दिल्ली-NCR में दौड़ेगी हाईस्पीड रेल: 64KM लंबे नमो भारत रूट से जुड़ेंगे 7 रैपिड और 15 मेट्रो स्टेशन
Ghaziabad Jewar Airport Namo Bharat Corridor: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है. जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाले 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर की DPR को मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता वाली समिति ने स्वीकृति दी है. अब इस रिपोर्ट को यूपी सरकार और फिर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इसके साथ ही यूपी और हरियाणा के बीच नमो भारत का ये कॉरिडोर NCR के बड़े शहरों को जोड़ने के साथ-साथ एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा.
19,390 करोड़ की लागात से पूरा होगा कॉरिडोर का काम
जानकारी के मुताबिक 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को पूरा करने के लिए करीब 19,390 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का 51 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में, वहीं 13 किमी उत्तर प्रदेश में आएगा, जिसमें कुल मिलाकर 7 नमो भारत स्टेशन और 15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे बनाए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर नमो भारत का इंटरचेंज हब बनेगा. यहां से गाजियाबाद, नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट आपस में मिलेंगे. यह सूरजपुर से नोएडा सेक्टर 168 और 142 तक चलेगी, फिर फरीदाबाद (सेक्टर 87-88 और बाटा चौक) होते हुए ग्वाल पहाड़ी तक जाएगी. वहां से, यह सेक्टर 58-61 से गुजरेगी और गुरुग्राम में इफ्को चौक पर खत्म होगी. कॉरिडोर का एक और हिस्सा सीधे जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा, जो सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद), सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दनकौर से होकर गुजरेगा.
हरियाणा में होगा नमो भारत का 80 फीसदी रूट
एनसीआर के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल आर्बिटल रेल या किसी इलाके के चारों ओर घूमने वाली रिंग रोड की तरह काम करेगा, जिससे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी कम होगी. इससे सड़कों पर ट्रैफिक दम कम हो जाएगा. नमो भारत का 80 फीसदी रूट हरियाणा में होने के कारण गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन कॉरिडोर में प्रॉपर्टी की डिमांड काफी हद तक बढ़ सकती है.
दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर इस पूरे कॉरिडोर का मुख्य जंक्शन होगा. गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट यहां आपस में जुड़ेंगे. यह गाजियाबाद के जरिए दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट से भी जुड़ेगा. नतीजतन, NCR के बड़े शहरों को इस हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का फायदा मिलेगा. इस लाइन पर 7 नमो भारत स्टेशन और 15 लोकल मेट्रो स्टेशन होने से 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' भी सुनिश्चित होगी. इससे फरीदाबाद और गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो और रैपिड मेट्रो स्टेशनों तक कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या भारत... टेस्ट क्रिकेट में किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच? टॉप-10 लिस्ट पर डालते हैं नजर...
Which Team Won Most Test Match: क्रिकेट के सबसे लंबे और सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट को आज भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. टेस्ट फॉर्मेट में भी आईसीसी वक्त के साथ बदलाव करता है और नए-नए नियमों को लागू करता है, जिससे इस खेल का रोमांच बढ़ता है. टेस्ट क्रिकेट की आधिकारिक शुरुआत 15 मार्च 1877 को हुई थी. इतिहास का यह पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से जीता था.
मगर, क्या आपको मालूम है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम कौन सी है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको टॉप-10 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं.
10- दसवें स्थान पर है बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दसवें स्थान पर है. बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच 10 नवंबर 2000 को भारत के खिलाफ ढाका के बंगबंधु राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला था. इस मैच में बांग्लादेश को भारत के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश ने 2000 से अब तक 159 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 27 मैचों में जीत दर्ज की है, 113 मैचों में हार का सामना किया है और 19 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट में विनिंग प्रतिशत 16.98 का रहा है.
9- जिम्बाब्वे नौवें स्थान पर काबिज
इस लिस्ट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का नाम नौवें स्थान पर आता है. जिम्बाब्वे ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 18-22 अक्टूबर 1992 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला था. यह मुकाबला ड्रॉ रहा था. जिम्बाब्वे ने 1992 से अब तक 130 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 16 मैचों में इस टीम ने जीत दर्ज की है, 84 मैचों में हार का सामना किया है और 30 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह जिम्बाब्वे का टेस्ट में विनिंग प्रतिशत 12.30 रहा है.
8- आठवें स्थान पर है श्रीलंका क्रिकेट टीम
इस लिस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आठवें स्थान पर आता है. श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 फरवरी 1982 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला और 6 सितंबर 1985 को भारत के खिलाफ मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की. लंका ने 1982 से अब तक 329 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 107 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है, 128 मैचों में हार का सामना किया है और 94 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह श्रीलंका का विनिंग प्रतिशत 32.52 का रहा है.
7- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सातवें स्थान पर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आती है. न्यूजीलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 10 से 13 जनवरी 1930 को क्राइस्टचर्च के लैंकेस्टर पार्क मैदान पर खेला था. इस ऐतिहासिक मैच में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. कीवी टीम ने 1930 से अब तक 487 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 126 मैच जीते हैं, 190 मैच हारे हैं और 171 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह न्यूजीलैंड का विनिंग प्रतिशत 25.87 का रहा है.
6- पाकिस्तान क्रिकेट टीम पांचवें नंबर पर है काबिज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में 6वें नंबर पर आता है. पाकिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 16 अक्टूबर 1952 को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला था. इस पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों एक पारी और 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान ने 1952 से अब तक 471 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 153 मैच जीते हैं, 152 मैच हारे हैं और 166 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह पाकिस्तान का विनिंग प्रतिशत 32.48 रहा है.
5- पांचवें नंबर पर है भारतीय क्रिकेट टीम
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है. भारत ने अपना ऐतिहासिक पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस पहले मैच में भारत को 158 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. उस समय भारतीय टीम के कप्तान सी. के. नायडू थे.
आंकड़ों की बात करें, तो भारत ने 1932 से अब तक 599 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 186 मैच जीते हैं, 188 मैच हारे हैं और 224 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह भारत का विनिंग प्रतिशत 31.13 रहा है.
4- वेस्टइंडीज चौथे नंबर पर काबिज
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम आता है. वेस्टइंडीज ने अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 23 जून 1928 को लॉर्ड्स, लंदन में खेला था. यह मैच वेस्टइंडीज नहीं जीत पाया था, और इंग्लैंड ने वह मुकाबला एक पारी और 58 रनों से जीता था. वेस्टइंडीज ने 1928 से अब तक अपने देश के लिए 596 मैच खेले, जिसमें 187 मैचों में जीत दर्ज की, 224 मैचों में हार का सामना किया और 184 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह कैरेबियाई टीम का विनिंग प्रतिशत 31.45 का रहा.
3- साउथ अफ्रीका नंबर-3 पर काबिज
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका का नाम आता है. साउथ अफ्रीका ने 1989 में पहला टेस्ट मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ 12-13 मार्च 1889 को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला था. इस ऐतिहासिक मैच में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता था. अफ्रीकी टीम ने 479 मैच खेले, जिसमें 191 मैच जीते और 162 मैच हारे हैं. 126 मैच ड़्रॉ पर खत्म हुए हैं. अफ्रीकी टीम का विनिंग प्रतिशत 39.87 है.
2- इंग्लैंड क्रिकेट टीम
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. इंग्लैंड ने 1877 से अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 405 मुकाबले जीते हैं और 336 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, 356 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह इंग्लैंड का विनिंग प्रतिशत 36.91 रहा है.
1- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है. कंगारू टीम ने 1877 से अब तक 882 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 426 मैच जीते हैं, जबकि 235 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 219 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 48.41 है. आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप ने 2021 से 23 वाला संस्करण जीता था.
ये भी पढ़ें: ये हैं श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-2 के नाम से तो खौफ खाते थे बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











