Brain-Friendly Diet: दिमाग को तेज और एक्टिव रखने के लिए क्या खाएं? जानें ट्रेंडिंग ब्रेन-फ्रेंडली डाइट के बारे में
Brain Friendly Diet: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में जहां मानसिक तनाव, स्क्रीन टाइम और अनियमित दिनचर्या बढ़ती जा रही है. वहीं, दिमाग को स्वस्थ और तेज बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ मानसिक एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि सही खानपान भी दिमाग की सेहत को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. 'ब्रेन-फ्रेंडली डाइट' यानी ऐसा भोजन, जो हमारे दिमाग की कार्यक्षमता, याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करता है. आजकल यह काफी चर्चा में है. चलिए जानते हैं इस Diet के बारे में.
दिमाग और न्यूट्रिशन का गहरा संबंध
दिमाग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, जो पूरे शरीर को नियंत्रित करता है. इसे सही तरीके से काम करने के लिए ग्लूकोज, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है. अगर डाइट संतुलित न हो, तो इसका असर सीधे आपकी मेमोरी, कंसंट्रेशन और मूड पर होता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
आकाश हेल्थकेयर की हेड डाइटिक्स गिन्नी कालरा कहती हैं कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना सही नहीं है. हमारी रोजमर्रा की डाइट ही सबसे बड़ा रोल निभाती है. ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर संतुलित आहार हमारी ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है बल्कि डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है. लोग अक्सर मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि सही डाइट से इसे काफी हद तक सुधारा जा सकता है.
क्या है यह Brain-Friendly Diet?
ब्रेन-फ्रेंडली डाइट कोई ट्रेंड नहीं बल्कि एक जरूरी आदत है. सही पोषण के जरिए न सिर्फ हम अपनी याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बना सकते हैं बल्कि लंबे समय तक मानसिक रूप से स्वस्थ भी रह सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव जैसे हेल्दी स्नैक्स चुनना, जंक फूड कम करना और संतुलित आहार लेना हमारे दिमाग के लिए बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है.
ब्रेन-फ्रेंडली डाइट में क्या शामिल करें?
1.ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स
मछली जैसे सैल्मन, अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं. यह ब्रेन सेल्स को मजबूत बनाते हैं और याददाश्त को बेहतर करते हैं.
2.एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल और सब्जियां
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, पालक और ब्रोकली जैसे फूड्स दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और उम्र के साथ होने वाली याददाश्त की कमी को धीमा करते हैं.
3.नट्स और सीड्स
बादाम, काजू, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज विटामिन E और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करते हैं.
4.होल ग्रेन्स
ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे होल ग्रेन्स दिमाग को लगातार ऊर्जा देते हैं, जिससे फोकस और ध्यान बेहतर रहता है.
5.डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी
इनमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और कैफीन दिमाग की एक्टिविटी बढ़ाते हैं और मूड को भी बेहतर करते हैं.
किन चीजों के सेवन से बचें?
एक्सपर्ट के अनुसार, अत्यधिक शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स और ट्रांस फैट्स दिमाग के लिए नुकसानदायक होते हैं. ये न सिर्फ मेमोरी को प्रभावित करते हैं बल्कि मानसिक थकान और सुस्ती भी बढ़ाते हैं.
लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी
हमारे दिमाग के लिए सिर्फ अच्छा खाना नहीं बल्कि पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी हैं. रोजाना 7-8 घंटे की नींद और 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी दिमाग को एक्टिव और फ्रेश बनाए रखती है.
ये भी पढ़ें- AC नहीं है तो क्या हुआ! अपनाएं गर्मी में ठंडक पाने के 10 आसान और असरदार उपाय
Good News: युद्ध के बीच ट्रंप के ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेजी, क्रूड ऑयल के दाम भी गिरे
Good News: युद्ध के बीच ट्रंप के ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेजी, क्रूड ऑयल के दाम भी गिरे
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















