Responsive Scrollable Menu

New Bike: भारत में एंट्री करेगी नई ट्रायम्फ 350cc, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

New Bike: भारत का टू-व्हीलर बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, जहां हर महीने लाखों यूनिट्स की बिक्री होती है। इस सेगमेंट में मोटरसाइकिल्स का बड़ा योगदान रहता है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए प्रीमियम बाइक निर्माता Triumph जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Triumph भारत में एक से ज्यादा नई बाइक्स पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट या मॉडल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में इन बाइक्स को पेश किया जा सकता है।

किस सेगमेंट पर होगा फोकस
जानकारी के मुताबिक कंपनी इस बार 350cc सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है। वर्तमान में Triumph भारत में 400cc इंजन वाली मोटरसाइकिल्स ऑफर करती है, लेकिन अब वह ज्यादा किफायती सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

क्यों होगा खास यह सेगमेंट
भारत में 400cc सेगमेंट की बाइक्स पर करीब 40% GST लगता है, जिससे उनकी कीमत काफी बढ़ जाती है। वहीं 350cc सेगमेंट पर सिर्फ 18% GST लागू होता है। ऐसे में नई 350cc बाइक्स ग्राहकों के लिए ज्यादा सस्ती और वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं।

कीमत में कितना होगा फर्क
रिपोर्ट्स की मानें तो नई 350cc बाइक्स की कीमत 400cc मॉडल्स के मुकाबले करीब 20,000 से 25,000 रुपये तक कम हो सकती है। इससे ज्यादा ग्राहकों को प्रीमियम ब्रांड का अनुभव कम कीमत में मिल सकेगा।

किनसे होगा मुकाबला
नई Triumph 350cc बाइक्स का सीधा मुकाबला Royal Enfield की 350cc रेंज और Honda की CB350 सीरीज से होगा।

कुल मिलाकर, Triumph का यह कदम भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगा और ग्राहकों को एक नया, किफायती प्रीमियम ऑप्शन देगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Car Sales: देश में पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी, GST कटौती से बदला बाजारा का ट्रेंड

Car Sales: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में लंबे समय से गिरावट झेल रहे “पहली बार कार खरीदने वालों” के ट्रेंड में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर 2025 में सरकार द्वारा लिए गए अहम टैक्स फैसले ने इस सेगमेंट में नई जान फूंक दी है, जिससे बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

पहले क्यों घट रहे थे ग्राहक?
पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने मिडिल क्लास के लिए कार खरीदना मुश्किल बना दिया था। इसका असर सीधे बिक्री पर पड़ा। Maruti Suzuki के अनुसार, पहली बार कार खरीदने वालों की हिस्सेदारी FY22 के 45% से घटकर FY25 में करीब 40% रह गई थी।

सरकार का बड़ा फैसला क्या है?
स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने सितंबर 2025 में एंट्री-लेवल कारों पर GST में बड़ी कटौती की।

  • 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों पर टैक्स 29-31% से घटाकर 18% किया गया
  • 4 मीटर से बड़ी कारों पर टैक्स 43-50% से घटाकर 40% किया गया

इस फैसले से कारों की कीमतों में कमी आई और वे आम ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती हो गईं।

कंपनियों की बिक्री में क्या बदलाव आया?
टैक्स कटौती के बाद ऑटो कंपनियों के आंकड़े उत्साहजनक रहे हैं:

  • Maruti Suzuki में सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच पहली बार खरीदारों की हिस्सेदारी बढ़कर 48% हो गई। इनमें से 51% ग्राहक दोपहिया से अपग्रेड हुए हैं।
  • Hyundai Motor India में यह आंकड़ा बढ़कर 41.8% पहुंच गया है। Hyundai Venue और Hyundai Creta जैसी SUVs में नए ग्राहकों का योगदान 3-5% बढ़ा है।
  • टाटा मोटर्स की Tata Nexon और Tata Punch में भी पहली बार खरीदारों की हिस्सेदारी में करीब 5% की वृद्धि दर्ज की गई है।

दोपहिया से कार की ओर बढ़ रहा रुझान
इस टैक्स कटौती का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को हुआ है, जो अब तक बजट के कारण दोपहिया वाहनों पर निर्भर थे। अब वे आसानी से कार खरीद पा रहे हैं। 18% GST स्लैब वाली कारों की बिक्री में 24% की बढ़ोतरी इस बदलाव का स्पष्ट संकेत है।

क्या कहता है ट्रेंड?
कुल मिलाकर, सरकार के इस फैसले ने ऑटो इंडस्ट्री को नई रफ्तार दी है। साथ ही, आम ग्राहकों के लिए कार खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। आने वाले समय में एंट्री-लेवल कार सेगमेंट में और तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

बदल गया आईपीएल के 10 सालों का इतिहास, खत्म हुआ विदेशी रुतबा, सभी टीमों की कमान भारतीय हाथों में

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए कैप्टन फोटो शूट हो गया. बीसीसीआई की मीटिंग के बाद सभी टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. इसके साथ ही आईपीएल के इस दशक में एक खास संयोग भी हो गया. दरअसल पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं. Wed, 25 Mar 2026 19:37:32 +0530

  Videos
See all

Monalisa on Parents: मां-पिता पर ये क्या बोल गई मोनालिसा ?| Viral Video| Farman Khan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:42:35+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल के नेशार में मिसाइल हमला | US Iran War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:43:20+00:00

Lift में बाल संवार रहे थे पंडित जी फिर लिफ्ट में जो हुआ | #liftaccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:38:33+00:00

Delhi: Women Centric फिल्मों पर क्या बोलीं kangana? #kanganaranaut #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers