Responsive Scrollable Menu

असेंबली चुनावों के बीच PM मोदी का एक और दांव, महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी; विपक्ष से मदद की क्यों दरकार

महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 में पारित किया गया था। यह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान करता है। लेकिन, परिसीमन की प्रक्रिया अभी पूरी न होने के कारण इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है।

Continue reading on the app

Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ी मुसीबत, वर्क परमिट रद्द करने की मांग तेज; गृह मंत्रालय पहुंची शिकायत!

Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों 'KD The Devil' के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवादों में हैं। इस कन्नड गाने के हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए शब्दों और डांस स्टेप्स को लोगों ने अश्लील बताया है। गाना बैन होने बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

वकीलों की बड़ी मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 वकीलों की एक टीम ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि नोरा का वर्क परमिट रद्द किया जाए और उन्हें भारत से डिपोर्ट किया जाए। वकीलों का कहना है कि यह गाना सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ है।

यह भी पढ़े - मुंह छुपाता फिर रहा असली जमील जमाली: ‘Dhurandhar 2’ के ट्विस्ट ने बढ़ाई मुसीबत, यूजर्स बोले- पाक आर्मी उठाकर ले जाए तो चौकना मत!

सरकार और आयोग सख्त

विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने इस गाने पर बैन लगा दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और संबंधित विभागों को शिकायत भेजी गई है। याचिका में विदेशी अधिनियम 1946, पासपोर्ट अधिनियम 1920 और आईटी एक्ट 2000 समेत कई कानूनों का जिक्र किया गया है। वकीलों का आरोप है कि यह गाना महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता को बढ़ावा देता है।

फिलहाल गृह मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह मामला अब बड़ा रूप ले चुका है और आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़े - बदशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन: हरियाणा पुलिस ने हटाए 857 वीडियो लिंक; शेयर करने वालों पर भी होगी सख्ती

नोरा ने दी सफाई

विवाद के बीच नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गाना उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी वर्जन के बोलों की जानकारी नहीं थी।

यूट्यूब से हटाया गया गाना

यह गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था और शुरुआत में काफी वायरल भी हुआ। लेकिन जल्द ही इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 मार्च को गाना यूट्यूब से हटा दिया गया। गाने के डांस स्टेप्स और डबल मीनिंग शब्दों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। कुछ लोगों ने इसे आपत्तिजनक और अश्लील बताया।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 मेकर्स पर FIR दर्ज: सिख समुदाय ने गुरबानी और पोस्टर पर जताई आपत्ति; कहा- 'रणवीर-आदित्य धर माफी मांगें वरना याद दिला...'

Continue reading on the app

  Sports

सहवाग से लेकर ब्रैडमैन तक...वर्ल्ड के वो 4 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में जड़े सबसे ज्यादा तिहरा शतक

4 batsman Most triple hundreds in test career: क्रिकेट की दुनिया में शतक बनाना कला है. लेकिन तिहरा शतक ठोकना एक 'तपस्या' है. टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल ही वो चार जांबाज हैं, जिन्होंने इस पहाड़ जैसे स्कोर को एक नहीं बल्कि दो-दो बार फतह किया. अनुशासन, खौफ, ताकत और कलात्मकता के इन चार स्तंभों ने क्रीज पर अपनी बादशाहत की ऐसी इबारत लिखी, जिसने क्रिकेट के व्याकरण को ही बदल कर रख दिया. Thu, 26 Mar 2026 05:31:02 +0530

  Videos
See all

US Iran War : IRGC का बड़ा दावा,मार गिराया America का F-18 fighter jet | Middle East | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:05:34+00:00

Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 26 March #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:12:13+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: ईरान के साथ बातचीत का दावा | #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:10:00+00:00

Iran Israel War Update : जंग के बीच चीन का बड़ा दावा, 'होर्मुज सबके लिए है खुला' ! | Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers