Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Leak Online: धुरंधर 2 के मेकर्स को बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, डाउनलोड कर देख रहे लोग

Dhurandhar 2 Leak Online: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुंरधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revege) लोगों को बहुत पसंद रही है. इसने चार दिनों में ही मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लगातार बढ़ रहा है. मूवी की फैंस से लेकर इंडस्ट्री के लोग लेकर भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.  इसकी हाइप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने पिछली कई बड़ी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है लेकिन बीच फिल्म के मेकर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, धुरंधर 2 कई इलीगल (Illegal) प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर लीक हो गई है. जिसे बड़े पैमाने पर डाउनलोड करके देखा जा रहा है.

इन प्लेटफॉर्म पर हुई लीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) धुरंधर 2 रिलीज के चार दिन बाद ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है. इसमें तमिल रॉकर्स, फिल्मबस, फिल्मीजिला, मिलयोगी,  बॉली4यू, जैशा मूवीज और 9xमूवीज जैसी गैर-कानूनी वेबसाइट और ऐप शामिल हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म के अहम सीन रिकॉर्ड करके शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो पर मिलने वाले व्यूज और लाइक्स दूसरों को भी ऐसा करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं. हालांकि, थिएटर से छोटी-सी झलक शेयर करना आम बात है, लेकिन पूरे सीन डालना मेकर्स को बड़े नुकसान में डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के लिए हुईं ट्रोल, तो दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में दिया करारा जवाब, रणवीर संग Video वायरल

हैकर्स कैसे करते हैं फिल्म लीक?

दरअसल, फिल्म को लीक करने के लिए हैकर्स कई तरीके अपनाते हैं. कई बार फिल्म जब क्रिटिक्स को रिव्यू के लिए दी जाती हैं तब उस समय चोरी-छिपे कॉपी कर ली जाती हैं. इसके अलावा मेकर्स के सर्वर हैक करके भी पायरेसी को अंजाम दिया जाता हैं. इतना ही नहीं जब फिल्मों की कॉपियों को थियेटर को दिया जाता है, उस समय भी चेन-सप्लाई के बीच में इनकी चोरी हो जाती है. मेकर्स और सरकार ने इन चोरियों को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी बड़े पैमाने पर फिल्में लीक की जा रही हैं. 

मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका

धुरंधर 2 के मेकर्स को कमाई के मामले में बड़ा झटका लग सकता है, अगर इस पर समय पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है  क्योंकि जो लोग फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की सोच रहे है. अब वो भी इसका पायरेटेड वर्जन देखने का प्रयास करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई फिल्में लीक चुकी हैं, जिससे मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ था.

धुरंधर 2 ने चार दिनों में छापे करीब 700 करोड़

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर इस समय कमाई के मामले में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. इस मूवी ने पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर बॉलीवुड की पिछली कई फिल्मों का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है. इसके साथ ही ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने यह इतिहास रचा है. वहीं, इस फिल्म की चार दिनों की कमाई की बात करें तो इसने करीब वर्ल्डवाइड 691.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जो करीब 700 करोड़ होता है. वहीं. भारत में रविवार तक धुरंधर 2 ने 541.97 करोड का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: Tu Hi Disda Teaser: 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' के नए गाने का टीजर रिलीज

Continue reading on the app

'इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए...', IPL के शुरू होने से पहले ये क्या बोल गए रॉबिन उथप्पा, बयान हुआ वायरल

IPL 2026 के आगाज वाला सप्ताह शुरू हो चुका है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हो जाएगी, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. मगर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रॉबिन उथप्पा का एक बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने आईपीएल से प्लेयर्स की नीलामी को खत्म करने की मांग की है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को इस तरह सबके सामने किसी सामान की तरह बेचना अच्छा नहीं लगता है.

रॉबिन उथप्पा ने नीलामी बंद करने की मांग की

IPL में नीलामी का चलन है. 2008 में जब से ये लीग शुरू हुई है, तभी से प्लेयर्स की नीलामी होती है, जिसे टीवी पर लाइव टेलीकास्ट किया जाता है. जहां, ऑक्शन हॉल में ऑक्शनियर खिलाड़ियों का नाम लगाता है और वहां बैठे टीमों के मालिक और मैनेजमेंट के सदस्य प्लेयर्स को खरीदने के लिए बोली लगाते हैं. इस प्रक्रिया को आईपीएल ऑक्शन कहते हैं, जिसमें हर किसी की दिलचस्पी रहती है. मगर, रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आईपीएल में ऑक्शन को बंद करना चाहिए, क्योंकि इस तरह किसी सामान की तरह इंसानों को बेचना अच्छा नहीं लगता है.

रॉबिन उथप्पा ने कहा, "क्रिकेट में ऑक्शन सिस्टम को बंद कर देना चाहिए. मैं समझता हूं कि जब यह शुरू हुई थी तब इसका क्या महत्व था, लोग इसे लोगों का ध्यान खींचने और लोकप्रिय बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे. मगर, आज के समय में, हम इंसानों को सामान की तरह बेचना या उनकी नीलामी करना नहीं चाहते."

दूसरी टीमों का दिया उदाहरण

रॉबिन उथप्पा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन लीगों का नाम लिया, जहां ड्राफ्ट सिस्टम है. उन्होंने इस दौरान नेशनल फुटबॉल लीग और नेशनल बॉलीबॉल एसोसिएशन का जिक्र किया.

उथप्पा ने आगे कहा, अगर आप NFL और NBA जैसे अमेरिकी खेलों को देखें, तो उनमें ड्राफ्ट सिस्टम है, जो इसे और भी रोचक बनाती है. फिर भी हम मनोरंजन के लिए ऑक्शन सिस्टम पर ही टिके हुए हैं. मगर, इंटरटेनमेंट की भी एक सीमा होती है और ऐसा लगता है कि हम उस सीमा को पार कर रहे हैं. हमें अपने समाज और समुदायों में सम्मान को वापस लाना होगा. सम्मान का एक आदर्श होना चाहिए और हम उन्हें राष्ट्रीय टेलीविजन पर सामान की तरह नहीं बेचते.

IPL में 8 टीमों की ओर से खेले उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भी आईपीएल खेला.

आईपीएल में रॉबिन ने कुल 205 मुकाबले खेले, जिसमें 130.35 की स्ट्राइक रेट और 27.51 के औसत से 4952 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक भी  लगाए. रिपोर्ट्स की मानें, तो उथप्पा ने आईपीएल से 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.  हालांकि, अब वह संन्यास ले चुके हैं और अब कमेंट्री करते नजर आते हैं.

साल टीम सैलरी (₹ करोड़)
2008 Mumbai Indians 3.20
2009 Royal Challengers Bangalore 3.20
2010 Royal Challengers Bangalore 3.20
2011 Pune Warriors India 9.66
2012 Pune Warriors India 9.66
2013 Pune Warriors India 9.66
2014 Kolkata Knight Riders 5.00
2015 Kolkata Knight Riders 5.00
2016 Kolkata Knight Riders 5.00
2017 Kolkata Knight Riders 6.40
2018 Kolkata Knight Riders 6.40
2019 Kolkata Knight Riders 6.40
2020 Rajasthan Royals 3.00
2021 Chennai Super Kings 2.20
2022 Chennai Super Kings 2.00

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में नए लुक में दिखेंगी 2 टीमें, यहां डालिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की जर्सी पर नजर...

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो तूफानी गेंदबाज...जिसे केकेआर ने बनाया अपना नया 'हथियार', 150kmph की रफ्तार से उखाड़ता है स्टंप्स

who is Navdeep Saini: तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की आईपीएल में वापसी हो गई है. 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले सैनी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में साइन किया है. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके सैनी के पास 32 आईपीएल मैचों का अनुभव है. केकेआर से जुड़कर भावुक हुए सैनी ने इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया है. सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है. Wed, 25 Mar 2026 22:26:35 +0530

  Videos
See all

Google and Meta to pay millions in damages for user addiction in landmark lawsuit | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T22:46:26+00:00

PM Kisan Samman Nidhi : PM किसान 23वीं किस्त पर सबसे बड़ा अपडेट! | Farmers Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T23:00:59+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran Conflict | Donald Trump की 15 डिमांड Vs ईरान की 6 शर्तें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T22:43:23+00:00

लिफ्ट गिरने का खौफनाक VIDEO VIRAL #shortsvideo #viral #LiftAccident #LiftFailure #PublicSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T22:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers