Responsive Scrollable Menu

TRP King पवन सिंह को महिला आयोग ने किया तलब, इस एक्ट्रेस को छुआ था गलत तरीके से, जानिए पूरा मामला

Pawan singh And Anjali Raghav controversy: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. ताजा मामला हरियाणा की अभिनेत्री अंजलि राघव (Anjali Raghav) से जुड़ा है, जिसमें उन पर एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है. इस मामले को गंभीर मानते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें तलब किया है. जानकारी के मुताबिक, आयोग ने इस मामले की सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की है और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है. 

समझिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला एक स्टेज शो से जुड़ा है, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और अंजलि राघव (Anjali Raghav) एक साथ मंच पर परफॉर्म कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव को उनकी मर्जी के बिना कमर पर गलत तरीके से छुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था.

अंजलि ने बताया था कि उन्होंने शुरू में इसे हल्के में लिया, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, तब उन्होंने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई और सबूत भी सौंपे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत और आपत्तिजनक बातें फैलाई गईं, जिससे उनकी इमेज खराब हुई. उन्होंने यह भी दावा किया कि इसका असर उनके करियर पर पड़ा और उन्हें दिल्ली की रामलीला में 'सीता' का रोल भी गंवाना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: न्यूड फोटोशूट को लेकर आजतक ट्रोल होते हैं मिलिंद सोमन, एक्टर ने सालों बाद बताई बोल्ड कदम उठाने की वजह?

शिकायत में कौन-कौन से लगाए आरोप?

अंजलि ने अपनी शिकायत में सिर्फ छूने का आरोप ही नहीं लगाया, बल्कि यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा. पवन सिंह की पीआर टीम की ओर से उन्हें धमकियां दी गईं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत प्रचार किया गया. उन्होंने महिला आयोग से मांग की है कि उनके खिलाफ चल रही आपत्तिजनक पोस्ट को हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. 

कैसे बढ़ता गया विवाद?

बता दें कि इस मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब यह विवाद शुरू हुआ था, तब पवन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी गई थी. उस समय ऐसा लगा कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर बढ़ती बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के कारण विवाद फिर से गहरा गया. अब जब मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है, तो इसे गंभीर रूप से लिया जा रहा है और दोनों पक्षों से जवाब मांगा गया है. 

फैंस के बीच भी छिड़ी बहस

जब से पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ है, तब से ही यह मामला सोशल मीडिया पर गर्म है. आए दिन सोशल मीडिया पर अंजलि राघव और पवन सिंह के फैंस किसी न किसे मुद्दे पर लड़ते हुए दिखाई देते हैं. इस मामले में जहां पवन सिंह के फैंस का कहना है कि उनका इरादा गलत नहीं था. वहीं अंजलि के बचाव में उनके फैंस का कहना है कि किसी भी औरत या लड़की को बिना इजाजत छूना गलत है. हालांकि पवन सिंह ने माफी भी मांगी थी लेकिन इसके बाद भी अंजलि को ट्रोल किया जाता रहा है. जिसको लेकर उन्होंने हरियाणा महिला आयोग में शिकयत दर्ज कराई है. अब देखना होगा 2 अप्रैल को क्या कार्रवाई होती है. 

ये भी पढ़ें: YRKKH: अरमान-अभीरा का प्यार देख भड़केगी मायरा, अपनी ही मां के खिलाफ उठाएगी बड़ा कदम

Continue reading on the app

Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आए जेल से बाहर, 19 मार्च को मिली थी पटना हाई कोर्ट से जमानत

Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आए जेल से बाहर. 19 मार्च को मिली थी पटना हाई कोर्ट से जमानत 

Continue reading on the app

  Sports

जोरावर सिंह संधू को वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं चुना गया? ट्रैप कोच पीटर विल्सन ने बताई वजह

ट्रैप निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है। ट्रैप कोच पीटर विल्सन ने जोरावर को नहीं चुनने की वजह बताई है। Wed, 25 Mar 2026 19:33:04 +0530

  Videos
See all

Delhi: Women Centric फिल्मों पर क्या बोलीं kangana? #kanganaranaut #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:40:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल के नेशार में मिसाइल हमला | US Iran War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:43:20+00:00

Monalisa on Parents: मां-पिता पर ये क्या बोल गई मोनालिसा ?| Viral Video| Farman Khan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:42:35+00:00

Lift में बाल संवार रहे थे पंडित जी फिर लिफ्ट में जो हुआ | #liftaccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:38:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers