Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: एक और दिग्गज ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेगा आईपीएल

IPL 2026: आईपीएल 2026 से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया।

राजस्थान रॉयल्स ने शानाका को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड कोच कुमार संगाकारा ने कहा कि करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए नुकसान है, लेकिन शनाका एक बेहतरीन फिनिशर और ऑलराउंडर हैं, जो टीम का संतुलन बनाए रखेंगे।

सैम करन आईपीएल 2026 से बाहर
गौरतलब है कि करन पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और एक बड़े ट्रेड के तहत राजस्थान रॉयल्स में आए थे। इस ट्रेड में संजू सैमसन चेन्नई में गए जबकि राजस्थान ने करन के साथ रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही करन का बाहर होना टीम के प्लान पर असर डाल सकता।

शनाका को चुना रिप्लेसमेंट
दसुन शनाका का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 3350 से ज्यादा रन और 86 विकेट दर्ज हैं। वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने और जरूरत पड़ने पर गेंद से योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएल में भी शानाका पहले खेल चुके हैं। वह 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, जहां उन्होंने तीन मैचों में 26 रन बनाए थे। इसके अलावा 2025 में भी वह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

दिलचस्प बात यह है कि शानाका इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के साथ जुड़े थे, लेकिन आईपीएल में मौका मिलने के बाद उन्होंने लीग छोड़ दी। वह इस साल आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी भी ऐसा कर चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में करेगी। टीम चाहेगी कि नए खिलाड़ी के साथ वह मजबूत शुरुआत करे और करन की कमी को जल्दी भर सके।

Continue reading on the app

IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस, Axar patel ने मिचेल स्टार्क से लेकर हर सवाल का जबाव दिया

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जहां फ्रेंचाइजी ने कई अहम संकेत दिए। मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर अब भी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं जबकि ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर टीम ने साफ किया है कि केएल राहुल सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। वहीं कप्तान अक्षर पटेल ने माना कि पिछले सीजन की सबसे बड़ी कमजोरी ओपनिंग ही रही थी। 

इस बार ऑक्शन में इस मुद्दे पर खास तौर पर टारगेट किया गया। अब सवाल ये है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर इस सीजन नई शुरुआत कर पाएगी या मिचेल स्टार्क की अनिश्चितता और कॉम्बिनेशन की चुनौतियां फिर से रास्ता रोकेंगी। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए अक्षर पटेल ने मिचेल स्टार्क के बारे में कहा कि, हमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जवाब का इंतजार है। हम उन्हें एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

दिल्ली के कप्तान ने आगे कहा कि, मिचेल स्टार्क आ रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जवाब का इंतजार है। क्योंकि उन्हें अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने वर्कलोड को भी मैनेज करना है। 

केएल राहुल और ओपनिंग पोजिशन के बारे में कोच हेमंग बदानी ने कहा कि, अगर आपकी ओपनिंग ठीक से काम नहीं कर रही है तो इसे सही करने का एकमात्र तरीका ये है कि आप किसी ऐसे खिलाड़ी को ढूंढें जो हमारे लिए ये काम कर सके।

दिल्ली के कोच ने आगे कहा कि, पिछले साल हम ऐसा नहीं कर पाए थे इसलिए आपने पिछले सीजन में अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस और अन्य खिलाड़ियों के साथ बदलाव देखे। फाफ आधे समय चोटिल रहे थे। इस बार हमने कुछ ओपनर्स को चुना है। हम पृथ्वी शॉ के पास लौटे हैं। 

उन्होंने कहा कि, हमने बेन डकेट और पथुम निसांका को चुना है। हमने इन खिलाड़ियों को चुनकर इस समस्या को सचमुच हल कर लिया है। नीलामी में ओपनिंग स्लॉट हमारे लिए एक मुख्य लक्ष्य था और हमने इसे काफी हद तक पूरा कर लिया है। 

अक्षर पटेल को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पसंद नहीं
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह पसंद नहीं है’’, क्योंकि इससे उनके जैसे खिलाड़ियों (हरफनमौला) के विकास में बाधा आती है। बता दें कि, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या भी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के खिलाफ बोल चुके हैं, जिसके तहत टीमें मैच के किसी भी समय अपनी एकादश में किसी खिलाड़ी को सूचीबद्ध पांच खिलाड़ियों में से किसी एक से बदल सकती हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ईशान किशन नहीं कर पाएंगे SRH की कप्तानी? इस बड़ी खबर के बाद मची हलचल

सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ ही दिन पहले ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया था. उन्हें ये जिम्मेदारी शुरुआती मुकाबलों के लिए दी गई है क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस का इनमें खेलना मुश्किल है. Mon, 23 Mar 2026 22:47:36 +0530

  Videos
See all

Badi Khabar LIVE: ईरान के पास आखिरी 120 घंटे! | Iran-Israel War | Mojtaba Khamenei Vs Trump | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:11:51+00:00

असम के चाबुआ एयरबेस से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; मिसाइल और फाइटर जेट के राज किए लीक #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:07:14+00:00

PM Modi Speech:‘जब से ये युद्ध शुरू हुआ है,प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:14:42+00:00

Iran America War:क्या यह जंग पूरी तरह रूक चुकी है? GD बख्शी ने पूरी बात समझा दी है!। R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers