Bihar 12th Board Aditya Parkash Success Story: बिहार 12वीं बोर्ड टाॅपर आदित्य प्रकाश को संस्कृत है विशेष लगाव, डॉक्टर बनना है सपना
ICC Awards: विराट का रिकॉर्ड तोड़ने वाले साहिबजादा को आईसीसी ने दिया सम्मान, भारत की बेटी भी चमकी
ICC Awards: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फरवरी महीने के लिए अपने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान को यह सम्मान मिला है जबकि महिला वर्ग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
साहिबजादा फरहान ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फरवरी में खेले गए मुकाबलों में कुल 383 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 76.60 और स्ट्राइक रेट 160.25 रहा। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में दो शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाई और इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था।
अवॉर्ड मिलने के बाद फरहान ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि टीम के सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं था और वह आगे भी इस फॉर्म को जारी रखना चाहते हैं।
वहीं महिला वर्ग में अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को 2-1 से हराया, जिसमें रेड्डी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन मैचों में 4/22, 2/30 और 2/35 के आंकड़े दर्ज करते हुए कुल 8 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा।
रेड्डी ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए गर्व की बात है, खासकर इसलिए क्योंकि यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घर में आया। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और आने वाले आईसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार है।
इस अवॉर्ड की रेस में फरहान ने इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शेडली वैन शेल्विक को पीछे छोड़ा। वहीं रेड्डी ने श्रीलंका की हर्षिता समराविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को मात दी। यह अवॉर्ड ICC की वेबसाइट पर फैंस के वोट और विशेषज्ञ पैनल की राय के आधार पर दिया जाता है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





