR ऑन फायर

Ajinkya Rahane Batting: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसके खिलाड़ियों ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. रहाणे और ग्रीन ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोके. वहीं, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह से भी तेज बैटिंग देखने को मिली. वहीं, गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाया. Mon, 23 Mar 2026 23:39:23 +0530

  Videos
See all

Bengaluru: सड़क पर रफ्तार का खतरनाक खेल #bengaluru #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:44:01+00:00

लॉक तोड़ा, बाइक उठाई और फरार #shortsvideo #saharanpur #cctv #viral #biketheft #aajtak #cctvfootage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:45:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी जेट ? | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:35:58+00:00

News Ki Pathshala: US-ईरान युद्ध की चपेट में दुनिया #shorts #ytshorts #iranwar #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:31:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers