Responsive Scrollable Menu

उमर अब्दुल्ला ने किया RSS प्रमुख मोहन भागवत का समर्थन, बोले- सरकार का विरोध देश के लिए फायदेमंद

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर चीफ उमर अब्दुल्ला ने जेन-जी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध और देश का विरोध दो अलग-अलग बाते हैं। सरकार का विरोध देश के लिए फायदेमंद होता है।

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में दौड़ेगी हाईस्पीड रेल: 64KM लंबे नमो भारत रूट से जुड़ेंगे 7 रैपिड और 15 मेट्रो स्टेशन

Ghaziabad Jewar Airport Namo Bharat Corridor: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है. जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाले 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर की DPR को मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता वाली समिति ने स्वीकृति दी है. अब इस रिपोर्ट को यूपी सरकार और फिर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इसके साथ ही यूपी और हरियाणा के बीच नमो भारत का ये कॉरिडोर NCR के बड़े शहरों को जोड़ने के साथ-साथ एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा.
 

19,390 करोड़ की लागात से पूरा होगा कॉरिडोर का काम

जानकारी के मुताबिक 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को पूरा करने के लिए करीब 19,390 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का 51 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में, वहीं 13 किमी उत्तर प्रदेश में आएगा, जिसमें कुल मिलाकर 7 नमो भारत स्टेशन और 15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे बनाए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर नमो भारत का इंटरचेंज हब बनेगा. यहां से गाजियाबाद, नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट आपस में मिलेंगे. यह सूरजपुर से नोएडा सेक्टर 168 और 142 तक चलेगी, फिर फरीदाबाद (सेक्टर 87-88 और बाटा चौक) होते हुए ग्वाल पहाड़ी तक जाएगी. वहां से, यह सेक्टर 58-61 से गुजरेगी और गुरुग्राम में इफ्को चौक पर खत्म होगी. कॉरिडोर का एक और हिस्सा सीधे जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा, जो सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद), सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दनकौर से होकर गुजरेगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR से जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा जाममुक्त: 4000 करोड़ से बनेगा 8 लेन का नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

हरियाणा में होगा नमो भारत का 80 फीसदी  रूट 

एनसीआर के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल आर्बिटल रेल या किसी इलाके के चारों ओर घूमने वाली रिंग रोड की तरह काम करेगा, जिससे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी कम होगी. इससे सड़कों पर ट्रैफिक दम कम हो जाएगा. नमो भारत का 80 फीसदी रूट हरियाणा में होने के कारण गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन कॉरिडोर में  प्रॉपर्टी की डिमांड काफी हद तक बढ़ सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर इस पूरे कॉरिडोर का मुख्य जंक्शन होगा. गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट यहां आपस में जुड़ेंगे. यह गाजियाबाद के जरिए दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट से भी जुड़ेगा. नतीजतन, NCR के बड़े शहरों को इस हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का फायदा मिलेगा. इस लाइन पर 7 नमो भारत स्टेशन और 15 लोकल मेट्रो स्टेशन होने से 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' भी सुनिश्चित होगी. इससे फरीदाबाद और गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो और रैपिड मेट्रो स्टेशनों तक कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

आधी रात को ऋषभ पंत ने बयां की लाचारी, खबर मिलते ही मदद में जुटे सीएम धामी

उत्तराखंड में घर के लिए जमीन नहीं मिलने से परेशान होकर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई थी. पंत ने सोशल मीडिया पर सीएम से अपील की थी कि वह तीन साल से उत्तराखंड में घर के लिए एक अच्छी जमीन ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन लंबी कोशिशों के बाद भी उन्हें जमीन नहीं मिल पाया है. पंत की इस अपील पर अब सीएम धामी ने अब प्रतिक्रिया दी है. Sat, 8 Aug 2026 09:27:24 +0530

  Videos
See all

Balochistan Declares Independence Big Breaking LIVE: Pakistan के हाथों से निकला बलूचिस्तान? | PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:02:48+00:00

India-China विवाद पर अमेरिका का बड़ा दांव! | Breaking News | 100 Percent Tariff | US Senate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:07:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers