Responsive Scrollable Menu

ICC Awards: विराट का रिकॉर्ड तोड़ने वाले साहिबजादा को आईसीसी ने दिया सम्मान, भारत की बेटी भी चमकी

ICC Awards: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फरवरी महीने के लिए अपने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान को यह सम्मान मिला है जबकि महिला वर्ग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

साहिबजादा फरहान ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फरवरी में खेले गए मुकाबलों में कुल 383 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 76.60 और स्ट्राइक रेट 160.25 रहा। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में दो शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाई और इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

अवॉर्ड मिलने के बाद फरहान ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि टीम के सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं था और वह आगे भी इस फॉर्म को जारी रखना चाहते हैं।

वहीं महिला वर्ग में अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को 2-1 से हराया, जिसमें रेड्डी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन मैचों में 4/22, 2/30 और 2/35 के आंकड़े दर्ज करते हुए कुल 8 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा।

रेड्डी ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए गर्व की बात है, खासकर इसलिए क्योंकि यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घर में आया। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और आने वाले आईसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार है।

इस अवॉर्ड की रेस में फरहान ने इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शेडली वैन शेल्विक को पीछे छोड़ा। वहीं रेड्डी ने श्रीलंका की हर्षिता समराविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को मात दी। यह अवॉर्ड ICC की वेबसाइट पर फैंस के वोट और विशेषज्ञ पैनल की राय के आधार पर दिया जाता है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Continue reading on the app

क्रूड ऑयल की कीमतों में ‘महा-गिरावट’! ट्रंप के 1 फैसले से 15% टूटा तेल

इंटरनेशनल मार्केट में कारोबारी सत्र के दौरान ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 16 डॉलर, या 15 फीसदी गिरकर 91 प्रति बैरल के सत्र के निचले स्तर पर आ गया था, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 14 डॉलर, या 14 फीसदी से ज्यादा गिरकर 85.28 डॉलर के सत्र के निचले स्तर पर पहुंच गया था. ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: 16 खिलाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई होगी, पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले लिया गया बड़ा फैसला

पाकिस्तान सुपर लीग के आगाज से 24 घंटे पहले पीएसएल सीईओ ने बड़ा ऐलान करते हुए विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है. जानिए उन्होंने क्या कहा? Wed, 25 Mar 2026 19:49:47 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल के नेशार में मिसाइल हमला | US Iran War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:43:20+00:00

Noida में Metro Station के ट्रैक पर कूदी Girl, मचा हड़कंप #noidametro #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:39:03+00:00

Lift में बाल संवार रहे थे पंडित जी फिर लिफ्ट में जो हुआ | #liftaccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:38:33+00:00

Monalisa on Parents: मां-पिता पर ये क्या बोल गई मोनालिसा ?| Viral Video| Farman Khan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:42:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers