Responsive Scrollable Menu

'ये दिन यादगार रहा': 40वें जन्मदिन पर कंगना रनौत ने की PM Modi से खास मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Kangana Ranaut birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की, जो उनके लिए इस साल का सबसे यादगार पल बन गया। 23 मार्च को कंगना अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंची जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

पीएम मोदी से कंगना की खास मुलाकात

कंगना अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उनकी बहन रंगोली रनौत और भाई अक्षत रनौत भी मौजूद रहे। अभिनेत्री ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री का समय और मार्गदर्शन मिला, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

तस्वीरों में कंगना प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचली शॉल भेंट करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। वहीं, उनके भाई ने प्रधानमंत्री को दशावतार की झलक दिखाने वाला पीतल का फ्रेम गिफ्ट किया।

कंगना का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी। हालांकि यह फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी और बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

अब कंगना जल्द ही एक नए थ्रिलर प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आर. माधवन दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह जोड़ी लगभग 10 साल बाद फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन ए.एल. विजय कर रहे हैं।
 

Continue reading on the app

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए शुरू की नई सर्विस, UPI के जरिये मिल सकेगा लोन, जानिये डिटेल

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब वे UPI के जरिए आसानी से छोटा लोन ले सकेंगी। यानी, महिलाओं को ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी-जडेजा के साथ राजस्थान रॉयल्स ने की नाइंसाफी! रियान पराग के कप्तान बनने से हैरान श्रीकांत, बोले- टीम चैंपियन नहीं बनेगी

Krishnamachari Srikkanth statement on riyan parag: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी में खेलने उतरेगी. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान को नया कप्तान नियुक्त किया. मैनेजमेंट के इस फैसले पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं. श्रीकांत ने सवाल उठाते हुए कहा कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए रवींद्र जडेजा जैसे दूसरे संभावित कप्तानों को नजरअंदाज क्यों किया गया. Mon, 23 Mar 2026 21:38:36 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Iran War की 24वीं रात, रिपोर्टर की आंखों देखी, Israel से Iran तक तबाही | Sweta Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T16:08:09+00:00

West Bengal Election | बंगाल में क्यों नहीं जीत पाते Owaisi? | #muslimvoters #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T16:06:52+00:00

Iran vs Israel-USA War:भारत में महंगाई का 'महा-विस्फोट'? Col (Retd.) Shailendra Singh से समझिए गणित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T16:15:06+00:00

Lawrence Bishnoi Gang News : लॉरेंस गैंग पर वो खुलासेजो आपको चौंका देंगे! Crime Files | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T16:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers