Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 10 के गिरे दाम: ₹8,000 से अधिक छूट पर पाएं 48MP कैमरा फोन, देखिए ऑफर प्राइस-फीचर्स

अगर आप Google का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी सही समय है। Vijay Sales पर Pixel 10 अब ₹8,000 से अधिक की भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा, 6.3-इंच OLED 120Hz डिस्प्ले, 4,970mAh बैटरी और Tensor G5 प्रोसेसर जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। HDFC और One Card क्रेडिट कार्ड EMI पर अतिरिक्त बचत के साथ यह डील स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए और भी आकर्षक बन गई है। देखिए इसका ऑफर प्राइस, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स। 

Google Pixel 10 का ऑफर प्राइस 
Google Pixel 10 भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन फिलहाल ₹74,999 में उपलब्ध है। इसका मतलब आपको सीधे ₹5,000 की डिस्काउंट मिल जाता है। इसके अलावा, HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त ₹3,500 की छूट मिल सकती है। वैकल्पिक रूप से, One Card क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹2,000 की छूट भी मिल रही है। इसके अलावा आप एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर भी अधिक बचत कर सकते हैं।  

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। अंदर की बात करें तो Pixel 10 Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है, और इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,970mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए, Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10: क्यों खरीदें?
Pixel 10 अब तक के Google के सबसे एलीट फोन में से एक है। Tensor G5 चिप का फोकस बेंचमार्क रिकॉर्ड तोड़ने पर नहीं है, लेकिन यह रोज़मर्रा के उपयोग के लिए स्थिर और प्रभावी परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके बावजूद, फोन में कुछ कमियाँ भी हैं -  चार्जिंग स्पीड धीमी है, गेमिंग परफॉर्मेंस बहुत खास नहीं है, और LTPO डिस्प्ले की कमी इसके प्रीमियम लुक को थोड़ा प्रभावित करती है।

इन कमियों के बावजूद, Pixel 10 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्मार्ट सॉफ़्टवेयर फीचर्स, बेहतरीन फोटोग्राफी और क्लीन एंड्रॉइड अनुभव को महत्व देते हैं।

Continue reading on the app

मरून सूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो! दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है, और इस खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। अब नई खबर यह है कि दिव्यांका त्रिपाठी की गोद […]

The post मरून सूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो! दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

पापा अब आप सीना तानकर चलिए... ट्रक की स्टेयरिंग थामने वाले पिता के लिए बेटा बना 5.2 करोड़ का 'कोहिनूर'

Mangesh Yadav son of truck driver: छिंदवाड़ा के एक ट्रक ड्राइवर का बेटा, जिसके पास कभी दिल्ली में रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे. आज आरसीबी का 5.2 करोड़ी सितारा है. पिता रामावध ने रातों की नींद और खून-पसीना एक कर मंगेश के सपनों को पाला. कोच फूलचंद शर्मा के अटूट विश्वास और दिनेश कार्तिक के कड़े इम्तिहान ने इस 'कोहिनूर' को तराशा. यह सिर्फ करोड़ों की डील नहीं, बल्कि एक पिता के संघर्ष और बेटे के संकल्प की महागाथा है. Wed, 25 Mar 2026 18:31:00 +0530

  Videos
See all

चंद्रमा पर स्थायी बेस बनाएगा NASA, 1.87 लाख करोड़ की योजना #shortvideo #viralvideo #nasa #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:37:39+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Rajya Sabha में PM Modi का बड़ा बयान! ! #pmmodi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:02+00:00

Ram Navami 2026: रामनवमी को लेकर Ayodhya में ऐसी है भव्य तैयारी | Hindi News | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:40:49+00:00

Amreli में Arvind Kejriwal की सभा, BJP पर भ्रष्टाचार और अपमान का आरोप | AAP vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T13:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers