Responsive Scrollable Menu

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह के सभी दावे पूरी तरह से झूठे, भ्रामक और निराधार हैं, और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

दूतावास ने यह भी साफ किया कि इस तरह की बातें कुछ व्यक्तियों के निजी विचार हो सकते हैं, लेकिन इन्हें किसी भी स्थिति में ईरान सरकार की आधिकारिक नीति या रुख के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बयान में जोर देकर कहा गया कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को लेकर कोई ऐसी नीति घोषित नहीं की है, जिसमें जहाजों से इस प्रकार की भारी रकम वसूली जा रही हो।

दरअसल, क्षेत्र में जारी संघर्ष और अनिश्चितता के माहौल में कई तरह की अपुष्ट खबरें और दावे सामने आ रहे हैं, जिनमें से कुछ को बिना आधिकारिक पुष्टि के ही व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। ईरान के दूतावास ने ऐसे ही दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि देश की आधिकारिक स्थिति को केवल आधिकारिक स्रोतों के आधार पर ही समझा जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत बयानों या अफवाहों के आधार पर।

एक्स पोस्ट में जारी बयान में लिखा- इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं और इनका ईरान की आधिकारिक नीति से कोई संबंध नहीं है। इस तरह के दावे कुछ व्यक्तियों की निजी राय हैं, जो ईरान सरकार के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाते।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय आवाजाही के लिए खुला है, हालांकि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कुछ देशों के संदर्भ में अलग रुख अपनाया जा सकता है।

सोमवार को भारतीय झंडे वाले दो बड़े गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए ट्रैक किया गया। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, जग वसंत और पाइन गैस नाम के ये टैंकर दोपहर बाद (स्थानीय समयानुसार) यूएई से निकलकर ईरान के तट के पास से गुजरते हुए आगे बढ़ते दिखे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रूस के नाम पर नाटो में ही कलह, एक देश पर मीटिंग के बीच जासूसी का आरोप; यूरोप में हलचल

पोलैंड के प्राइम मिनिस्टर डोनाल्ड टस्क ने आशंका जताई कि हंगरी की विक्टर ओरबान की सरकार की ओर से जरूरी जानकारियां रूस के साथ शेयर की जा रही हैं। Politico की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ ने ऐसी आशंकाओं को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन संघ के दूसरे देश चुपचाप ही दूरी बरतने में जुटे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RCB-राजस्थान रॉयल्स के बिकने से BCCI को कितने करोड़ रुपये मिले? बरसा अंधाधुंध पैसा

IPL 2026 से पहले आईपीएल की दो सबसे पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए हैं. इन दोनों को रिकॉर्डतोड़ कीमत पर खरीदा गया है. सवाल ये है कि इन दो टीमों के बिकने से बीसीसीआई को कितना फायदा हुआ है? Wed, 25 Mar 2026 16:41:44 +0530

  Videos
See all

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00

Harish Rana Last Video: पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा | #delhinews #harishrana #funeral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:07+00:00

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers