Responsive Scrollable Menu

स्कैल्प की सफाई से मजबूती तक, गर्मियों में शैंपू-कंडीशनर नहीं, एलोवेरा से बनेगी बात

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। तेज धूप, पसीना और धूल के कारण बाल कमजोर पड़ने लगते हैं, झड़ने की समस्या बढ़ जाती है और स्कैल्प में खुजली व डैंड्रफ की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में शैंपू-कंडीशनर से ज्यादा असरदार एलोवेरा साबित हो सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद का सबसे भरोसेमंद और प्राकृतिक उपाय है। यह स्कैल्प की गहराई तक सफाई करता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों को सिरे तक स्वस्थ रखता है। एलोवेरा में प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त तेल को साफ करता है, जिससे तैलीय बालों की समस्या दूर होती है। साथ ही यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, टूटने-झड़ने से बचाता है और बालों को रिपेयर करने में मदद करता है।

एलोवेरा के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन को कम करते हैं। यह खुजली को शांत करने में भी बेहद कारगर है। यह गर्मियों में पसीने से होने वाली जलन और इरिटेशन से भी तुरंत राहत देता है। एलोवेरा से बालों की देखभाल के आसान तरीके हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें।

सप्ताह में 2-3 बार एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर सिर की मालिश करें। एलोवेरा जेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ और अतिरिक्त तेल कम होता है। बालों में एलोवेरा जेल को रातभर लगाकर सुबह धोने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, इनका झड़ना कम होता है और स्कैल्प स्वस्थ रहता है। गर्मियों में केमिकल युक्त शैंपू से बचने के लिए यह सबसे सरल और सुरक्षित तरीका है। एलोवेरा न सिर्फ बालों को पोषण देता है, बल्कि स्कैल्प को ठंडक भी प्रदान करता है। इसे घर पर आसानी से इस्तेमाल कर गर्मी में बालों की बेहतर देखभाल की जा सकती है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के सकारात्मक होने की बात कहने के बाद सोमवार को वैश्विक तेल कीमतों में भारी गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड की कीमत 13 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई।

ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 17 डॉलर यानी लगभग 15 प्रतिशत गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी करीब 13 डॉलर या 13.5 प्रतिशत गिरकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कीमतों में यह भारी गिरावट पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव में कमी आने के संकेतों और आपूर्ति बाधित होने की आशंका कम होने से आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हवाई हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई अच्छी और सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया है।

इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स तेजी के साथ 23,533.50 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर 22,465 के मुकाबले 1,068.5 अंक यानी 4.75 प्रतिशत की बढ़त है। शाम करीब 7:34 बजे गिफ्ट निफ्टी 885.50 अंक या 3.94 प्रतिशत बढ़कर 23,350.50 पर ट्रेड कर रहा था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि कूटनीतिक समाधान की संभावना बन रही है।

इस बीच, सोना और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोने की गिरावट कम होकर 2.6 प्रतिशत रह गई, जबकि पहले यह करीब 5 प्रतिशत तक गिर गया था।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड ने भी जोरदार रिकवरी की और अपनी गिरावट को घटाकर करीब 3 प्रतिशत तक सीमित कर लिया, जबकि इससे पहले यह लगभग 10 प्रतिशत तक गिर चुका था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तलाक के 10 साल बाद फिर एक साथ रह रहे फिल्ममेकर प्रियदर्शन और लिस्सी लक्ष्मी, बोले- ‘शादी का कोई प्लान नहीं’

अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तलाक के एक दशक बाद, वह और उनकी पूर्व पत्नी व अभिनेत्री लिस्सी लक्ष्मी फिर से एक ही छत के नीचे रहने लगे हैं। इस खबर ने उनके … Mon, 23 Mar 2026 22:34:36 GMT

  Videos
See all

PM Modi Speech:‘भारत के उन देशों के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेड रिलेशन हैं जो लड़ाई में हैं' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:16:46+00:00

Badi Khabar LIVE: ईरान के पास आखिरी 120 घंटे! | Iran-Israel War | Mojtaba Khamenei Vs Trump | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:11:51+00:00

PM Modi Speech:‘जब से ये युद्ध शुरू हुआ है,प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:14:42+00:00

असम के चाबुआ एयरबेस से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; मिसाइल और फाइटर जेट के राज किए लीक #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers