Fact Check: पीएम मोदी ने नहीं दिया ईरान के खिलाफ बयान, डीपफेक वीडियो वायरल
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के दरम्यान चल रही जंग के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी को कथित तौर पर यह बोलते हुए दिखाया गया है कि उन्होंने इस युद्ध में इजरायल का समर्थन करते हुए ईरान को […]
The post Fact Check: पीएम मोदी ने नहीं दिया ईरान के खिलाफ बयान, डीपफेक वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.
न्यूड फोटोशूट को लेकर आजतक ट्रोल होते हैं मिलिंद सोमन, एक्टर ने सालों बाद बताई बोल्ड कदम उठाने की वजह?
Milind Soman on Nude Photoshoot: एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) एक फिर अपने पुराने विवादित फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस वक्त क्या हुआ था और कैसे एक क्रिएटिव काम नेशनल लेवल का बहस का मुद्दा बन गया था. दरअसल, उन्होंने साल 1995 में एक फुटवियर ब्रांड के लिए ऐड शूट की थी. जिसमें उनके साथ मॉडल मधु स्प्रे ने न्यूड पोज दिया था. उन्होंने अपने शरीर पर कुछ नहीं पहना हुआ था और उनके गले में चारों ओर सांप लिपटा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय ये मामला इतना गर्म हो गया था कि मिलिंद को 14 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे. आइए जानते हैं उन्होंने इस मुद्दे पर 31 साल बाद क्या बोला.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 1995 में मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने मॉडल मधु सप्रे (Madhu Sapre) के साथ एक ऐड के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था. इस तस्वीर में दोनों बिना कपड़ों के नजर आए थे और उनके शरीर पर एक अजगर लिपटा हुआ था.यह कॉन्सेप्ट उस समय के लिए बेहद अलग और बोल्ड था. उनके इस कदम के लिए लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया और इसे अश्लील करार दिया था.
14 साल की लंबी लड़ाई लड़ी
जब मिलिंद और मधु का ये फोटोशूट छप कर सामने आया तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि यह मामला छोटा नहीं था, उन्हें करीब 14 साल तक कोर्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. बार-बार कोर्ट में पेशियां, कानूनी रूप से दबाव और पब्लिक की आलोचना. सब कुछ सहना पड़ा था.
इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने साफ तौर पर कहा, 'मैंने यह फोटोशूट किसी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए नहीं किया था वो एक क्रिएटिव और आर्टिस्टिक प्रोजेक्ट था. उस समय मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. मीडिया और समाज का रिएक्शन लिए चौंकाने वाली थी.'
मिलिंद ने आगे कहा, 'मुझे बार-बार कोर्ट जाना पड़ा, जो आसान नहीं था, लेकिन मैंने पूरे समय पेशेंस बनाए रखा. इंडिया में न्यूडिटी को लेकर समस्या न्यूडिटी खुद नहीं है, बल्कि लोगों का नजरिया है. कोई चीज कला है या अश्लील, यह देखने वाले की सोच पर डिपेंड करता है. उस दौर में यह अनुभव मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे मैंने बहुत कुछ सीखा.'
ये भी पढ़ें: Shiv Thakare Net Worth: कभी दूध बेचकर गुजारा करते थे 'The 50' के विनर शिव, अब जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल
बताया क्यों शेयर की फोटो?
मिलिंद सोमन ने इंटरव्यू में आज के दौर से तुलना करते हुए कहा, 'आज सोशल मीडिया की वजह हर चीज तुरंत वायरल हो जाती है और लोगों की राय भी तुरंत सामने आ जाती है. मैंने यह देखने के लिए 2020 में अपनी पुरानी फोटो फिर से शेयर की थी कि आज के समय में लोग कैसे रिएक्शन देंगे. मुझे लगा था कि अब लोग ज्यादा खुले माइंड वाले हो गए होंगे, लेकिन आज भी उस फोटो को लेकर वही बहस और विवाद देखने को मिला. इससे यह साफ होता है कि समय बदलने के बावजूद सोच पूरी तरह नहीं बदली है.'
फ्रीडम पर क्या बोले मिलिंद?
मिलिंद सोमन का मानना है कि समाज धीरे-धीरे बदलता है और हर पीढ़ी की अपनी सोच होती है. फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन सभी के लिए अलग-अलग मायने रखती है. कुछ लोग उसे कला मानते हैं, जबकि कुछ लोग उसे गलत समझते हैं. मेरे लिए जरूरी यह है कि हम दूसरों की अभिव्यक्ति का सम्मान करें, भले ही हम उससे सहमत न हों.
ये भी पढ़ें: 'पुष्पा' के साथ एक्टिंग में कमबैक करने जा रहीं अनुष्का शर्मा, 800 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म में करेंगी एक्शन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
News Nation




















