Responsive Scrollable Menu

2015 से 2026 तक... हार्दिक पांड्या ने 12 सालों में IPL से कितनी कमाई की? रकम है 100 करोड़ के पार

IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस बार मजबूती से वापसी करके अपनी 6वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो किया था, लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी और टीम ने अपनी आखिरी ट्रॉफी 2020 में जीती थी. मौजूदा समय में हार्दिक MI के कप्तान हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2024 में कप्तानी सौंपी थी. हार्दिक 2015 से आईपीएल में खेल रहे हैं और बीच में 2 सीजन छोड़ दिया जाए, तो वह मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल से हार्दिक ने कुल कितने करोड़ की कमाई की है.

2015 में 10 लाख में मुंबई इंडियंस ने जोड़ा था साथ

मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट जॉन राइट्स ने कई ऐसे खिलाड़ियों को तलाशा, जिन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. हार्दिक पांड्या भी उन्हीं में से एक हैं. हार्दिक घरेलू क्रिकेट में वडोदरा की ओर से खेल रहे थे, तभी जॉन राइट्स की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने हार्दिक को मुंबई के साथ जोड़ लिया. आईपीएल 2015 में हार्दिक ने पहली बार आईपीएल खेला, तब फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को महज 10 लाख रुपये दिए थे.

IPL 2026 में Hardik Pandya को कितनी सैलरी मिल रही है?

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में दे रही है. फ्रेंचाइजी ने 2024 में हार्दिक को ट्रेडिंग के जरिए गुजरात से वापस अपने साथ जोड़ा था और साथ ही साथ फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी. पिछले सीजन हार्दिक की कप्तानी में MI ने प्लेऑफ तक का सफर तो तय किया था, लेकिन टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में इस बार हार्दिक एंड कंपनी मजबूती से वापसी करना चाहेगी.

IPL से कुल कितनी कमाई की?

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2015 में जब से आईपीएल में कदम रखा, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. शुरुआती 3 सीजनों यानि 2015, 2016 और 2017 में उनकी सैलरी 10 लाख रुपये रही. मगर, फिर 2018 में हार्दिक को MI ने 11 करोड़ दिए और फिर 4 सीजनों तक उन्हें 11-11 करोड़ सालाना सैलरी के रूप में मिलते रहे.

IPL 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को अपना कप्तान बनाया और सैलरी के रूप में 15 लाख रुपये दिए. 2024 में हार्दिक की मुंबई में वापसी हुई और उन्हें 15 करोड़ रुपये ही सैलरी मिली. वहीं, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ 35 लाख में उन्हें रिटेन किया और अभी उनकी सैलरी इतनी ही है. इस तरह उन्होंने 12 सीजनों में 137 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Hardik Pandya के आईपीएल रिकॉर्ड्स

हार्दिक पांड्या ने अब तक आईपीएल में 152 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 146.93 की स्ट्राइक रेट और 28.34 के औसत से 2749 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 50 अर्धशतक निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 31.95 के औसत से 78 विकेट लिए हैं.

यहां देखिए पूरी लिस्ट

साल टीम सैलरी
2015 Mumbai Indians ₹0.10 करोड़
2016 Mumbai Indians ₹0.10 करोड़
2017 Mumbai Indians ₹0.10 करोड़
2018 Mumbai Indians ₹11 करोड़
2019 Mumbai Indians ₹11 करोड़
2020 Mumbai Indians ₹11 करोड़
2021 Mumbai Indians ₹11 करोड़
2022 Gujarat Titans ₹15 करोड़
2023 Gujarat Titans ₹15 करोड़
2024 Mumbai Indians ₹15 करोड़
2025 Mumbai Indians ₹16.35 करोड़
2026 Mumbai Indians ₹16.35 करोड़

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में नए लुक में दिखेंगी 2 टीमें, यहां डालिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की जर्सी पर नजर...

Continue reading on the app

होर्मुज स्ट्रेट में स्थिरता के लिए अमेरिका-इजरायल की तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकना जरूरी : ईरान

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा के संबंध में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सैद्धांतिक रुख पर विदेश मंत्रालय के बयान को भारत में ईरान के दूतावास ने साझा किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में शांति और स्थिरता चाहिए तो अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों को रोकना होगा।

भारत में ईरानी दूतावास ने विदेश मंत्रालय के बयान को साझा करते हुए कहा, ईरान एक जिम्मेदार देश के तौर पर जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को मानता है। कई सालों से इसने फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ओमान सागर सहित पूरे इलाके के समुद्री क्षेत्रों में इन सिद्धांतों को सुरक्षित रखने की कोशिश की है। यह साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने सहित इन सिद्धांतों का असल में सम्मान, तटीय देश की संप्रभुता और संप्रभुत्व के अधिकारों के सम्मान के बिना नहीं किया जा सकता।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ओमान सागर में नेविगेशन सुरक्षा से जुड़े किसी भी कदम, पहल या व्यवस्था को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के अधिकारों और हितों का पूरा सम्मान करते हुए लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, इन्हें उसकी संबंधित प्राधिकरणों के साथ समन्वय में और मौजूदा हमलों व संघर्ष से उत्पन्न हालात को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में स्थिरता लाने के लिए अमेरिका और इजरायल को रोकने की बात कही। भारतीय दूतावास ने ईरानी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, यह स्पष्ट है कि इस स्ट्रेट में सुरक्षा और स्थायी स्थिरता बहाल करने के लिए सैन्य हमलों और धमकियों का अंत होना आवश्यक है। साथ ही, अमेरिका और यहूदी शासन की अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकना और ईरान के वैध हितों का पूरा सम्मान करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ अमेरिका और यहूदी शासन के सैन्य हमले के बाद, जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के आर्टिकल 2(4) और ताकत के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले जरूरी नियम का साफ उल्लंघन है, फारस की खाड़ी इलाके और होर्मुज स्ट्रेट पर एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। इस स्थिति के नतीजों ने सीधे समुद्री नेविगेशन और शिपिंग की सुरक्षा पर असर डाला है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमलावर पार्टियों के खिलाफ खुद की सुरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए, ईरान ने इलाके में अमेरिकी सैन्य बेस और जगहों को टारगेट करने के अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ तरीके अपनाए हैं कि हमलावर और उनके समर्थक ईरान के खिलाफ अपने दुश्मनी भरे मकसद को पूरा करने के लिए होर्मुज स्ट्रेट का फायदा न उठा सकें। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश के तौर पर और अंतरराष्ट्रीय कानून के तय सिद्धांतों और नियमों के मुताबिक, ईरान ने हमलावर पार्टियों के या उनसे जुड़े जहाजों और उनके हमले में शामिल जहाजों को आने-जाने से रोक दिया है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पापा अब आप सीना तानकर चलिए... ट्रक की स्टेयरिंग थामने वाले पिता के लिए बेटा बना 5.2 करोड़ का 'कोहिनूर'

Mangesh Yadav son of truck driver: छिंदवाड़ा के एक ट्रक ड्राइवर का बेटा, जिसके पास कभी दिल्ली में रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे. आज आरसीबी का 5.2 करोड़ी सितारा है. पिता रामावध ने रातों की नींद और खून-पसीना एक कर मंगेश के सपनों को पाला. कोच फूलचंद शर्मा के अटूट विश्वास और दिनेश कार्तिक के कड़े इम्तिहान ने इस 'कोहिनूर' को तराशा. यह सिर्फ करोड़ों की डील नहीं, बल्कि एक पिता के संघर्ष और बेटे के संकल्प की महागाथा है. Wed, 25 Mar 2026 18:31:00 +0530

  Videos
See all

चंद्रमा पर स्थायी बेस बनाएगा NASA, 1.87 लाख करोड़ की योजना #shortvideo #viralvideo #nasa #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:37:39+00:00

Amreli में Arvind Kejriwal की सभा, BJP पर भ्रष्टाचार और अपमान का आरोप | AAP vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:39:21+00:00

West Bengal Elections 2026: क्या नया गठबंधन बदल देगा बंगाल का चुनावी खेल? Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:00+00:00

Ram Navami 2026: रामनवमी को लेकर Ayodhya में ऐसी है भव्य तैयारी | Hindi News | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers