Responsive Scrollable Menu

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी, फर्जी CBI अफसर बनकर बिजनेसमैन को कैसे लगाया चूना

फर्जी सीबीआई अधिकारी ने गिरफ्तारी की धमकी देते हुए पीड़ित को लगातार संपर्क में रखा। उन्होंने फर्जी सुप्रीम कोर्ट नोटिस और सीबीआई-आरबीआई की शिकायतों की कॉपी दिखाकर विश्वास दिलाया। 

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 मेकर्स पर FIR दर्ज: सिख समुदाय ने गुरबानी और पोस्टर पर जताई आपत्ति; कहा- 'रणवीर-आदित्य धर माफी मांगें वरना याद दिला...'

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर द रिवेंज फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ये फिल्म अब नए विवादों में घिर गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के खिलाफ मुंबई में सिख समुदाय के एक संगठन ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि फिल्म के एक पोस्टर और सीन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

यह शिकायत ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। संगठन का कहना है कि फिल्म से जुड़े कुछ विजुअल्स और कंटेंट सिख धर्म के प्रति असम्मानजनक हैं।

जानिए पूरा विवाद

विवाद की मुख्य वजह फिल्म का एक पोस्टर है, जिसमें रणवीर सिंह को सिख वेशभूषा- पगड़ी, दाढ़ी और कड़ा पहने में दिखाया गया है, जबकि वह सिगरेट पकड़े नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ये धार्मिक प्रतीक सिख धर्म में बेहद पवित्र माने जाते हैं और इनके साथ इस तरह की इमेज पूरी तरह अस्वीकार्य है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरज्योत ने कहा, "आर. माधवन द्वारा निभाए गए एक किरदार को रणवीर सिंह से सिगरेट पीते हुए और गुरु गोविंद सिंह द्वारा रचित दशम ग्रंथ साहिब की पवित्र गुरबानी 'सूरा सो पहचानिये जो लड़े दीन के हेत' का पाठ करते हुए दिखाना बेहद दुखद और अस्वीकार्य है।"

'मेकर्स माफी मांगें, सीन डिलीट किए जाएं'

वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर आदित्य धर, आर माधवन और रणवीर सिंह SGPC और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें जहां भी वे दिखाई दें, काले झंडे दिखाएं। गुरज्योत ने कहा, "तुरंत माफी मांगें, वरना इतिहास ने दिखा दिया है कि सिख समुदाय क्या कर सकता है।"

संगठन ने मांग की है कि विवादित पोस्टर को तुरंत हटाया जाए और संबंधित सीन को फिल्म से डिलीट किया जाए। साथ ही, जब तक सुधार नहीं होते, फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। शिकायत में फिल्म के कलाकारों, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है।

फिलहाल, फिल्म के मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: टीम से बाहर होगा रन चेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला खिलाड़ी, इस वजह से नहीं खेलेगा

Glenn Maxwell: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान होगा तो ग्लेन मैक्सवेल का नाम उसमें नहीं होगा और उस पर अभी से मुहर लग चुकी है. Thu, 26 Mar 2026 08:59:17 +0530

  Videos
See all

Nagaon: चुनावी रैली में शामिल हुए CM Himanta Biswa Sarma #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:43:04+00:00

Bangladesh Bus Accident: देखते ही देखते नदी में समा गई बस! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:42:43+00:00

PNG LPG | अब ‘या PNG या LPG’, सरकार का बड़ा फैसला | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:44:32+00:00

CM Yogi hilarious remark on Ravi Kishan: CM योगी ने मुस्कुराते हुए ली रवि किशन पर चुटकी | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:47:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers